ओडिशा में बीजद को विधानसभा चुनावों में बढ़त, फिर पटनायक की सरकार बननी तय

ओडिशा में बीजद को विधानसभा चुनावों में बढ़त, फिर पटनायक की सरकार बननी तयभुवनेश्वर: ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) लोकसभा की 21 में से 18 और विधानसभा की 147 में से 70 सीटें जीत चुका है और 48 पर आगे चल रहा है। फिर से पटनायक की सरकार बननी तय है।

इस तरह अधिकारियों ने बताया कि लोकसभा चुनाव में बीजद के प्रमुख उम्मीदवारों में मौजूदा सांसद सिद्धांत महापात्र, प्रसन्न कुमार पटसानी, भारत्रुहरी महताब, बैजयंत पांडा और पिनाकी मिश्रा भी अपनी-अपनी सीटों से आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री गिरिधर गोमांग कोरापुट लोकसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस उम्मीदवार श्रीकांत जेना बालासोर सीट से पिछड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक हिंजिलि विधानसभा सीट से कांग्रेस के सिबाराम पात्रा के मुकाबले आगे चल रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष जयदेव जेना और भाजपा अध्यक्ष के.वी.सिंह देव क्रमश: आनंदपुर और पटनागढ़ विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं। राज्य में विधानसभा की 147 सीटों और लोकसभा की 21 सीटों पर एक साथ मतदान कराया गया था। (एजेंसी)
First Published: Friday, May 16, 2014, 07:34
First Published: Friday, May 16, 2014, 07:34
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?