प्रोन्नति - Latest News on प्रोन्नति | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

यूपी में 30 से आरक्षण बचाओ आंदोलन

Last Updated: Friday, December 28, 2012, 13:59

प्रोन्नति में आरक्षण सम्बंधी विधेयक को लोकसभा में भी पास करवाने को लेकर उत्तर प्रदेश में 30 दिसम्बर से `आरक्षण बचाओ आंदोलन` की शुरुआत की जाएगी। प्रदेश भर में होने वाले इस आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार हो चुकी है।

यूपी: प्रोन्नति में आरक्षण पर हड़ताल स्थगित

Last Updated: Friday, December 21, 2012, 12:47

प्रोन्नति में आरक्षण सम्बंधी विधेयक का विरोध कर रहे उत्तर प्रदेश के करीब 18 लाख सरकारी कर्मचारियों ने आठ दिन से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल को गुरुवार देर रात समाप्त करने की घोषणा की। साथ ही हड़तलियों ने यह भी कहा कि हड़ताल के दौरान हुए नुकसान की भरपायी अधिक समय तक काम करके की जाएगी।

आरक्षण: भाजपा, कांग्रेस, बसपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

Last Updated: Monday, December 17, 2012, 20:36

संसद में प्रस्तुत किए गए प्रोन्नति में आरक्षण सम्बंधी विधेयक को लेकर उत्तर प्रदेश में हड़ताली कर्मचारियों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस के कार्यालयों के बाहर सोमवार को जमकर प्रदर्शन किया।

प्रोन्नति में आरक्षण मुद्दे पर यूपी में हड़ताल जारी

Last Updated: Saturday, December 15, 2012, 11:34

संसद में प्रस्तुत किए गए प्रोन्नति में आरक्षण सम्बंधी विधेयक का विरोध कर रहे करीब 18 लाख शासकीय कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन भी जारी है, जिससे सरकारी कार्यालयों में कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

प्रोन्नति में आरक्षण पर यूपी में कर्मचारी बंटे

Last Updated: Friday, December 14, 2012, 15:07

प्रोन्नति में आरक्षण पर यूपी में कर्मचारी बंटे

आरक्षण का चक्रव्यूह-किसका फायदा?

Last Updated: Saturday, December 15, 2012, 14:11

आरक्षण के चक्रव्यूह में दोनों राष्ट्रीय दल बुरी तरह से फंसते नज़र आ रहे हैं। सरकारी नौकरियों में प्रमोशन में रिजर्वेशन की मांग भले ही बीएसपी सुप्रीमो मायावती की रही है, लेकिन कांग्रेस और बीजेपी के ढुलमुल रवैये के चलते इसका सर्वाधिक लाभ आने वाले लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी को मिलता दिखाई दे रहा है।

कोटा बिल: सपा-बसपा आमने-सामने, वोटिंग सोमवार को

Last Updated: Friday, December 14, 2012, 10:09

सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति और जनजाति के कर्मचारियों को प्रोन्नति में आरक्षण संबंधी संविधान संशोधन विधेयक के विरोध में सपा के सदस्यों के बीते दिनों राज्यसभा में जमकर हंगामा किया। इस विधेयक पर दो क्षेत्रीय दल बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और सपा के बीच संघर्ष खुलकर सामने आया।

कोटा बिल के खिलाफ आज से धरना देंगे कर्मचारी

Last Updated: Friday, December 14, 2012, 09:27

प्रोन्नति में आरक्षण विधेयक के विरोध में उत्तर प्रदेश में करीब 18 लाख सरकारी कर्मचारी गुरुवार को हड़ताल पर चले गए। कोटा बिल के विरोध में कर्मचारी शुक्रवार से राज्यअ के जिला मुख्यांलयों पर धरना देंगे।

प्रोन्नति में आरक्षण विधेयक के खिलाफ यूपी में हड़ताल

Last Updated: Friday, December 14, 2012, 00:02

प्रोन्नति में आरक्षण विधेयक के विरोध में उत्तर प्रदेश में करीब 18 लाख सरकारी कर्मचारी गुरुवार को हड़ताल पर चले गए।

राज्यसभा में गतिरोध दूर करने को अंसारी ने बुलाई बैठक

Last Updated: Wednesday, December 12, 2012, 12:43

राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी ने सदन में पिछले कई दिन से नौकरी में प्रोन्नति के लिए आरक्षण से सम्बंधित विधेयक पर जारी गतिरोध को दूर करने के लिए बुधवार को विभिन्न दलों के नेताओं की बैठक बुलाई।

प्रोन्‍नति में आरक्षण: गतिरोध बढ़ा, संसद में घमासान के आसार

Last Updated: Tuesday, December 11, 2012, 09:23

सरकारी नौकरियों में तरक्की के लिए अनुसूचित जातियों (एससी) और अनुसूचित जनजातियों (एसटी) के लिए आरक्षण संबंधी विधेयक के मुद्दे पर केंद्र की संप्रग सरकार और समाजवादी पार्टी के बीच टकराव पैदा हो गया। इस मसले पर मंगलवार को भी राज्‍यसभा में घमासान के आसार हैं।

प्रोन्नति में आरक्षण बिल पर सपा को मनाने की कोशिश

Last Updated: Monday, December 10, 2012, 16:42

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री कमल नाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को नौकरी में प्रोन्नति देने सम्बंधी विधेयक पर सहमति के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) को मनाने का प्रयास करेगी।

मायावती ने प्रोन्नति में आरक्षण को सराहा

Last Updated: Tuesday, September 4, 2012, 15:08

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मंत्रिमंडल द्वारा सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति एवं अनुसूजित जनजाति के लोगों को आरक्षण सम्बंधी विधेयक पर मंजूरी देने के फैसले का स्वागत किया है।

प्रोन्नति में आरक्षण पर सर्वदलीय बैठक

Last Updated: Tuesday, August 21, 2012, 20:24

सरकारी नौकरियों में प्रोन्नति में अनुसूचित जाति. जनजाति को आरक्षण देने के मुद्दे पर आज यहां प्रधानमंत्री के निवास पर सर्वदलीय बैठक शाम में हुई।

विजय को मिली तरक्की, बनेंगे सूबेदार मेजर

Last Updated: Thursday, August 16, 2012, 15:11

लंदन ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाले भारतीय निशानेबाज विजय कुमार की तरक्की हो गई है। सेना ने विजय को सूबेदार मेजर बनाए जाने की घोषणा की।

एयर इंडिया कर्मियों के लिए वेतन, प्रोन्नति में होगी समानता

Last Updated: Saturday, June 2, 2012, 01:15

एयर इंडिया में जारी संकट को लेकर चौतरफा आलोचना का सामना कर रही सरकार ने शुक्रवार को एयर इंडिया और पूर्ववर्ती इंडियन एयरलाइंस के कर्मचारियों के वेतनमानों में समानता और काम के घंटों में एकरूपता लाने समेत कई उपायों की शुक्रवार को घोषणा की और उत्पादकता से संबद्ध प्रोत्साहन की व्यवस्था खत्म कर दी।