बिहार एवं झारखंड News in hindi, बिहार एवं झारखंड Breaking News, Latest News & News Headlines in hindi: zeenews.com/hindi

जेडीयू में अंतर्कलह को लेकर बागी विधायक निलंबित

Last Updated: Monday, June 9, 2014, 09:47

राज्यसभा की तीन सीटों के चुनाव को लेकर बिहार की सत्ताधारी पार्टी जदयू में जारी अंतर्कलह के बीच रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने महुआ विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक रवींद्र राय को निलंबित कर दिया।

रामविलास पासवान का मंच ढहा, बाल-बाल बचे

Last Updated: Sunday, June 8, 2014, 22:18

वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर के कचहरी मैदान में अभिनंदन समारोह में भाग ले रहे केंद्रीय खाद्य एवं जनवितरण प्रणाली मंत्री रामविलास पासवान और राजग के तीन सांसद आज उस समय बाल-बाल बच गए जब उनका मंच के ढह गया।

राजद, कांग्रेस साथ मिलकर बिहार में कोई अजूबा नहीं कर दिखाएंगी जदयू: उपेंद्र कुशवाहा

Last Updated: Saturday, June 7, 2014, 23:53

हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में बिहार में राजग के बेहतर प्रदर्शन से उत्साहित केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने आज कहा कि जदयू, राजद और कांग्रेस दोबारा साथ मिलकर अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में कोई अजूबा नहीं कर दिखाएंगी।

रांची में एनआईए को मिले 18 जिंदा बम

Last Updated: Saturday, June 7, 2014, 23:24

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आज एक व्यक्ति की निशानदेही पर रांची में 18 बम बरामद किए। इस व्यक्ति को पटना में पिछले साल हुई नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान कई बम धमाकों के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है।

जेडीयू में बगावत के सुर तेज, असंतुष्ट विधायकों ने नीतीश के खिलाफ खोला मोर्चा

Last Updated: Saturday, June 7, 2014, 09:01

लोकसभा चुनाव के बाद बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। शुक्रवार को जेडीयू के आधा दर्जन से अधिक विधायकों ने नीतीश के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

कांग्रेस के साथ तालमेल जारी रहेगा: लालू यादव

Last Updated: Thursday, June 5, 2014, 19:41

हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन पर राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद ने गठबंधन को लेकर किसी प्रकार की चर्चा से इंकार करते हुए आज कहा कि कांग्रेस के साथ उनका गठबंधन आगे भी जारी रहेगा।

RJD नेता फातमी ने पार्टी छोड़ी, लालू को कोसा

Last Updated: Wednesday, June 4, 2014, 19:08

राष्ट्रीय जनता दल को बुधवार को उस समय झटका लगा जब उसके राष्ट्रीय महासचिव एम ए ए फातमी ने पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद के खिलाफ जहर उगलते हुए पार्टी छोड़ दी।

यशवंत सिन्हा जेल में, बीजेपी का प्रदर्शन जारी

Last Updated: Wednesday, June 4, 2014, 19:06

बिजली संकट को लेकर भाजपा का प्रदर्शन आज तीसरे दिन भी जारी रहा। वहीं बिजली बोर्ड के अधिकारी पर कथित हमले के सिलसिले में गिरफ्तार भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा और अन्य नेताओं ने बुधवार को भी जमानत के लिए आवदेन नहीं किया। वे अभी न्यायिक हिरासत में हैं।

यशवंत सिन्हा जेल में, भाजपा का प्रदर्शन जारी

Last Updated: Wednesday, June 4, 2014, 16:44

बिजली संकट को लेकर भाजपा का प्रदर्शन आज तीसरे दिन भी जारी रहा। वहीं बिजली बोर्ड के अधिकारी पर कथित हमले के सिलसिले में गिरफ्तार भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा और अन्य नेताओं ने आज भी जमानत के लिए आवदेन नहीं किया। वे अभी न्यायिक हिरासत में हैं।

झारखंड में माओवादियों के हमले में तीन ग्रामीणों की मौत

Last Updated: Wednesday, June 4, 2014, 16:41

खूंटी जिले के जोजो में प्रतिबंधित संगठन के खिलाफ मुखबिरी के संदेह में माओवादियों ने तीन ग्रामीणों की गोली मार कर हत्या कर दी।