संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन संकट पर आपात बैठक

Last Updated: Monday, April 14, 2014, 10:13

यूक्रेन द्वारा देश के पूर्वी हिस्से में रूस समर्थक बलों के सरकारी इमारतों पर कब्जे के बाद सैन्य अभियान छेड़ने की घोषणा करने के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन के संकट पर आपात बैठक हुई। सुरक्षा परिषद के वर्तमान अध्यक्ष देश नाइजीरिया के दूत जॉय ओग्वू ने बैठक की शुरूआत की।

अमेरिका में मां ने अपने की 7 बच्चों को जान से मार दिया!

Last Updated: Tuesday, April 15, 2014, 08:51

सात बच्चों की हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक अमेरिकी महिला को गिरफ्तार किया है। जांच में पुलिस ने महिला के घर के गैराज में एक बक्से में भरकर रखे गये सात शव बरामद किए।

रूस-समर्थक बंदूकधारियों को भगाने के लिए यूक्रेन बल प्रयोग को तैयार

Last Updated: Sunday, April 13, 2014, 23:23

अशांत पूर्वी क्षेत्र के एक पुलिस थाने में मौजूद रूस-समर्थित बंदूकधारियों के खिलाफ यूक्रेन ने रविवार को ‘‘आतंकवाद-निरोधी अभियान’’ शुरू किया, दूसरी ओर वाशिंगटन ने मास्को को संकट कम करने या फिर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।

बढ़ती अशांति के बीच यूक्रेन की यात्रा करेंगे बाइडेन

Last Updated: Sunday, April 13, 2014, 10:32

पड़ोसी रूस के साथ जारी संकट के बीच कीव की ऊर्जा सुरक्षा को बेहतर बनाने में अमेरिकी सहयोग देने के उद्देश्य से अमेरिका के उपराष्ट्रपति जो बाइडेन 22 अप्रैल को यूक्रेन की यात्रा के लिए रवाना होंगे।

सोलोमन द्वीपसमूह में 7.6 तीव्रता का भूकंप

Last Updated: Sunday, April 13, 2014, 08:48

सोलोमन द्वीपसमूह के तटीय भाग में आज सुबह 7.6 तीव्रता का तेज भूकंप आया। अंतरसरकारी समुद्री आयोग ने सोलोमन द्वीपसमूह, वनुआतु और पापुआ न्यू गिनी के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी।

लापता मलेशियाई विमान: ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा, 'तेजी से मंद हो रहा है सिग्नल, विमान की लंबी खोज अभी बाकी`

Last Updated: Sunday, April 13, 2014, 13:39

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबोट ने आज कहा कि लापता मलेशियाई विमान के ब्लैक बॉक्स से संभावित तौर पर निकलने वाले सिग्नल तेजी से मंद हो रहा है जबकि विमान के लिए जारी व्यापक खोज लंबे समय के लिए जारी रहने की संभावना है।

रणनीतिक वार्ता के लिए बीजिंग पहुंचीं सुजाता सिंह

Last Updated: Saturday, April 12, 2014, 19:39

विदेश सचिव सुजाता सिंह अगले सप्ताह छठी भारत-चीन रणनीतिक वार्ता में भाग लेने के लिए आज यहां पहुंची। इस वार्ता में दोनों देश द्विपक्षीय रिश्तों की स्थिति की समीक्षा तथा रिश्ते और सुधारने के लिए नई पहल खोजेंगे।

प्रेम संबंधों में दरार डाल रहा ट्विटर

Last Updated: Saturday, April 12, 2014, 17:47

क्या माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के 140 शब्द आपके प्यार के बीच रोड़ा बन रहे है? तो आप ऐसे अकेले व्यक्ति नहीं हैं। एक अध्ययन के मुताबिक, जिन लोगों को ट्विटर की लत है, उनके साथी के साथ उनके संबंधो में दरार आने की संभावना सामान्य लोगों की अपेक्षा ज्यादा होती है।

विवादित जल क्षेत्र में घुसे चीन के जहाज: जापान

Last Updated: Saturday, April 12, 2014, 15:48

जापानी तटरक्षक बल ने बताया कि चीन के तीन जहाजों ने पूर्वी चीन सागर में टोक्यो नियंत्रित द्वीपों से परे विवादित जलक्षेत्र में आज प्रवेश किया।

हिलेरी क्लिंटन पर जूता फेंकने वाली महिला रिहा

Last Updated: Saturday, April 12, 2014, 15:44

लास वेगास में एक सम्मेलन के दौरान अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन पर जूता फेंकने की आरोपी महिला को अनुशासन भंग करते हुए गलत आचरण करने के लिए समन जारी करने के बाद रिहा कर दिया गया है।