Mursi - Latest News on Mursi | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

मुर्सी के खिलाफ सुनवाई 1 फरवरी तक स्थगित

Last Updated: Wednesday, January 8, 2014, 22:35

मिस्र के बर्खास्त राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के खिलाफ प्रदर्शनकारियों की हत्या कराने के आरोपों पर सुनवाई बुधवार को 1 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई।

मिस्र में सेना ने तख्‍तापलट कर मुर्सी को कुर्सी से हटाया, संविधान निलंबित

Last Updated: Thursday, July 4, 2013, 10:20

मिस्र की शक्तिशाली सेना ने देश में लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित हुए प्रथम राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को बुधवार रात कुर्सी से बेदखल कर दिया और इस्लामवादी समर्थित संविधान को निलंबित कर दिया। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एक खाका भी पेश किया गया।

मुर्सी का कुर्सी छोड़ने से इंकार, सहमति की सरकार का प्रस्ताव दिया

Last Updated: Wednesday, July 3, 2013, 23:37

मिस्र में राजनीतिक संकट के समाधान के लिए सेना की ओर से दिए 48 घंटे की मियाद खत्म होने के बीच राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी ने कुर्सी नहीं छोड़ने के अपने रूख पर कायम रहते हुए देश में आम सहमति की सरकार की पेशकश की है।

अमेरिका ने मिस्र से कहा, अपने लोगों की चिंताओं का समाधान करो

Last Updated: Wednesday, July 3, 2013, 10:50

मिस्र में जबर्दस्त विरोध प्रदर्शनों और गहराते राजनीतिक संकट के बीच अमेरिका ने काहिरा से कहा है कि उसे अपने लोगों की सुनने तथा उनकी चिंताओं का समाधान करने की आवश्यकता है क्योंकि लोकतंत्र महज चुनाव कराने तक ही सीमित नहीं है।

मिस्र संकट: मुर्सी ने सेना के 48 घंटे के अल्टीमेटम को किया खारिज

Last Updated: Tuesday, July 2, 2013, 13:42

मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी ने देश में मौजूदा संकट को सुलझाने के लिए सेना के 48 घंटे के अल्टीमेटम को खारिज़ करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर समन्वय स्थापित करने के लिए वह अपनी योजनाएं बनाएंगे।

मिस्र: सेना ने सत्ता परिवर्तन की चेतावनी का खंडन किया

Last Updated: Tuesday, July 2, 2013, 11:49

मिस्र की सेना ने मंगलवार को यहां जारी नए बयान में कहा कि राजनीतिक ताकतों को सुलह करने और मौजूद संकट को समाप्त करने के लिए दिया गया 48 घंटों का अल्टीमेटम ‘सत्ता परिवर्तन की चेतावनी’ नहीं है बल्कि इसका मकसद मसले का तेज़ी से हल ढूंढना है।

सीरिया संकट पर अहमदीनेजाद और मुरसी ने की चर्चा

Last Updated: Tuesday, February 5, 2013, 22:32

ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने अपने मिस्र के दौरे पर आज सीरिया संकट पर चर्चा की और काहिरा के साथ रिश्तों को सुधारने के उपायों पर जोर दिया।

मिस्र संकट : अलबरदई ने गंभीर संवाद का किया आह्वान

Last Updated: Wednesday, January 30, 2013, 23:21

मिस्र के मुख्य विपक्षी नेता मोहम्मद अलबरदई ने देश में हिंसा खत्म करने के लिए सभी राजनीतिक दलों, सेना और राष्ट्रपति मुहम्मद मुरसी के बीच ‘गंभीर संवाद’ पर जोर दिया है। यहां बीते कुछ दिनों की हिंसा में करीब 60 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों की संख्या में लोग घायल हुए हैं।

मिस्र के 3 शहरों में आपातकाल, हिंसा में 50 मरे

Last Updated: Tuesday, January 29, 2013, 09:29

मिस्र में हिंसा के बाद राष्ट्रपति मुहम्मद मुरसी ने स्वेज नहर के इर्दगिर्द के दंगा प्रभावित तीन शहरों में एक महीने के लिए आपातकाल घोषित कर दिया है। कई स्थानों पर अब भी हिंसा जारी है। मरने वालों की संख्या करीब 50 हो गई है और 700 से ज्यादा घायल हुए हैं।

मिस्र में हिंसक संघर्ष में 38 की मौत, 700 से ज्यादा घायल

Last Updated: Monday, January 28, 2013, 08:55

मिस्र के शहर पोर्ट सईद में 21 फुटबॉल प्रेमियों को मौत की सजा सुनाये जाने के बाद भड़की हिंसा में मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार के दौरान हुई ताजा हिंसा के बाद अभी तक मरने वालों की संख्या 38 हो गई है।

मिस्र में सजा सुनाए जाने के बाद भड़की हिंसा, 30 की मौत

Last Updated: Sunday, January 27, 2013, 08:38

मिस्र में पिछले वर्ष फुटबॉल मैच के बाद हुई हिंसा के मामले में 21 प्रशंसकों को शनिवार को मौत की सजा सुनाए जाने के बाद पोर्ट सैद में हिंसा भड़क उठी जिसमें दो पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 30 लोग मारे गए।