अस्थाई - Latest News on अस्थाई | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

लोकसभा के अस्थाई अध्यक्ष बने कमलनाथ

Last Updated: Wednesday, June 4, 2014, 13:46

कांग्रेस सांसद कमलनाथ ने लोकसभा के अस्थाई अध्यक्ष के रूप में बुधवार को शपथ ली। उन्हें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कमलनाथ लोकसभा के सबसे वरिष्ठ सांसद हैं।

जल्द भर्ती होंगे DTC में 300 नए ड्राइवर, बस के फेरों में होगी बढ़ोत्तरी

Last Updated: Sunday, May 4, 2014, 14:38

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) विभिन्न मार्गों पर अपनी सेवा और बसों के फेरे बढ़ाने के मद्देनजर जल्द ही 300 नए चालकों की भर्ती करने वाला है। एक वरिष्ठ डीटीसी अधिकारी ने बताया, वर्तमान में दिल्ली में करीब 5,300 बसें चलती हैं और निगम के पास 13,136 चालक हैं, जिनमें 9003 स्थायी कर्मचारी हैं। 6,668 कंडक्टर स्थायी आधार पर जबकि 7,749 अनुबंध के आधार पर डीटीसी के साथ काम कर रहे हैं।

अमेरिका में एक तिहाई अस्थाई कर्मचारी भारतीय

Last Updated: Wednesday, April 16, 2014, 15:42

अमेरिका में 2012 में काम करने वाले एक तिहाई से अधिक अस्थाई कर्मचारी भारत से रहे और उस साल यहां आने वाले गैर-आव्रजकों में भी सबसे अधिक तादाद भारतीयों की ही रही।

अयोध्या राम मंदिर का तिरपाल बदलने को मिली अनुमति

Last Updated: Monday, February 25, 2013, 19:43

उच्चतम न्यायालय ने अयोध्या में विवादित स्थल के निकट स्थित 67 एकड़ भूमि की यथास्थिति में किसी प्रकार का बदलाव किये बगैर ही प्रशासन को रामलला के अस्थाई मंदिर का तिरपाल बदलने की आज अनुमति दे दी।

शिवसैनिकों ने शिवाजी पार्क से हटाया बाल ठाकरे का स्मारक

Last Updated: Tuesday, December 18, 2012, 13:27

मुंबई के शिवाजी पार्क में बनाए गए बाल ठाकरे के अस्थाई स्मारक को हटा दिया गया है।

ठाकरे के अस्थाई स्मारक की जगह बदलने को शिवसेना राजी

Last Updated: Friday, December 14, 2012, 21:35

शिवसेना ने शुक्रवार को कहा कि वह दिवंगत पार्टी प्रमुख बाल ठाकरे के अस्थायी स्मारक का स्थान बदल सकती है।

पटना: छठ पूजा के दौरान भगदड़, बच्चों सहित 14 लोगों की मौत

Last Updated: Monday, November 19, 2012, 22:54

बिहार की राजाधानी पटना में छठ पूजा के दौरान हादसा हुआ है जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई है।

असलियत से परे है UNSC का मौजूदा ढांचा: भारत

Last Updated: Saturday, November 3, 2012, 18:40

भारत ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) का वर्तमान ढांचा वैश्विक वास्तविकताओं से पूरी तरह से परे है और इससे किसी का हित पूरा नहीं होता है।

अस्थाई पुल ध्वस्त, नदी में गिरे कांग्रेस विधायक

Last Updated: Monday, October 22, 2012, 17:46

बिहार के किशनगंज जिले में बहादुरगंज क्षेत्र से कांग्रेस विधायक मोहम्मद तौसीफ आलम क्षेत्र में एक स्कूल का शिलान्यास करने के लिए जाने के दौरान चचरी के पुल (बांस बल्ली और लकडी से बने अस्थाई पुल) के ध्वस्त होने से आज कटहलबाड़ी में नदी में गिरकर घायल हो गये।

फिल्‍म जगत में अस्‍थाई होती है सफलता: सलमान खान

Last Updated: Monday, August 20, 2012, 11:45

अपनी हालिया फिल्‍म एक था टाइगर की भारी सफलता के बाद बुलंदियों पर पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपने दिल के राज दिल्‍ली की एक टैब्‍लायड के साथ बातचीत में खोले।

हिरासत में रामदेव, अंबेडकर स्‍टेडियम ले जाया गया

Last Updated: Monday, August 13, 2012, 20:59

बाबा रामदेव को सोमवार शाम अंबेडकर स्‍टेडियम ले जाया गया। अंबेडकर स्‍टेडियम को ही अस्‍थाई जेल बनाया गया है। दिल्‍ली पुलिस ने बाद में एक वक्‍तव्‍य में कहा कि बाबा रामदेव और उनके समर्थक कहीं भी जाने के लिए स्‍वतंत्र हैं।

पाक को भरोसा, भारत का वोट मिला है

Last Updated: Saturday, October 22, 2011, 07:35

दो साल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के अस्थाई सदस्य चुने गए पाकिस्तान को पूरा विश्वास है कि भारत ने उसके पक्ष में मतदान किया होगा।