Last Updated: Friday, June 6, 2014, 14:20
दिल्ली में शुक्रवार सुबह तेज धूप निकली और मौसम गर्म रहा। दिल्ली में आज तापमान 45 डिग्री से ऊपर रहने के आसार हैं। गौर हो कि राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहने के बाद आज पारा 45 डिग्री के पार जाने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।