अन्‍य राज्‍य News in hindi, अन्‍य राज्‍य Breaking News, Latest News & News Headlines in hindi: zeenews.com/hindi

आंध्र विधानसभा में तेलंगाना बिल पर गतिरोध

Last Updated: Tuesday, January 28, 2014, 12:56

आंध्र प्रदेश विधानसभा में विधायकों ने मंगलवार को भी सदन की कार्यवाही नहीं चलने दी। विधायक विधानसभा अध्यक्ष से मुख्यमंत्री के तेलंगाना बिल को रद्द करने के नोटिस को खारिज करने की मांग कर रहे थे।

फेसबुक पर अश्लील संदेश देखकर महिला ने की खुदकुशी

Last Updated: Tuesday, January 28, 2014, 10:21

सोशल मीडिया पर टिप्‍पणी और संदेशों को लेकर हाल के दिनों में कई अप्रिय घटना सामने आई हैं। अब ताजा वाकया फेसबुक पर मिले एक अश्‍लील संदेश से जुड़ा है। इस संदेश को देखने के बाद महिला ने आत्‍मघाती कदम उठा लिए।

तेलंगाना विधेयक: राजू ने आंध्र के सीएम का किया समर्थन

Last Updated: Tuesday, January 28, 2014, 08:51

केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता एमएम पल्लम राजू ने तेलंगाना विधेयक के मुद्दे पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी का समर्थन किया। आंध्र प्रदेश विधानसभा में फिलहाल इस विधेयक पर चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री ने इस विवादित तेलंगाना विधेयक को केन्द्र सरकार को वापस भेजने का प्रस्ताव किया है।

वैष्णो देवी मंदिर के लिए कटरा रेल सेवा समयसीमा से पीछे

Last Updated: Monday, January 27, 2014, 23:58

जम्मू कश्मीर में प्रसिद्ध वैष्णो देवी मंदिर के आधार शिविर कटरा तक रेल सेवा एक बार तय समयसीमा पर शुरू नहीं हो सकेगी और अगले हफ्ते प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जम्मू यात्रा के समय तक यह उद्घाटन के लिए तैयार नहीं पाएगी।

अंडमान नाव हादसा: 22 पर्यटकों की मौत, हेल्पलाइन नंबर जारी ; पीएम ने जताया शोक

Last Updated: Monday, January 27, 2014, 11:30

बंगाल की खाड़ी में एक पर्यटक नाव के डूब जाने से उस पर सवार कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नाव पर 45 लोग सवार थे जिसमें तमिलनाडु के पुरम जिले और मुंबई के पर्यटक एवं क्रू के सदस्य थे। रॉस आईलैंस नॉर्थ बे जाते समय नाव डूब गई।

गणतंत्र दिवस पर पाक सैनिकों ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 16:20

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए बगैर उकसावे के करीब तीन घंटे तक गोलीबारी की। 1

कश्मीर में मोबाइल फोन, वायरलेस इंटरनेट सेवाएं जाम

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 14:19

आज सुबह यहां गणतंत्र दिवस के आधिकारिक समारोह के शुरू होने के साथ ही कश्मीर घाटी में सेल फोन और वायरलेस इंटरनेट सेवाएं जाम कर दी गयीं।

गणतंत्र दिवस के मौके पर इम्फाल में 4 शक्तिशाली बम विस्फोट

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 14:11

मणिपुर में आज गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद चार शक्तिशाली बम विस्फोट हुए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बम विस्फोटों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन विधेयक की वैधता पर रेड्डी ने उठाए सवाल

Last Updated: Saturday, January 25, 2014, 18:36

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. किरन कुमार रेड्डी ने केंद्र के खिलाफ आक्रामक रूख अख्तियार करते हुए आज आंध्र प्रदेश पुनगर्ठन विधेयक 2013 की वैधता पर सवाल उठाया।

कश्मीर में शीतलहर जारी, करगिल में पारा -19.2 डिग्री

Last Updated: Saturday, January 25, 2014, 18:24

कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में शीतलहर जारी है क्योंकि अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू के नीचे रहा तथा सीमांत नगर करगिल सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 19 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।