भर्ती घोटाला - Latest News on भर्ती घोटाला | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

भर्ती घोटाला: रामविलास पासवान से पूछताछ करेगी सीबीआई

Last Updated: Thursday, April 10, 2014, 20:41

बोकारो स्टील संयंत्र में नियुक्तियों में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में सीबीआई आम चुनाव संपन्न होने के बाद पूर्व इस्पात मंत्री रामविलास पासवान को पूछताछ के लिए बुला सकती है।

चौटाला को झटका, जमानत बढ़ाने की अर्जी खारिज

Last Updated: Wednesday, September 11, 2013, 16:04

उच्चतम न्यायालय ने हरियाणा के शिक्षक भर्ती घोटाले में दोषी पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की स्वास्थ्य के आधार पर जमानत की अवधि बढ़ाने के लिये दायर याचिका बुधवार को खारिज कर दी।

ओम प्रकाश चौटाला की अंतरिम जमानत कल तक बढ़ी

Last Updated: Monday, July 22, 2013, 19:11

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटाले में आरोपी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की अंतरिम जमानत मेडिकल आधार पर कल तक के लिए बढ़ा दी।

चौटाला की आवासीय संपत्ति कुर्क, धन शोधन की जांच शुरू

Last Updated: Thursday, May 30, 2013, 21:52

प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की आवासीय संपत्ति कुर्क कर ली।

ओम प्रकाश चौटाला को मिली अंतरिम जमानत

Last Updated: Tuesday, May 21, 2013, 15:29

टीचर भर्ती घोटाले में दोषी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को अंतरिम जमानत दे दी है।

चौटाला के सेहत की जांच को मेडिकल बोर्ड होगा गठित

Last Updated: Thursday, May 16, 2013, 14:27

दिल्ली हाईकोर्ट ने 2000 में अध्यापकों की भर्ती संबंधी घोटाला मामले में जेल में बंद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के स्वास्थ्य की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठित करने का गुरुवार को आदेश दिया।

शिक्षक भर्ती घोटाले में सीबीआई को नोटिस

Last Updated: Friday, March 8, 2013, 12:41

दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को शिक्षक भर्ती घोटाले में निचली अदालत से दोषी ठहराए गए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के सहयोगी विद्याधर की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को नोटिस जारी किया।

अजय चौटाला की याचिका पर सीबीआई को नोटिस

Last Updated: Wednesday, March 6, 2013, 12:45

दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को अजय चौटाला की जमानत याचिका और वर्ष 2000 के शिक्षक भर्ती घोटाले में निचली अदालत से मिली 10 साल की सजा रद्द करने की याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को नोटिस जारी किया। न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने सीबीआई से चार अप्रैल तक जवाब मांगा है।

चौटाला की जगह होता तो इस्तीफा दे देता : हुड्डा

Last Updated: Wednesday, February 27, 2013, 21:42

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि शिक्षक भर्ती घोटाले में दोषी ठहराए गए विपक्ष के नेता एवं इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला के स्थान पर यदि वह होते तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देते।

जेबीटी घोटला: सीबीआई से मांगा जवाब

Last Updated: Monday, February 25, 2013, 14:59

दिल्ली उच्च न्यायालय ने हरियाणा में अध्यापकों की गैर कानूनी भर्ती के मामले में आईएएस अधिकारी संजीव कुमार को दोषी ठहराये जाने और 10 साल की जेल की सजा के खिलाफ याचिका पर सीबीआई का जवाब मांगा है।

चौटाला की बेल खारिज, सीबीआई को नोटिस जारी

Last Updated: Friday, February 15, 2013, 13:56

हरियाणा के शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में 10 वर्ष कैद की सजा पाए पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला को जमानत दिए जाने से दिल्ली हाईकोर्ट ने इंकार कर दिया है।

चौटाला की बेल पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई

Last Updated: Friday, February 15, 2013, 08:41

हरियाणा के शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में 10 वर्ष कैद की सजा पाए पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला की याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय आज सुनवाई करेगा।

चौटाला की जमानत याचिका पर आज सुनवाई संभव

Last Updated: Friday, February 15, 2013, 00:41

दिल्ली उच्च न्यायालय बारह साल पुराने कनिष्ठ अध्यापक भर्ती घोटाले में दोषसिद्धि और 10 साल की सजा को चुनौती देने वाली हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की याचिका पर आज सुनवाई करेगा।

