बिहार एवं झारखंड News in hindi, बिहार एवं झारखंड Breaking News, Latest News & News Headlines in hindi: zeenews.com/hindi

उम्र 30 साल और पेशा ठगी, 62 महिलाओं से रचाई शादी

Last Updated: Tuesday, June 3, 2014, 22:39

उम्र 30 साल और 62 शादियां सुनने में अपटपटा तो जरूर लगता है पर इसी आरोप में बिहार के वैशाली जिला के बलिगांव थाना की पुलिस ने सोमवार को एक ठग को गिरफ्तार किया है जो कि करीब 62 महिलाओं से शादी कर उनमें कई से नकद, गहने और अन्य बहुमूल्य चीजों की ठगी कर चुका है।

बिहार में मंत्रियों के चयन पर जेडीयू में घमासान

Last Updated: Tuesday, June 3, 2014, 21:53

बिहार में जीतन राम मांझी मंत्रिमंडल में शामिल किए गए 14 नए मंत्रियों के चयन को लेकर जारी विरोध के बीच जेडीयू के करीब 12 विधायकों ने मंगलवार को सामूहिक रूप से मंत्रिमंडल में ‘दल-बदलुओं’ अथवा ‘पार्टी विरोधी काम करने वालों’ को शामिल किए जाने के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया।

यशवंत सिन्हा गिरफ्तार, 14 दिनों के लिए भेजे गए जेल

Last Updated: Tuesday, June 3, 2014, 15:35

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा को झारखंड के हजारीबाग शहर में एक विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया और जमानती मुचलका भरने से इनकार करने पर उन्हें मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बिहार: मंत्रिमंडल विस्तार के साथ जेडीयू में घमासान

Last Updated: Monday, June 2, 2014, 22:33

बिहार में जीतन राम मांझी मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ ही जनता दल (युनाइटेड) में घमासान मच गया। जद (यू) के अंदर विरोध के स्वर मुखर हो गए।

बिहार : मांझी मंत्रिमंडल में 14 नए मंत्री शामिल

Last Updated: Monday, June 2, 2014, 21:11

बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने 12 दिनों पुरानी अपनी सरकार के मंत्रिमंडल का सोमवार को विस्तार किया।

बस पलटने से 4 की मौत, 12 अन्य घायल

Last Updated: Monday, June 2, 2014, 12:29

बिहार में रोहतास जिले के नटवार थाना अंतर्गत महरोर गांव के समीप आज सुबह एक यात्री बस के असंतुलित होकर सडक किनारे खड्ड में उलट जाने से उसमें सवार चार यात्रियों की मौत हो गयी और 12 अन्य लोग घायल हो गये।

बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने में जुटीं पार्टियां

Last Updated: Friday, May 30, 2014, 13:44

लोकसभा चुनाव के हार-जीत के नतीजों पर समीक्षा के बाद अब बिहार के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की नजर अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव पर है।

स्मृति की शिक्षा विवाद में लालू और मीसा भी कूदे

Last Updated: Thursday, May 29, 2014, 15:26

देश के मानव संसाधान मंत्री स्मृति ईरानी की शैक्षिक योग्यता पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद और उनकी पुत्री तथा पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से चुनाव हार चुकीं मीसा भारती ने भी न केवल व्यंग्यात्मक रूप से निशाना साधा है, बल्कि इसे जातिगत भेदभाव से भी जोड़ा है।

एक संग्रहकर्ता ने बनवाए नरेंद्र मोदी के डाक टिकट

Last Updated: Wednesday, May 28, 2014, 21:44

बिहार के एक डाक टिकट संग्रहकर्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चार टिकटों का एक सेट बनवाया है। यह डाक टिकटों का सेट बिहार के मशहूर संग्रहकर्ता प्रदीप जैन की परिकल्पना है।

बोकारो के विधायक समरेश सिंह को जेल भेजा गया

Last Updated: Wednesday, May 28, 2014, 20:32

धनबाद की एक अदालत ने बोकारो के विधायक समरेश सिंह को संपत्ति कुरूपण रोकथाम अधिनियम, 1987 के एक मामले में आज जेल भेज दिया। सिंह की जमानत अर्जी पर गुरुवार को सुनवाई होगी।