अशोक चव्हाण - Latest News on अशोक चव्हाण | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

मोदी ने चव्हाण को टिकट देने पर कांग्रेस को ‘बेशर्म’ बताया

Last Updated: Sunday, March 30, 2014, 20:24

प्रधानमंत्री पद के भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने आदर्श घोटाले के मामले में कथित तौर पर दागी अशोक चव्हाण को टिकट देने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा और वादा किया कि भाजपा के सत्ता में आने पर भ्रष्टाचार के दोषी नेताओं के खिलाफ ‘अतिशीघ्र’ कार्रवाई की जाएगी।

सीबीआई ने नहीं लिया अशोक चव्हाण का नाम

Last Updated: Thursday, March 27, 2014, 23:52

मुंबई की आदर्श आवासीय सोसाइटी में फ्लैट की खरीद से जुड़ी बेनामी संपत्ति के मामले में सीबीआई ने आज महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को नामजद नहीं किया।

अशोक चव्हाण का नाम आदर्श केस से हटाने की तैयारी में सीबीआई

Last Updated: Thursday, March 27, 2014, 12:06

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने निचली अदालत के उस फैसले के खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है जिसमें निचली अदालत ने आदर्श हाउसिंग सोसायटी घोटाले में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के खिलाफ आपराधिक मामला खत्म करने से इंकार कर दिया था।

अशोक चव्हाण समेत 143 ने नामांकन दाखिल किया

Last Updated: Wednesday, March 26, 2014, 20:58

लोकसभा चुनावों के चौथे और पांचवें चरण के लिहाज से 127 सीटों के लिए बुधवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन था और आदर्श घोटाले में विवादों में घिरे अशोक चव्हाण, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, शूटर राज्यवर्धन राठौर और भाजपा के बागी लालमुनि चौबे समेत कई उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया।

वड़ोदरा में नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के मिस्त्री, आदर्श घोटाले के आरोपी चव्हाण को भी मिला टिकट

Last Updated: Tuesday, March 25, 2014, 23:21

गुजरात की वड़ोदरा सीट पर कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है और अब पार्टी महासचिव मधुसूदन मिस्त्री को नरेन्द्र मोदी के मुकाबले मैदान में उतारने की पार्टी ने घोषणा की है।

अशोक चव्हाण को आदर्श घोटाले में राहत मिलने के पूरे आसार

Last Updated: Wednesday, January 15, 2014, 21:07

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को आदर्श घोटाले में राहत मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं । महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा चव्हाण पर मुकदमा चलाने की मंजूरी न दिए जाने के बाद सीबीआई ने एक विशेष अदालत में अर्जी दायर कर पूर्व मुख्यमंत्री का नाम आदर्श घोटाले के आरोपियों की सूची से हटाने का अनुरोध किया ।

आदर्श घोटाला: चव्हाण ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Last Updated: Tuesday, January 7, 2014, 13:57

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर दावा किया है कि आदर्श जांच आयोग की रिपोर्ट में उनसे न्याय नहीं किया गया है और यह नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है।

आदर्श घोटाला: चव्हाण की याचिका का विरोध

Last Updated: Friday, April 12, 2013, 21:07

रक्षा मंत्रालय ने आदर्श हाउसिंग सोसाइटी घोटाला कांड में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द करने के लिये दायर याचिका का विरोध किया है। रक्षा मंत्रालय ने इस मामले में हस्तक्षेप के लिये आज बंबई उच्च न्यायालय में एक अर्जी दायर की है।

आदर्श सोसाइटी प्रकरण में अशोक चव्हाण ने दी सफाई

Last Updated: Thursday, October 4, 2012, 19:00

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने आदर्श सोसाइटी घोटाले की जांच कर रहे न्यायिक आयोग के सामने आज दावा किया कि उन्हें सोसाइटी में अपने रिश्तेदारों के फ्लैट होने के बारे में कुछ भी मालूम नहीं था।

तब चव्हाण ने लौटाये थे 69 लाख रूपये : सीबीआई

Last Updated: Monday, July 23, 2012, 09:24

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं करोड़ों रूपये के आदर्श घोटाले के आरोपी अशोक चव्हाण ने मामले के बेनकाब होने और बंबई उच्च न्यायालय में 2010 में एक जनहित याचिका दायर होने के बाद 69 लाख रूपये लौटा दिये थे।

चार्जशीट गलत, मेरे विरोधियों की साजिश: अशोक

Last Updated: Wednesday, July 4, 2012, 17:04

अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर आदर्श हाउसिंग घोटाले में उन्हें फंसाने की कोशिश करने के आरोप लगाते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने बुधवार को कहा कि उनके खिलाफ सीबीआई का आरोप पत्र दुर्भाग्यपूर्ण है।

देशमुख ने आदर्श का ठीकरा अशोक चव्हाण के सिर फोड़ा

Last Updated: Tuesday, June 26, 2012, 21:14

केन्द्रीय मंत्री विलास राव देशमुख ने मंगलावर को आदर्श घोटाले का ठीकरा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के सिर फोड़ने की कोशिश करते नजर आए, जब उन्होंने आज मामले की जांच कर रहे न्यायिक पैनल को बताया कि राजस्व विभाग से मंजूरी मिलने के बाद ही सोसायटी को जमीन आवंटित की गई।

आदर्श घोटाला: अशोक चव्हाण से पूछताछ

Last Updated: Monday, January 30, 2012, 12:49

करोड़ों रूपये के आदर्श घोटाले में दो केंद्रीय मंत्रियों से पूछताछ करने के बाद सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण से पूछताछ की।