मध्‍य प्रदेश एवं छत्‍तीसगढ़ News in hindi, मध्‍य प्रदेश एवं छत्‍तीसगढ़ Breaking News, Latest News & News Headlines in hindi: zeenews.com/hindi

पति ने पक्का शौचालय बनवाया, तो ससुराल लौटी महिला

Last Updated: Friday, January 10, 2014, 18:24

मध्यप्रदेश के देवास जिले में पक्के शौचालय के निर्माण ने एक परिवार को टूटने से बचा लिया।

यदि महिलाएं पूरे कपड़े पहनें तो कम होंगे अपराध: बाबूलाल गौर

Last Updated: Friday, January 10, 2014, 15:48

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री बाबूलाल गौर ने महिलाओं के पहनावे को लेकर विवादित बयान दिया है। उनका कहना है कि चेन्नई में अपराध कम इसलिए होते हैं, क्योकि वहां की जनता धर्मप्रिय है और महिलाएं पूरे कपड़े पहनती हैं।

नरेंद्र मोदी के लिए चुनौती नहीं हैं राहुल या प्रियंका: शिवराज

Last Updated: Wednesday, January 8, 2014, 18:27

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां कहा कि वे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी या उनकी बहन प्रियंका गांधी को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के लिये कोई चुनौती नहीं मानते हैं।

राहुल या प्रियंका मोदी के लिये चुनौती नही: शिवराज

Last Updated: Wednesday, January 8, 2014, 17:27

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी या उनकी बहन प्रियंका गांधी को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के लिये कोई चुनौती नहीं मानते हैं।

सतना में खदान धसने से 9 लोगों की मौत

Last Updated: Tuesday, January 7, 2014, 13:48

मध्य प्रदेश के सतना जिले में खदान के धस जाने से छुई मिट्टी की खुदाई कर रहे नौ लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई है। सभी शव निकाल लिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा का पहला सत्र आज होगा शुरू

Last Updated: Monday, January 6, 2014, 09:49

नवनिर्वाचित छत्तीसगढ़ विधानसभा का पहला सत्र सोमवार को शुरू होगा जिसमें भाजपा नेता गौरीशंकर अग्रवाल को अध्यक्ष चुना जाएगा।

मप्र कांग्रेस विधायक दल के नेता पर नहीं बनी सहमति, फैसला आलाकमान के हवाले

Last Updated: Sunday, January 5, 2014, 22:59

मध्य प्रदेश में 14वीं विधानसभा के चुनाव में पराजय का करारा झटका झेलने के बाद 58 सदस्यीय कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता चुनने के लिए हुई बैठक में आम सहमति नहीं बन सकी और फैसला आलाकमान पर छोड़ दिया गया है।

MP: घोटालों में शामिल आरके शिवहरे, ओपी शुक्ला निलंबित

Last Updated: Saturday, January 4, 2014, 15:33

राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी पुलिस उप महानिरीक्षक आर के शिवहरे को निलंबित कर दिया है। रीवा में डीआईजी रहते हुए आरके शिवहरे पर वर्ष 2012 में हुई सूबेदार, उपनिरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा में हुई फर्जीवाड़ा के मामले में शामिल होने का आरोप है।

भोपाल: उर्जा मंत्री का पूर्व निजी सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार

Last Updated: Saturday, January 4, 2014, 15:24

लोकायुक्त पुलिस ने उर्जा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल के पूर्व निजी सहायक मयंक श्रोती को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वह उर्जा विभाग में संबद्ध वाहनों के अनुबंध को रिन्यू कराने के एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था।

कांग्रेस के लिए खतरनाक साबित होंगे मोदी : रमन

Last Updated: Friday, January 3, 2014, 22:07

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नरेन्द्र मोदी पर टिप्पणी करने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने शुक्रवार शाम कहा कि प्रधानमंत्री पद के लिए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी देश के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस के लिए खतरनाक हैं।