जकीउर रहमान लखवी - Latest News on जकीउर रहमान लखवी | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

26/11 : यूएन ने कहा-साजिशकर्ताओं को न्याय के कटघरे में लाना जरूरी

Last Updated: Tuesday, November 26, 2013, 13:17

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि आज मुंबई आतंकी हमले की पांचवी बरसी पर यह महत्वपूर्ण है कि इस ‘भयानक अपराध’ के षड्यंत्रकारियों को न्याय के कटघरे में लाया जाए।

26/11 मुंबई आतंकी हमला: पाकिस्तानी आरोपियों ने रखे नए वकील

Last Updated: Sunday, November 24, 2013, 20:41

मुंबई हमला मामले में सात पाकिस्तानी आरोपियों ने अपने मुकदमे को आगे बढ़ाने के लिए दो नये वकील रखे हैं। आरोपियों में लश्कर ए तैयबा कमांडर जकीउर रहमान लखवी भी शामिल है।

26/11 : पाकिस्तान को सौंपे गए पांच अहम दस्तावेज

Last Updated: Sunday, October 27, 2013, 15:28

लश्करे तयैबा के कमांडर जकीउर रहमान लखवी समेत मुंबई हमलों के सात मुख्य आरोपियों के खिलाफ पाकिस्तान में कार्रवाई के लिए भारत ने पाकिस्तान को पांच मुख्य दस्तावेज सौंप दिए हैं। ये दस्तावेज लगभग 600 पृष्ठों के हैं।

लखवी ने मुझे शीर्ष पद तक पहुंचने नहीं दिया: टुंडा

Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 18:06

गिरफ्तार आतंकवादी अब्दुल करीम टुंडा ने जांच अधिकारियों को बताया कि उसके मन में लश्कर-ए-तय्यबा के कमांडर जकीउर रहमान लखवी के प्रति नाराजगी है क्योंकि संगठन को अखिल भारतीय स्वरूप प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बावजूद उसने संगठन में शीर्ष स्थान पर पहुंचने की उसकी संभावनाओं को विफल कर दिया। संगठन पहले कश्मीर तक सीमित था।

‘...तो 26/11 के आरोपियों को ICC को सौंप दे पाक’

Last Updated: Friday, June 28, 2013, 18:34

मुंबई आतंकवादी हमलों के आरोपियों के खिलाफ पाकिस्तान में हो रही सुनवायी की धीमी गति से निराश अमेरिका के वरिष्ठ सांसद ने मांग की है कि लश्कर-ए-तैयबा के ऑपरेशन कमांडर जकीउर रहमान लखवी सहित सभी सात आरोपियों को न्याय की जद में लाने के लिए इस्लामाबाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) को सौंप दे।

26/11: पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई 29 जून तक स्थगित

Last Updated: Saturday, June 22, 2013, 18:29

लश्कर ए तैयबा के कमांडर जकीउर रहमान सहित मुंबई हमलों में शामिल होने का आरोप झेल रहे सात पाकिस्तानियों के खिलाफ मुकदमे को आज एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया क्योंकि मामले की सुनवाई कर रहे नये न्यायाधीश एक हफ्ते की छुट्टी पर हैं।

पाकः मुंबई आतंकी हमले केस की सुनवाई अब इस्लामाबाद में

Last Updated: Saturday, June 15, 2013, 18:09

एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में मुंबई आतंकी हमले में शामिल होने के आरोपी सात पाकिस्तानी नागरिकों की सुनवाई रावलपिंडी की एक अदालत से आज यहां राजधानी की एक नयी आतंकवाद विरोधी अदालत स्थानांतरित कर दी गयी।

पाक में 26/11 की सुनवाई 30 मार्च तक टली

Last Updated: Saturday, March 16, 2013, 19:23

मुंबई हमले के आरोपी लश्करे तैयबा के कमांडर जकिउर रहमान लखवी समेत सात पाकिस्तानी संदिग्धों के मामले की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश के एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिये जाने की वजह से सुनवाई दो सप्ताह के लिये स्थगित कर दी गई।

26/11: पाकिस्तान में गवाहों से हुई जिरह

Last Updated: Saturday, February 9, 2013, 19:21

मुंबई में वर्ष 2008 में हुए आतंकवादी हमलों के सात आरोपियों के खिलाफ सुनवायी कर रही अदालत को शनिवार को बताया गया कि सिंध प्रांत में लश्कर-ए-तैयबा के दो शिविरों पर छापों के दौरान ‘भारी मात्रा’ में आपत्तिजनक सामग्री मिली है जिनमें मुंबई हमलों में शामिल आतंकवादियों को हथियार बांटने के संबंध में विस्तृत जानकारी है।

पाक में 26/11 की सुनवाई फिर टली

Last Updated: Saturday, January 12, 2013, 19:45

मुंबई हमलों के सात संदिग्ध आरोपियों के मामले की सुनवाई को आज बचाव पक्ष के वकीलों के आग्रह पर एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया।

26/11 : जज की अनुपस्थिति के चलते सुनवाई टली

Last Updated: Saturday, December 1, 2012, 16:30

मुंबई हमलों में संलिप्तता के संदिग्ध आरोपी लश्कर-ए-तैय्यबा के जकीउर रहमान लखवी तथा छह अन्य पाकिस्तानी संदिग्धों के खिलाफ मामले की सुनवाई न्यायाधीश के अनुपस्थित रहने के कारण शनिवार को सप्ताहभर के लिए टाल दी गई। न्यायाधीश को किसी सरकारी सम्मेलन में भाग लेने जाना पड़ा है।

26/11: पाक में आरोपियों के वकीलों ने मांगा पुख्ता सबूत

Last Updated: Sunday, November 11, 2012, 22:15

मुंबई हमला मामले में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर जकीउर रहमान लखवी सहित सात पाकिस्तानी आरोपियों का बचाव कर रहे वकीलों ने सवाल किया है कि क्या अभियोजकों के पास हमलावरों को सिंध और अन्य स्थानों पर शिविरों में प्रशिक्षण दिए जाने के कोई पुख्ता सबूत हैं।

26/11 : पाक में बचाव पक्ष ने की 5 गवाहों से जिरह

Last Updated: Saturday, November 10, 2012, 22:45

मुंबई हमले के षड़यंत्रकारियों के वकीलों ने पाकिस्तानी अभियोजन पक्ष की ओर से पेश पांच गवाहों के साथ आज जिरह की। इन्होंने लश्कर-ए-तैयबा के खूंखार आतंकी जकीउर रहमान लखवी और छह अन्य गुनाहगारों के खिलाफ गवाही दी है।

पाक आयोग को यात्रा की अनुमति दे सकता है भारत

Last Updated: Sunday, August 26, 2012, 18:33

भारत लश्करे तैयबा कमांडर जकीउर रहमान लखवी सहित मुम्बई आतंकवादी हमले के सात आरोपियों के खिलाफ सबूत एकत्रित करने के वास्ते गवाहों से पूछताछ करने के लिए पाकिस्तानी न्यायिक आयोग को दूसरी बार मुम्बई यात्रा की अनुमति दे सकता है।