बिहार एवं झारखंड News in hindi, बिहार एवं झारखंड Breaking News, Latest News & News Headlines in hindi: zeenews.com/hindi

गर्मजोशी के साथ मिले शत्रुघ्न सिन्‍हा और शेखर सुमन

Last Updated: Monday, April 14, 2014, 18:49

पुरानी राजनीतिक प्रतिद्वंदिता को भूलते हुए सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और शेखर सुमन सोमवार को एक दूसरे से गर्मजोशी से मिले और शेखर ने शत्रुघ्न को पटना साहिब संसदीय चुनाव में समर्थन करने का वादा किया।

बिहार: दूसरे चरण में लालू, नीतीश की प्रतिष्ठा दांव पर

Last Updated: Monday, April 14, 2014, 18:00

बिहार में दूसरे चरण के तहत 17 अप्रैल को होने वाले चुनाव को लेकर कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने पैतृक जनपद नालंदा में जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार को विजयी बनाना जहां सियासी प्रतिष्ठा का सवाल है, वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद की प्रतिष्ठा पाटलिपुत्र सीट बनी हुई है।

बिहार में नक्सलियों ने रेल पटरी उड़ाई

Last Updated: Monday, April 14, 2014, 12:09

बिहार में मुगलसराय-हावड़ा रेलखंड के लखीसराय रेलवे स्टेशन के समीप नक्सलियों ने रविवार रात अप लाइन की पटरी को विस्फोट से उड़ा दिया।

राबड़ी देवी के पास साढ़े छह करोड़ रुपए की संपत्ति

Last Updated: Sunday, April 13, 2014, 22:52

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो की पत्नी राबड़ी देवी के पास साढ़े छह करोड़ रूपये की संपत्ति है। इसके अलावा उनके पास 45 गाय, 20 बछडे, एक दोनाली बंदूक और 50 कारतूस है।

लालू से विचारों की लड़ाई, जीतेंगे पाटलिपुत्र सीट: रामकृपाल

Last Updated: Sunday, April 13, 2014, 16:31

लोकसभा चुनाव में अपनी जीत का दावा करते हुए राजद का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हुए रामकृपाल यादव ने कहा कि पाटलिपुत्र सीट पर लालू से विचारों की लड़ाई है तथा उनकी पुत्री एवं पाटलिपुत्र से राजद प्रत्याशी मीसा भारती से उनका चाचा-भतीजी का रिश्ता बना रहेगा।

लोकसभा चुनाव: झारखंड में 58 फीसदी मतदान

Last Updated: Thursday, April 10, 2014, 20:07

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत झारखंड में नक्सलियों के बहिष्कार के बावजूद कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को मतदान संपन्न हो गया। राज्य में पहले चरण में नक्सल प्रभावित चार सीटों के लिए गुरुवार को 58.03 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

हम जादूगरी का खेल नहीं खेलते : नरेंद्र मोदी

Last Updated: Thursday, April 10, 2014, 19:26

लोकसभा चुनाव में गुजरात के वडोदरा और उत्तर प्रदेश के वाराणसी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यहां कहा, `हम जादूगरी का खेल नहीं खेलते बल्कि 10 वर्ष तक केंद्र की सरकार ने `काला जादू` कर कई चीजें गायब कर दी हैं।`

नरेंद्र मोदी ने पार्टी समर्थकों के व्यवहार के लिए मीडिया से मांगी माफी

Last Updated: Thursday, April 10, 2014, 18:52

प्रधानमंत्री पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से हुई परेशानी के लिए गुरुवार को मीडिया से माफी मांगी जो यहां गोपाल मैदान में रैली के दौरान मीडिया कर्मियों के नजदीक पहुंच गए थे।

मतदान से पहले लातेहार में बारूदी सुरंग विस्फोट

Last Updated: Thursday, April 10, 2014, 12:49

झारखंड में आज लोकसभा चुनावों के पहले चरण में कोडरमा, लोहरदग्गा, चतरा और पलामू में हो रहे मतदान से ठीक पूर्व चतरा लोकसभा सीट के क्षेत्र में आने वाले लातेहार जिले में नक्सलियों ने श्रृंखलाबद्ध बारूदी सुरंग विस्फोट किये।

गुमला में आईआरबी जवान ने की 3 साथियों की हत्या

Last Updated: Thursday, April 10, 2014, 12:29

झारखंड के गुमला जिले में चुनाव ड्यूटी पर तैनात इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के एक जवान ने अपने तीन साथियों को बीती रात गोली मार दी। तीनों की मौत हो गई।