देश का विभाजन - Latest News on देश का विभाजन | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

चंद्रशेखर राव बने तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री, आदर्श राज्य बनाने और भ्रष्टाचार मिटाने का लिया प्रण

Last Updated: Tuesday, June 3, 2014, 00:38

तेलंगाना को सभी तरह से एक आदर्श राज्य बनाने का प्रण करते हुए प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने आज कहा कि कल्याण और विकास उनकी सरकार के दो प्रेरक तत्व होंगे। राव ने कहा कि तेलंगाना सरकार ना सिर्फ केन्द्र के साथ बल्कि पड़ोसी राज्यों के साथ भी सौहाद्रपूर्ण रिश्ते बनाए रखेगी।

देश का 29वां राज्य बना तेलंगाना, के. चंद्रशेखर राव ने ली पहले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ, पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

Last Updated: Monday, June 2, 2014, 14:58

तेलंगाना आज देश का 29वां राज्य बन गया है। तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव ने प्रदेश में पहले मुख्यमंत्री रूप में शपथ ली। शपथग्रहण समारोह राजभवन में हुआ।

आंध्रप्रदेश के विभाजन से दोनों राज्यों में बढ़ी आर्थिक गतिविधि

Last Updated: Wednesday, February 19, 2014, 19:29

आंध्र प्रदेश के विभाग के बनने वाले दोनों राज्यों में आर्थिक और कारोबारी गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है लेकिन संसाधन के बंटवारे में पर जल्दी सहमति और नई राजधानी पर ज्यादा स्पष्टता की जरूरत है।

तेलंगाना फैसले के खिलाफ किरण रेड्डी फिर धरने पर

Last Updated: Wednesday, February 5, 2014, 16:43

आंध्र प्रदेश के विभाजन के खिलाफ अपने विरोध को राजधानी में लाते हुए मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी बुधवार को जंतर मंतर पर मौन धरना पर बैठे। रेड्डी ने राजघाट पर राष्ट्रपिता को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद यहां जंतर मंतर पर अपना धरना शुरू किया।

देश के बंटवारे के लिए कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार : नरेंद्र मोदी

Last Updated: Sunday, November 10, 2013, 22:02

भाजपा पर भारत का इतिहास एवं भूगोल बदलने के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आरोपों के एक दिन बाद उन पर पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री पद के भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने देश का विभाजन होने दिया और इस तरह देश का भूगोल बदल दिया और हमारे वीर सेनानियों की उपेक्षा कर केवल नेहरू गांधी परिवार का यशोगान करते हुए देश का इतिहास बदल कर रख दिया।

तेलंगाना: भूख हड़ताल पर जगन, केंद्र के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देंगे चुनौती

Last Updated: Saturday, October 5, 2013, 20:39

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश का विभाजन करने के केंद्र सरकार फैसले के खिलाफ आज अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी और कहा कि केंद्र के फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी जाएगी।