ब्रहमेश्वर - Latest News on ब्रहमेश्वर | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

ब्रहमेश्वर हत्याकांड में आरोपपत्र दाखिल

Last Updated: Monday, August 27, 2012, 15:43

बिहार के भोजपुर जिले में पुलिस ने रणवीर सेना प्रमुख ब्रहमेश्वर मुखिया के चर्चित हत्याकांड मामले में घटना के करीब 87 दिन बाद स्थानीय अदालत में छह लोगों के खिलाफ सोमवार को आरोपपत्र दाखिल किया।

ब्रहमेश्वर का श्राद्ध कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न

Last Updated: Wednesday, June 13, 2012, 21:48

बिहार के भोजपुर जिला के खोपिरा गांव में प्रतिबंधित जातीय संगठन ब्रहमेश्वर मुखिया का श्राद्ध-कर्म आज कडी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गया। बीते एक जून की प्रात: ब्रहमेश्वर मुखिया की भोजपुर जिला मुख्यालय आरा के कतिरा मुहल्ले में अज्ञात अपराधियों ने उस समय अंधाधुंध गोलीबारी कर हत्या कर दी थी जब वे अपने घर से सुबह की सैर पर निकले थे।

ब्रहमेश्वर की शवयात्रा में उपद्रव: 20 का एल्बम जारी

Last Updated: Sunday, June 10, 2012, 21:36

प्रतिबंधित जातीय संगठन रणवीर सेना के संस्थापक ब्रहमेश्वर मुखिया की शव यात्रा के दौरान पटना में गत दो जून को उनके समर्थकों द्वारा कथित रूप से मचाए गए उत्पात के मामले में पुलिस ने आज एक उपद्रवी को गिरफ्तार करते हुए 20 अन्य संदिग्ध उपद्रवियों का फोटो एल्बम मीडिया में जारी किया है।

ब्रहमेश्वर हत्या मामले में एक आरोपी ने किया सरेंडर

Last Updated: Saturday, June 9, 2012, 23:07

प्रतिबंधित संगठन रणवीर सेना के पूर्व प्रमुख ब्रहमेश्वर मुखिया हत्या मामले में सोनू चौधरी उर्फ मुगल ने आज आरा पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

ब्रहमेश्वर हत्याकांड में दो गिरफ्तार

Last Updated: Thursday, June 7, 2012, 22:39

प्रतिबंधित जातीय संगठन रणवीर सेना के प्रमुख ब्रहमेश्वर मुखिया हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आज न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) रविंद्र कुमार ने बताया कि ब्रहमेश्वर मुखिया हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों रितेश उर्फ मोनू और सन्नी सिंह को गिरफ्तार कर आज न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

ब्रहमेश्वर हत्याकांड पर रिपोर्ट सौंपेगी सरकार

Last Updated: Monday, June 4, 2012, 23:08

बिहार के भोजपुर जिले में बीते एक जून को रणवीर सेना प्रमुख ब्रहमेश्वर मुखिया की हत्या और उसके विरोध में आरा तथा पटना में तोड़फोड़, उपद्रव तथा आगजनी पर गृह विभाग राज्यपाल देवानंद कुंवर को रिपोर्ट सौंपेगा।

बिहार: ब्रह्मेश्‍वर समर्थकों का हंगामा, तोड़फोड़ व आगजनी

Last Updated: Saturday, June 2, 2012, 21:46

रणवीर सेना प्रमुख ब्रहमेश्वर मुखिया की आरा शहर से आ रही शवयात्रा में शामिल उपद्रवियों ने शनिवार को पटना में भी जमकर उत्पात, तोड़फोड़ और आगजनी तथा पुलिस के साथ झड़प की।

रणवीर सेना प्रमुख की हत्या, बिहार में हाई अलर्ट

Last Updated: Saturday, June 2, 2012, 00:44

बिहार के भोजपुर जिले में प्रतिबंधित जातीय संगठन रणवीर सेना के प्रमुख ब्रहमेश्वर सिंह की हत्या के बाद आरा शहर में हुए जबर्दस्त उपद्रव, तोड़फोड और आगजनी के बाद शहर में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है और पूरे राज्य में शुक्रवार को हाई अलर्ट जारी कर दिया गया।