अरविन्द केजरीवाल - Latest News on अरविन्द केजरीवाल | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

आम आदमी पार्टी ने रात्रिभोज से जुटाए 50 लाख रुपए

Last Updated: Sunday, March 16, 2014, 15:13

आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा यहां धन जुटाने के लिए आयोजित रात्रिभोज में 50 लाख रुपए एकत्र हुए और इस दौरान लोगों ने AAP नेता अरविन्द केजरीवाल से मीडिया को लेकर की गयी उनकी विवादित टिप्पणी के संदर्भ में सवाल जवाब किए। इस रात्रिभोज में शामिल होने के लिए प्रति व्यक्ति 20,000 रुपए की रकम रखी गयी थी।

मुंबई में केजरीवाल के दौरे में अफरातफरी, दिखाए गए काले झंडे

Last Updated: Wednesday, March 12, 2014, 23:04

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविन्द केजरीवाल ने आज मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर के साथ महाराष्ट्र में अपने लोकसभा चुनाव अभियान की शुरूआत की, लेकिन यह सफर आसान नहीं रहा। उनके इस सफर में भीड़ रही, अफरातफरी मची और कुछ युवकों ने उन्हें काले झंडे भी दिखाए।

कांग्रेस सांसद की अर्जी पर केजरीवाल से जवाब तलब

Last Updated: Wednesday, February 19, 2014, 18:39

दिल्ली हाईकोर्ट ने आप नेता एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ दायर कांग्रेस सांसद मानहानि याचिका पर आज उनसे जवाब तलब किया। न्यायमूर्ति एके पाठक ने कहा कि प्रतिवादी को नोटिस जारी करें। याचिका से संबंधित मूल दस्तावेज चार हफ्तों में दाखिल किए जाएं।

केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया, लेकिन मोदी अब भी CM की कुर्सी से चिपके हैं: कांग्रेस

Last Updated: Sunday, February 16, 2014, 13:09

अरविन्द केजरीवाल और नरेन्द्र मोदी पर चुटकी लेते हुए कांग्रेस ने आज कहा कि जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपनी राष्ट्रीय आकांक्षाएं पूरी करने के लिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, मोदी अब भी मुख्यमंत्री की कुर्सी से चिपके हुए हैं।

केजरीवाल के लिए कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी

Last Updated: Saturday, December 28, 2013, 10:37

दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए मेट्रो के जरिए राजधानी के रामलीला मैदान जाने के आप नेता अरविन्द केजरीवाल के फैसले के मद्देनजर कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर आज सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

अरविंद केजरीवाल 26 दिसंबर को लेना चाहते हैं शपथ

Last Updated: Monday, December 23, 2013, 23:42

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविन्द केजरीवाल ने आज उपराज्यपाल नजीब जंग से अनुरोध किया कि उन्हें 26 दिसंबर को रामलीला मैदान में शपथ लेने की इजाजत दी जाये जहां से भ्रष्टाचार निरोधक आंदोलन शुरू हुआ था।

केजरीवाल के सामने 3 वायदों को पूरा करने की तत्काल चुनौती

Last Updated: Monday, December 23, 2013, 23:38

दिल्ली के सबसे युवा मुख्यमंत्री बनने जा रहे अरविन्द केजरीवाल के सामने तीन प्रमुख वायदों को पूरा करने की तत्काल चुनौती सामने आएगी। इन वायदों में दिल्ली जन लोकपाल विधेयक पारित कराना, बिजली की दरों में 50 प्रतिशत की कटौती और नगर में हर घर में 700 लीटर मुफ्त पानी की आपूर्ति शामिल हैं।

अरविंद केजरीवाल विश्व के 100 प्रमुख विचारकों में शामिल

Last Updated: Wednesday, December 11, 2013, 16:19

आम आदमी पार्टी (आप) के संस्थापक अरविन्द केजरीवाल अमेरिकी पत्रिका फॉरेन पॉलिसी के वर्ष 2013 के 100 शीर्ष वैश्विक विचारकों में शामिल हैं। इस सूची में उन लोगों को शामिल किया गया है जिन्होंने दुनिया में ‘अहम अंतर’ लाने में योगदान दिया और असंभव की सीमा को पीछे धकेल दिया।

अन्ना की केजरीवाल से अनशन खत्म करने की अपील

Last Updated: Friday, April 5, 2013, 08:20

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने आम आदमी पार्टी के नेता अरविन्द केजरीवाल द्वारा बढ़े हुए बिजली के बिलों के मुद्दे पर किये जा रहे अनशन को खत्म करने की अपील की।

अन्ना के नए केजरीवाल हैं जनरल वी. के. सिंह ?

Last Updated: Monday, October 29, 2012, 23:10

अन्ना हजारे और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वी. के. सिंह के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन से झलक मिल रही है कि सिंह ने पुरानी टीम अन्ना के अरविन्द केजरीवाल का स्थान ले लिया है।

वड्रा-DLF के बीच साठगांठ के सबूत हैं: केजरीवाल

Last Updated: Tuesday, October 9, 2012, 22:04

सामाजिक कार्यकर्ता अरविन्द केजरीवाल ने राबर्ट वड्रा और डीएलएफ के व्यापारिक संबन्धों की उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से जांच कराने की मांग करते हुए आज दावा किया कि आपसी साठगांठ के बारे में उनके पास और सबूत हैं।

वड्रा पर केजरीवाल के आरोप आये दिन की बात: सिब्बल

Last Updated: Tuesday, October 9, 2012, 19:53

अरविन्द केजरीवाल द्वारा राबर्ट वड्रा पर डीएलएफ के साथ उनके कारोबारी सौदों को लेकर लगाये गये आरोपों पर मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने आज कहा कि आरोप लगाना आये दिन की बात हो गया है।

हम सत्ता के लिए राजनीति में नहीं उतर रहे हैं: केजरीवाल

Last Updated: Monday, September 24, 2012, 22:30

अरविन्द केजरीवाल ने आज कहा कि वह राजनीतिक दल का गठन करेंगे और इस संबंध में दो अक्तूबर को कुछ घोषणाएं हो सकती हैं। केजरीवाल ने कहा, हम सत्ता हासिल करने के लिए राजनीति में नहीं उतर रहे।

गांधी जयंती पर पार्टी की घोषणा नहीं करेंगे केजरीवाल

Last Updated: Monday, September 24, 2012, 21:25

अरविन्द केजरीवाल के गांधी जयंती के दिन पार्टी घोषित करने की संभावना नहीं है और इसके बदले उस दिन इसके संविधान और दृष्टिकोण के संबंध में प्रारूप के संबंध में लोगों से राय मांगने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। अनुमान लगाया जा रहा था कि केजरीवाल दो अक्तूबर को पार्टी बनाने की घोषणा कर सकते हैं।

प्रणब के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत देंगे: टीम अन्ना

Last Updated: Sunday, July 22, 2012, 23:31

टीम अन्ना ने आज दावा किया कि उनके पास प्रणव मुखर्जी के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत हैं तथा वे उन्हें 25 जुलाई को जारी करेंगे जब उनका अनिश्चितकालीन अनशन शुरू होगा एवं राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होगा।

मैदान तैयार होने पर ही निकलेंगे अन्ना

Last Updated: Thursday, August 18, 2011, 06:13

अन्ना हजारे के महत्वपूर्ण सहयोगी अरविन्द केजरीवाल ने गुरुवार सुबह कहा कि आज रामलीला मैदान तैयार होना मुश्किल है और अन्ना मैदान तैयार होने के बाद ही जेल से बाहर निकलेंगे.