रूस समर्थक - Latest News on रूस समर्थक | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

यूक्रेन का हवाईअड्डे पर नियंत्रण का दावा, दर्जनों की मौत

Last Updated: Wednesday, May 28, 2014, 11:04

यूक्रेन ने कहा कि रूस समर्थक अलगाववादी बंदूकधारियों के साथ भीषण गोलीबारी और हवाई हमलों के एक दिन बाद पूर्वी शहर दोनेस्क में उसने हवाईअड्डे पर फिर से कब्जा कर लिया है जबकि हमलों में दर्जनों लोगों की मौत हुई है। दोनेस्क में अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों की एक टीम लापता हो गई है।

रूस समर्थक विद्रोहियों से मुकाबले में यूक्रेन के चार सैनिक मरे, 30 जख्मी

Last Updated: Tuesday, May 6, 2014, 09:47

रूस समर्थक विद्रोहियों पर की गई कार्रवाई में यूक्रेन की सेना को बड़े पैमाने पर जानमाल के नुकसान का सामना करना पड़ा। ऐसे हालात के बीच यूरोप और संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने देश को गृह युद्ध के कगार से बाहर निकालने के मकसद से आखिरी कूटनीतिक कोशिशें तेज कर दी हैं।

यूक्रेन में रूस समर्थकों का पुलिस मुख्यालय पर हमला

Last Updated: Monday, May 5, 2014, 00:37

यूक्रेन में रूस समर्थक प्रदर्शनकारियों ने रविवार को देश के ओडेस्सा में पुलिस मुख्यालय पर हमला बोल दिया और शुक्रवार को हुई हिंसा के बाद से हिरासत में लिए गए कई लोगों को छुड़ा लिया। यह जानकारी मीडिया ने दी है।

ओबामा ने रूस को भड़काऊपूर्ण कार्रवाई के खिलाफ चेताया

Last Updated: Monday, April 28, 2014, 09:24

यूक्रेन में रूस समर्थक उग्रवादियों ने अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों को ‘युद्धबंदी’ की तरह पेश किया जिससे जोखिम बढ़ गया और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रूस को भड़काऊपूर्ण कार्रवाई के खिलाफ चेताया।

पूर्व यूक्रेन में पुलिस इमारत, हवाई अड्डे पर रूस समर्थकों का कब्जा

Last Updated: Monday, April 14, 2014, 22:32

पूर्वी उक्रेन में रूस समर्थकों ने अलगाववादियों के खिलाफ कार्रवाई की सरकार की चेतावनी को धता बताते हुए एक पुलिस इमारत और एक सैन्य हवाई अड्डे पर पर सोमवार को कब्जा कर लिया।

रूस-समर्थक बंदूकधारियों को भगाने के लिए यूक्रेन बल प्रयोग को तैयार

Last Updated: Sunday, April 13, 2014, 23:23

अशांत पूर्वी क्षेत्र के एक पुलिस थाने में मौजूद रूस-समर्थित बंदूकधारियों के खिलाफ यूक्रेन ने रविवार को ‘‘आतंकवाद-निरोधी अभियान’’ शुरू किया, दूसरी ओर वाशिंगटन ने मास्को को संकट कम करने या फिर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।

पूर्वी यूक्रेन को स्वतंत्र घोषित किया रूस समर्थकों ने

Last Updated: Tuesday, April 8, 2014, 10:44

रूस समर्थक कार्यकर्ताओं ने पूर्वी यूक्रेन में सरकारी इमारतों में घेरेबंदी करते हुए अपने क्षेत्रों को स्वतंत्र घोषित कर दिया और यूक्रेन से अलग होने के लिए क्रीमिया की तरह जनमत संग्रह कराने की मांग की।

रूस समर्थक बंदूकधारियों का यूक्रेन में क्रीमिया प्रायद्वीप पर कब्जा

Last Updated: Thursday, February 27, 2014, 19:00

रूस समर्थक बंदूकधारियों ने यूक्रेन के अस्थिर क्रीमिया प्रायद्वीप में संसद और सरकारी इमारतों पर आज कब्जा कर लिया।