टीचर भर्ती घोटाला: ओमप्रकाश,अजय चौटाला को 10-10 साल जेल की सजा

Last Updated: Tuesday, January 22, 2013, 14:32

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय चौटाला को 10-10 साल की सजा सुनाई गई है।

शिक्षक भर्ती घोटाला, चौटाला को आज सुनाई जाएगी सजा

Last Updated: Tuesday, January 22, 2013, 08:49

दिल्ली की एक अदालत 3, 206 शिक्षकों की अवैध भर्ती के मामले में दोषी ठहराये गए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला, उनके बेटे अजय चौटाला और 53 अन्य लोगों को आज सजा सुनाएगी।

चौटाला को आज सुनाई जा सकती है सजा

Last Updated: Monday, January 21, 2013, 23:56

दिल्ली की एक अदालत 3, 206 शिक्षकों की अवैध भर्ती के मामले में दोषी ठहराये गए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला, उनके बेटे अजय चौटाला और 53 अन्य लोगों को आज सजा सुना सकती है। यह मामला वर्ष 2000 का है।

चौटाला बने रहेंगे इनेलो मुखिया, लड़ेंगे चुनाव

Last Updated: Saturday, January 19, 2013, 18:32

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने आज कहा कि दिल्ली की एक अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बावजूद ओम प्रकाश चौटाला पार्टी के मुखिया बने रहेंगे और 2014 में होने वाला हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

चौटाला ने मांगी नरमी, CBI ने मांगी अधिकतम सजा

Last Updated: Thursday, January 17, 2013, 22:22

हरियाणा में अवैध तरीके से 3,206 शिक्षकों की भर्ती करने के दोषी ठहराए गए पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने आज दिल्ली की एक अदालत से अपने खराब स्वास्थ्य और वृद्धावस्था का हवाला देते हुए सजा में नरमी बरतने का आग्रह किया लेकिन सीबीआई ने मामले के सभी 55 दोषियों के लिए अधिकतम सजा की मांग की।

जेबीटी घोटाले में CBI जांच निष्पक्ष : कोर्ट

Last Updated: Wednesday, January 16, 2013, 22:29

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला एवं अन्य को शिक्षक भर्ती घोटाले में दोषी ठहराने संबंधी सीबीआई की जांच को आज दिल्ली की एक अदालत ने निष्पक्ष करार दिया।

शिक्षक भर्ती घोटाला : पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला, अजय समेत 55 अन्‍य दोषी करार

Last Updated: Thursday, January 17, 2013, 00:43

सीबीआई की विशेष अदालत ने जेबीटी शिक्षकों की भर्ती में हुए घोटाले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय चौटाला समेत 55 लोगों को दोषी करार दिया है।

भर्ती घोटाला: NDA कमांडेंट का तबादला

Last Updated: Wednesday, July 4, 2012, 15:29

रक्षा मंत्री एके एंटनी ने पुणे स्थित एनडीए अकादमी में कथित भर्ती घोटाले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए एनडीए कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल जतिन्दर सिंह का तत्काल प्रभाव से तबादला करने के आदेश दिए।

एनडीए भर्ती घोटाला: एक और कर्नल गिरफ्तार

Last Updated: Tuesday, July 3, 2012, 00:29

प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में हुए भर्ती घोटाले के सिलसिले में एक और सेवारत कर्नल को गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार लोगों की संख्या आठ हो गयी है।

एनडीए भर्ती घोटाला: सेना अधिकारी समेत 6 गिरफ्तार

Last Updated: Sunday, June 24, 2012, 20:06

प्रतिष्ठित नेशनल डिफेंस एकेडमी में एक बड़े भर्ती घोटाले का पर्दाफाश करते हुए सीबीआई ने एक कर्नल सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली में कॉन्स्टेबल भर्ती घोटाला

Last Updated: Friday, April 6, 2012, 08:14

दिल्ली पुलिस में पिछले साल चालकों के 676 पदों के लिए हुई भर्ती प्रक्रिया में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर करीब 250 लोग नौकरी पाने में सफल हो गए ।