ग्‍लेशियर - Latest News on ग्‍लेशियर | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

धूल प्रदूषण से पिघल रहे हैं हिमालय के हिमनद!

Last Updated: Tuesday, August 6, 2013, 19:45

इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ क्रायोस्फेरिक साइंसेज (आईएसीएस) ने एक ऐसे कार्य समूह की पेशकश की है, जो हिमालय के हिमनदों व बर्फ के तेजी के साथ पिघलने पर धूल और जंगलों में लगने वाली आग से निकलने वाले काले धुएं के असर का अध्ययन करेगा। स्विट्जरलैंड के दावोस में हाल ही में हुई एक बैठक में यह निर्णय लिया गया।

'ग्लेशियरों के पिघलने से नहीं सूखेगी गंगा'

Last Updated: Monday, August 5, 2013, 21:01

वैश्विक तापमान बढ़ने के कारण हिमालय के ग्लेशियर पिघल जाने के बावजूद गंगा और सिंधु जैसी हिमालयी नदियों के जलस्तर में अगली सदी में कोई कमी नहीं आएगी क्योंकि मॉनसून की बढ़ती बारिश से इसकी भरपाई होगी। यह दावा वैज्ञानिकों ने एक रिपोर्ट में किया है।

300 अरब टन प्रति वर्ष की दर से पिघल रहे हैं ग्लेशियर

Last Updated: Tuesday, July 16, 2013, 08:43

एक उपग्रह से पता चला है कि पिछले एक दशक में अंटाकर्टिक और ग्रीनलैंड ग्लेशियर की बर्फ करीब 300 अरब टन प्रति वर्ष की दर से पिघल रही है।

जंगल की आग के कारण तेजी से पिघल सकते हैं ग्लेशियर

Last Updated: Friday, July 12, 2013, 09:39

जंगलों में लगी आग से पैदा हुआ काला कार्बन हिमालय के ग्लेशियरों के तेजी से पिघलने का कारण बन सकता है और जमी हुई नदियों के प्रवाह को प्रभावित कर सकता है।

ग्लेशियर पिघलने से पहाड़ फिर से खतरे में

Last Updated: Thursday, July 11, 2013, 22:39

ग्लेशियर पिघलने से चमोली जिले के सतोपंथ में बनी झील बारिश की त्रासदी झेल रहे बद्रीनाथ, जोशीमठ और कर्णप्रयाग इलाकों के लिए खतरे की नई घंटी है।

सियाचिन भारत का अभिन्न अंग : सरकार

Last Updated: Monday, December 17, 2012, 15:34

सरकार ने आज स्पष्ट किया कि सियाचिन ग्लेशियर भारत का अभिन्न अंग है और इस क्षेत्र में सैन्य टुकड़ियों की तैनाती खतरे की संभावना तथा संचालन से संबंधित अन्य मुद्दों पर आधारित होती है ।

सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन, 6 जवानों की मौत

Last Updated: Monday, December 17, 2012, 00:36

सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र में रविवार हुए हिमस्खलन में छह सैनिकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य लापता हो गया।

भारतीय वायुसेना खरीदेगी 12 हेलीकॉप्टर

Last Updated: Sunday, October 14, 2012, 15:32

सियाचिन ग्लेशियर में तैनात सैनिक बेहतर संसाधनों की उम्मीद कर सकते हैं क्योंकि भारतीय वायुसेना वहां तैनाती के लिए 13 नए हल्के हेलीकॉप्टर खरीदने पर विचार कर रही है।

तेजी से पिघल रहे हैं हिमालयी ग्लेशियर

Last Updated: Thursday, September 13, 2012, 23:36

एक ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि हिमालय के पूर्वी एवं मध्य क्षेत्रों के ग्लेशियर खतरनाक तरीके से पिघल रहे हैं जबकि पश्चिमी हिस्से के ग्लेशियर ज्यादा स्थायी हैं और उनमें बढ़ोतरी भी दर्ज की जा रही है।

इटली में मिला प्रथम विश्वयुद्ध का गोलाबारूद

Last Updated: Monday, September 3, 2012, 13:20

उत्तरी इटली में एक ग्लेशियर के पिघलने के बाद वहां पहले विश्व युद्ध का गोलाबारूद पाया गया है जो करीब आधी सदी से वहां दबा हुआ था।

ग्लोबल वार्मिग से अछूते हैं काराकोरम के ग्लेशियर

Last Updated: Thursday, July 12, 2012, 09:14

एक नए अध्ययन से पता चला है कि उत्तरी पाकिस्तान मे दिरांन और राकापोशी चोटियों बीच स्थित काराकोरम ग्लेशियर अभी तक ग्लोबल वामिर्ंग के प्रभाव से बचे हुए हैं।

कराकोरम में फैल रहे हैं ग्लेशियर

Last Updated: Monday, April 16, 2012, 12:18

पर्यावरण के लिए अच्छी खबर, वैज्ञानिकों ने उपग्रह से लिए गए चित्रों से दावा किया है कि कराकोरम रेंज में ग्लेशियर फैल रहे हैं। जबकि दुनिया भर में ग्लोबल वार्मिंग के चलते अन्य इलाकों के ग्लेशियर पिघल रहे हैं जिसको लेकर पर्यावरण सम्मेलनों में विश्व के देशों ने चिंता जाहिर करते हुए ग्लेशियर को बचाने के लिए फैसला ले चुके हैं। लेकिन कराकोरम क्षेत्र इसका अपवाद है, हालांकि इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

हिमालय ग्लेशियर के पिघलने की वजह

Last Updated: Sunday, January 15, 2012, 08:00

आम तौर पर यही माना जाता है कि हिमालय ग्लेशियर के पिघलने के पीछे ग्लोबल वार्मिंग ही मुख्य कारण है।

आर्कटिक पर 2015 तक खत्म हो जाएगी बर्फ!

Last Updated: Wednesday, November 9, 2011, 13:05

आर्कटिक सागर पर सफेद बर्फ की मोटी चादर जल्द ही अतीत का हिस्सा बन सकती है। ब्रिटेन के एक शीर्ष महासागर विशेषज्ञ ने दावा किया है कि 2015 के ग्रीष्म तक वहां से बर्फ खत्म हो जाएगी।

पिघल रहे हैं हिमालय के ग्लेशियर

Last Updated: Tuesday, October 25, 2011, 08:57

दक्षिण-पश्चिम चीन के 111 मौसम केंद्रों में से 77 प्रतिशत केंद्रों ने वर्ष 1961 से 2008 के दौरान तापमान में महत्वपूर्ण बदलाव की ओर इशारा किया है।

चीन में तेजी से पिघल रहे हैं ग्लेशियर

Last Updated: Sunday, October 23, 2011, 08:20

शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि दक्षिण-पश्चिम चीन के किंघाई-तिब्बत पठार क्षेत्र के ग्लेशियर ग्लोबल वार्मिंग के चलते इतनी तेजी से पिघल रहे हैं, जितने अब तक कभी नहीं पिघले थे।

आंग्सी ग्लेशियर है ब्रह्मपुत्र का उद्गम

Last Updated: Tuesday, August 23, 2011, 10:17

इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग एप्लिकेशंस के शोधकर्ता लियू शाओचुआंग ने बताया कि ब्रह्मपुत्र का उद्गम स्थल तिब्बत के बुरांग काउंटी स्थित हिमालय पर्वत के उत्तरी क्षेत्र में स्थित आंग्सी ग्लेशियर है.