Last Updated: Friday, February 14, 2014, 21:45
दिल्ली विधानसभा में जन लोकपाल विधेयक पेश नहीं होने के बाद भाजपा नेता हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी विधेयक के खिलाफ नहीं है और आप सरकार से 100 गुना ज्यादा बार इसका समर्थन करती है। जबकि दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने कहा है कि उनकी पार्टी ने जनलोकपाल विधेयक के खिलाफ नहीं, बल्कि उपराज्यपाल द्वारा दिए गए संदेश के पक्ष में मतदान किया।