Last Updated: Thursday, February 20, 2014, 17:54
डाल्टनगंज से कांग्रेस विधायक केएन त्रिपाठी झारखंड में बर्खास्त मंत्री ददई दूबे के स्थान पर राज्य के नये मंत्री होंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने गुरुवार को यहां घोषणा की कि मंत्रिमंडल से बख्रास्त मंत्री ददई दूबे के स्थान पर कांग्रेस के ही कृष्णानंद त्रिपाठी को मंत्री बनाया जाएगा।