शिंजो अबे - Latest News on शिंजो अबे | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

एशिया में जापान के सुरक्षा योगदान का संकल्प लेंगे अबे

Last Updated: Friday, May 30, 2014, 18:55

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे चीन के बढ़ते प्रभाव और समुद्री गतिविधियों से से उत्पन्न तनाव के बीच शांति एवं समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्रीय सुरक्षा में जापान की भूमिका के लिए अपना दृष्टिकोण रखेंगे।

शिंजो अबे गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने वाले पहले जापानी PM

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 15:54

देश के 65वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे इस मौके की शोभा बढ़ाने वाले पहले जापानी प्रधानमंत्री हैं।

पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया गया 65वां गणतंत्र दिवस

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 16:11

पूरे देश में आज 65वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। राष्ट्रीय राजधानी के विजय चौक से ऐतिहासिक लालकिले तक दोनों ओर उत्साही जनता के विशाल हुजूम के बीच आधुनिक युग की विभिन्न क्षेत्रों की देश की उपलब्धियों और देश की सुरक्षा की गारंटी देने वाली फौज की क्षमता का आज भव्य प्रदर्शन हुआ।

राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में मंत्रमुग्ध हुए शिंजो अबे

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 13:23

ऐतिहासिक राजपथ पर लोगों के हुजूम के बीच भारतीय सांस्कृतिक विविधता, राष्ट्रीय धरोहर, आधुनिक उपलब्धियों एवं सैन्य ताकत को प्रदर्शित करने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को देख मुख्य अतिथि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे भावविभोर दिखे।

दिल्ली मेट्रो के लिए दो अरब डॉलर का कर्ज देगा जापान

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 10:31

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने दिल्ली मेट्रो के विस्तार के लिए दो अरब डॉलर का कर्ज देने का ऐलान किया।

धूमधाम से मनाया गया 65वां गणतंत्र दिवस, राष्ट्रपति ने फहराया तिरंगा, राजपथ से हिंदुस्तान ने दुनिया को दिखाया दम

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 16:11

देशभर में आज 65वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को देश ने अपने मौजूदा संविधान को अपनाया था। इस दिन सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया था कि प्रतिवर्ष 26 जनवरी का दिन `पूर्ण स्वराज दिवस` के रूप में मनाया जाएगा। इस तरह 26 जनवरी अघोषित रूप से भारत का स्वतंत्रता दिवस बन गया था। तब से प्रति वर्ष आज के दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे के बयान पर भड़का चीन

Last Updated: Sunday, December 15, 2013, 14:15

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हांग लेई ने दक्षिण चीन सागर के हवाई रक्षा क्षेत्र के बारे में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे के हालिया बयान पर कड़ी टिप्पणी की है।

शी चिनफिंग और शिंजो अबे बने ‘एशियंस ऑफ द ईयर’

Last Updated: Wednesday, December 11, 2013, 11:51

सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे को 2013 का ‘एशियंस ऑफ द ईयर’ चुना है और दोनों नेताओं से चीन और जापान के बीच विवाद खत्म करने के लिए बातचीत करने की अपील की है।

जापानी पीएम ने चीन को बलप्रयोग को लेकर दी चेतावनी

Last Updated: Sunday, October 27, 2013, 09:11

जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने आज कहा कि यदि चीन ने अपने भूराजनीतिक हितों के लिए बल प्रयोग किया तो जापान उसका जवाब देने के लिए तैयार है।

ओलंपिक खेलों से दुनिया का कर्ज चुका देंगे: शिंजो अबे

Last Updated: Sunday, September 8, 2013, 15:14

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने 2020 ओलंपिक खेलों की मेजबानी मिलने के बाद कहा कि तोक्यो अब दुनिया को 2011 में विनाशकारी सूनामी के बाद मिली मदद का कर्ज चुका देगा, जिसका वह कर्जदार है।

जापान में उच्च सदन के चुनाव में PM अबे को मिली बड़ी जीत

Last Updated: Monday, July 22, 2013, 00:23

जापान के प्रधानमंत्री शिंज़ो अबे को जापानी संसद के उच्च सदन के लिए रविवार को हुए मतदान में बड़ी जीत मिली है। इस जीत के साथ ही राजनीतिक रूप से अस्थिर जापान में स्थिरता का नया दौर शुरू होगा।

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में मुश्किल हो रहे हालात : शिंजो अबे

Last Updated: Saturday, February 23, 2013, 14:37

चीन के हालिया रुख और उत्तर कोरिया द्वारा किए गए परमाणु परीक्षण की ओर इशारा करते हुए अमेरिका की यात्रा पर आए जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने राष्ट्रपति बराक ओबामा से कहा कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा हालात ‘और ज्यादा मुश्किल’ हो रहे हैं।