Last Updated: Wednesday, January 1, 2014, 13:01
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर इस्तीफे की मांग करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा शाखा के करीब 300 प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि ये आरोप राजनीतिक मंशा से प्रेरित हैं।