भारत की आर्थिक वृद्धि दर - Latest News on भारत की आर्थिक वृद्धि दर | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

इस साल भारत की आर्थिक वृद्धि दर 5% रहेगी: UN

Last Updated: Wednesday, May 21, 2014, 23:29

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार 2014 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 5 प्रतिशत रहेगी जबकि खपत तथा निवेश बढाने के कारण अगले साल यह दर 5.5 प्रतिशत होगी।

`बारिश कम हुई तो प्रभावित होगी भारत की आर्थिक वृद्धि दर!`

Last Updated: Saturday, April 26, 2014, 15:29

आगामी मानसून सत्र में सामान्य से कम बारिश हुई तो चालू वित्त वर्ष में भारत की वृद्धि दर आधा-पौना प्रतिशत कम हो सकती है और रिजर्व बैंक को ब्याज दर में कटौती का फैसला 2015 तक टालना पड़ सकता है। यह बात बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच (बोफा-एमएल) की एक रिपोर्ट में कही गई है।

‘हाई स्पीड ट्रेन से भारत की आर्थिक वृद्धि में आएगी तेजी’

Last Updated: Wednesday, March 12, 2014, 00:05

देश की आर्थिक वृद्धि को तीव्र गति की ट्रेनों से जोड़ते हुए जापान की एक रेल कंपनी के प्रमुख ने कहा है कि तीव्र गति वाले रेल नेटवर्क से देश को विकास तथा प्रगति के अपने लक्ष्य को साकार करने में मदद मिलेगी।

भारत 30 साल तक कर सकता है 8-9% आर्थिक वृद्धि: चिदंबरम

Last Updated: Wednesday, February 5, 2014, 20:56

वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने आज कहा कि भारत अगले 10 से 30 वर्षों के दौरान निरंतर 8 से 9 प्रतिशत वृद्धि हासिल कर सकता है।

चुनाव नतीजे वृद्धि की संभावना को प्रभावित कर सकते हैं: मूडीज

Last Updated: Thursday, January 16, 2014, 19:46

वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने आज कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि में सुधार इस साल दूसरी छमाही में धीमा हो सकता है लेकिन आम चुनाव के नतीजे का आर्थिक वृद्धि की संभावनाओं पर असर होगा।

2014-15 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6% से अधिक रहेगी: विश्वबैंक

Last Updated: Wednesday, January 15, 2014, 14:31

विश्वबैंक ने 20141-15 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6 प्रतिशत से अधिक रहने का अनुमान व्यक्त किया है। विश्वबैंक ने कहा कि वैश्विक मांग में सुधार और घरेलू निवेश बढ़ने से 2016-17 में भारत की वृद्धि दर 7.1 प्रतिशत पहुंच जाएगी।

संयुक्त राष्ट्र ने भारत का वृद्धि दर अनुमान घटाया

Last Updated: Thursday, December 19, 2013, 17:12

संयुक्त राष्ट्र ने 2013 में भारत के लिए आर्थिक वृद्धि दर अनुमान को घटाकर 4.8 प्रतिशत किया है और उदीयमान बाजारों को आगाह किया है कि उन्हें फेडरल रिजर्व के दरों में कटौती कार्यक्रम के असर से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए।

भारत की वृद्धि दर 4.7 प्रतिशत रहने का अनुमान: ADB

Last Updated: Wednesday, December 11, 2013, 19:19

आर्थिक सुधार का अनुमान जताते हुए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने आज कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में भारत की वृद्धि दर 4.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। अगले साल यह सुधरकर 5.7 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी।

भारत आर्थिक वृद्धि में लंबी छलांग लगाने की स्थिति में: मुकेश अंबानी

Last Updated: Sunday, November 24, 2013, 20:18

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा है कि भारत आर्थिक वृद्धि के मोर्चे पर एक और लंबी छलांग लगाने की स्थिति में है, हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आर्थिक विस्तार का मार्ग तभी प्रशस्त होता है जब सरकार नियामकीय शिकंजा कुछ ढीला रखती है।

जीडीपी वृद्धि रहेगी 4% और 72 तक गिर सकता है रुपया : गोल्डमैन साक्स

Last Updated: Tuesday, September 3, 2013, 17:50

वैश्विक ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन साक्स ने चालू वित्त वर्ष के दौरान भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान पहले के 6 प्रतिशत से घटाकर 4 प्रतिशत कर दिया और अगले छह महीने के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये के 72 तक गिरने का अनुमान व्यक्त किया है।

2013 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 5.7% रहने की संभावनाः IMF

Last Updated: Monday, April 29, 2013, 21:33

भारत में आर्थिक नरमी दूर होने का संकेत देते हुये अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने आज कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर वर्ष 2013 में सुधरकर 5.7 प्रतिशत और उससे अगले वर्ष 6.2 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना है।

फरवरी में भारत की आर्थिक वृद्धि चीन से अधिक रही: HSBC

Last Updated: Wednesday, March 6, 2013, 14:16

भारत की आर्थिक वृद्धि फरवरी में चीन से अधिक रही। हालांकि, उभरते देशों की आर्थिक वृद्धि दर में कुल मिलाकर नरमी रही। एचएसबीसी का उभरते बाजारों का सूचकांक (ईएमआई) जनवरी के 53.8 अंक से घटकर फरवरी में 52.3 अंक रहा।

भारत की आर्थिक वृद्धि 2013 में 6.1 फीसदी रहेगी : UN संगठन

Last Updated: Thursday, January 17, 2013, 21:05

संयुक्त राष्ट्र के एक संगठन ने वर्ष 2013 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर की संभावना को घटाकर 6.1 फीसदी कर दिया है पर कहा है कि 2014 में निर्यात और निवेश में सुधार होगा।

जुलाई-सितंबर में भारत की आर्थिक वृद्धि चीन से अधिक रही: HSBC

Last Updated: Wednesday, October 10, 2012, 21:46

विनिर्माण क्षेत्र के खराब प्रदर्शन के कारण उभरते बाजार वाली अर्थव्यवस्थाओं की आर्थिक वृद्धि जुलाई-सितंबर अवधि में धीमी रही। एचएसबीसी के सर्वे के अनुसार हालांकि भारत की आर्थिक वृद्धि दर चीन से अधिक रही।

भारत की आर्थिक वृद्धि दर अनुमान को कम किया मोर्गन स्टैनले ने

Last Updated: Monday, September 3, 2012, 16:30

मोर्गन स्टैनले ने भारी राजकोषीय घाटा और बाह्य मांग में कमी का हवाला देते हुए भारत की इस वर्ष की आर्थिक वृद्धि दर के बारे में अपने अनुमान को पूर्व के 5.8 प्रतिशत से कम करके 5.1 प्रतिशत कर दिया।