प्रेम कुमार धूमल - Latest News on प्रेम कुमार धूमल | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

धूमल और अनुराग ठाकुर के खिलाफ आरोप-पत्र

Last Updated: Friday, April 25, 2014, 23:29

हिमाचल प्रदेश सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जमीन आवंटन घोटाले में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल, उनके सांसद बेटे अनुराग ठाकुर एवं 16 अन्य के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया।

बीजेपी के हमले पर वीरभद्र बोले- लोकायुक्त के पास जाएं धूमल

Last Updated: Monday, January 6, 2014, 13:58

कथित भ्रष्टाचार के उपर भाजपा के हमले का सामना कर रहे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने खिलाफ या कुछ अन्य पर कोई भी आरोप दर्ज कराने के लिए राज्य भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल को लोकायुक्त के पास जाने की सलाह देते हुए कहा कि हम वहां पर नतीजा भुगतेंगे।

वीरभद्र सिंह और धूमल में वाकयुद्ध तेज

Last Updated: Monday, September 2, 2013, 10:09

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल के बीच वाकयुद्ध तेज हो गया जब धूमल ने सिंह के इन आरोपों को खारिज कर दिया कि भाजपा सरकार ने बदले की भावना से काम किया और उन्हें सलाखों के पीछे डालने की धमकी दी थी।

फोन टैपिंग मामले की न्यायिक जांच हो: धूमल

Last Updated: Tuesday, February 19, 2013, 19:09

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भाजपा के शासनकाल में हुए कथित फोन टैपिंग मामले की उच्च न्यायालय के किसी सेवारत न्यायाधीश से जांच कराने की मांग की है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कल कहा था कि एक समिति ने पाया है कि धूमल की अगुवाई वाली पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के शासनकाल में 1000 से अधिक राजनीतिज्ञों, नौकरशाहों और पत्रकारों की फोन टैपिंग हुई थी।

हिमाचल में कांग्रेस ने की वापसी, भाजपा को झटका

Last Updated: Thursday, December 20, 2012, 23:53

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में लगातार दूसरी बार कमल खिलाकर रिकार्ड बनाने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदों को गुरुवार को उस समय तगड़ा झटका जब चुनावी नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आए और उसने 36 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। गुजरात में जीत का स्वाद चखने को तरस रही कांग्रेस के लिए हिमाचल की जीत राहत लेकर आई।

हिमाचल में धूमल ने हार स्वीकार की

Last Updated: Thursday, December 20, 2012, 15:10

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत के संकेत के बीच भाजपा शासित राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने हार स्वीकार करते हुए कहा कि पार्टी इस बात की समीक्षा करेगी कि कांटे के इस मुकाबले में कहां गलती हुई।

हिमाचल में 34 परिणाम घोषित : कांग्रेस को 20, भाजपा को 12 सीटें

Last Updated: Thursday, December 20, 2012, 13:10

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना में अब तक घोषित 34 परिणामों में कांग्रेस को 20, भाजपा 12 और अन्य के खाते में दो सीटे गई हैं।

हिमाचल चुनाव : कांग्रेस को बढ़त

Last Updated: Thursday, December 20, 2012, 11:20

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से बढ़त हासिल करती दिख रही है।

जनता के फैसले का सम्मान करेंगे : धूमल

Last Updated: Thursday, December 20, 2012, 10:32

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में रूझानों में भाजपा के खिलाफ जनमत होने के संकेतों के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल हार स्वीकार करने को तैयार दिख रहे हैं।

जो धीरे चलता है वहीं रेस जीतता है: धूमल

Last Updated: Thursday, December 20, 2012, 09:31

राज्य के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता प्रेम कुमार धूमल ने दावा किया है कि उनकी पार्टी एक बार फिर सत्ता पर काबिज होगी।

हम दोबारा सत्ता पर काबिज होंगे: धूमल

Last Updated: Thursday, November 8, 2012, 20:08

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने गुरुवार को विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत से जीत हासिल करने का विश्वास जताया और कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी समेत कांगेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं पर मतदाताओं को गुमराह करने के लिए तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया।

हिमाचल विधानसभा की सभी 68 सीटों पर मतदान आज, तैयारियां पूरी

Last Updated: Sunday, November 4, 2012, 00:15

हिमाचल प्रदेश में कल 68 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के दिलों की धड़कनें बढ़ गई हैं। चुनाव प्रेम कुमार धूमल और वीरभद्र सिंह जैसे दिग्गजों के लिए अग्निपरीक्षा है।

वोटरों को लुभा रहा धूमल का ‘चूल्हा’ प्रचार

Last Updated: Friday, November 2, 2012, 16:40

दिन निकलने के साथ ही इस अति विशिष्ट (वीआईपी) निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा को फिर से सत्ता में लाने के नारे गूंज उठते हैं। मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने छोटे से ‘इंडक्शन चूल्हे’ को चुनाव प्रचार का हथियार बना लिया है।

प्रधानमंत्री ने पेश किए गलत तथ्य : धूमल

Last Updated: Monday, October 29, 2012, 22:35

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुए आज उन पर लोगों को भ्रमित करने के लिए गलत तथ्य और आंकड़े सामने लाने का आरोप लगाया।

हमीरपुर में होगी विश्व स्तरीय शूटिंग रेंज

Last Updated: Wednesday, August 8, 2012, 15:03

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रो़ प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि युवाओं को शूटिंग प्रतियोगिता के प्रशिक्षण के लिए हमीरपुर में विश्वस्तरीय शूटिंगब रेंज की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

`देश का पहला धूम्रपान मुक्त राज्य हिमाचल`

Last Updated: Friday, June 1, 2012, 09:25

मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि सरकार के एक सर्वे के अनुसार, हिमाचल प्रदेश देश का पहला धूम्रपान मुक्त राज्य है।

सेना माफी मांगे: धूमल

Last Updated: Monday, April 16, 2012, 02:57

हिमाचल प्रदेश में अन्नादेल मैदान को लेकर सेना और राज्य सरकार के बीच जारी जंग रविवार को और तेज हो गई।

चीनी घुसपैठ पर धूमल ने पीएम को पत्र लिखा

Last Updated: Monday, March 26, 2012, 03:35

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बार बार भारतीय सीमा में हो रही चीनी घुसपैठ से प्रधानमंत्री को अवगत कराया।

धर्मशाला को बनाया जाएगा खेल शहर’

Last Updated: Tuesday, March 6, 2012, 03:18

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि धर्मशाला मुख्य खेल गंतव्य स्थल के रूप में उभर रहा है और यहां अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं सृजित की गई हैं।