अन्‍य राज्‍य News in hindi, अन्‍य राज्‍य Breaking News, Latest News & News Headlines in hindi: zeenews.com/hindi

पंजाबी लोक गायक रेप मामले में दो दिन की पुलिस हिरासत में

Last Updated: Wednesday, December 25, 2013, 23:16

लुधियाना की एक अदालत ने एक पंजाबी लोक गायक को एक लड़की से बलात्कार के आरोप में दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। नक्षत्र गिल को बीती रात गिरफ्तार किया गया और उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट किरण ज्योति के समक्ष आज पेश किया गया।

पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप बढ़ा

Last Updated: Wednesday, December 25, 2013, 15:06

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बुधवार को शीत लहर का प्रकोप और बढ़ गया जबकि राज्य में कई जगहों पर पारे में और भी गिरावट दर्ज की गई। चंडीगढ़ में मौसम की सबसे ठंडी रात रही। वहां न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बहरहाल, यह कोहरे से मुक्त दिन रहा और धूप से दिन खिला रहा।

ओडिसा: माओवादियों ने विस्फोट कर सरकारी इमारत उड़ाया

Last Updated: Wednesday, December 25, 2013, 13:46

सशस्त्र माओवादियों ने ओडिशा के मल्कानगिरि में विस्फोट करा कर एक ब्लाक कार्यालय भवन को उड़ा दिया। मल्कानगिरि जिले के पुलिस अधीक्षक अखिलेश्वर सिंह ने बताया कि हथियारबंद माओवादी तड़के ताला तोड़ कर कार्यालय भवन में घुस गए।

ममता के मंत्रिमंडल में 26 दिसंबर को हो सकता है फेरबदल

Last Updated: Wednesday, December 25, 2013, 00:02

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 26 दिसंबर को अपने 31 महीने पुराने मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकती हैं। खास बात यह है कि उन्होंने कुछ दिन पहले अच्छा कामकाज करके नहीं दिखाने वाले मंत्रियों को आढे हाथ लिया था।

तृणमूल ने गांगुली पर बढ़ाया इस्तीफे का दबाव

Last Updated: Tuesday, December 24, 2013, 14:09

एक प्रशिक्षु वकील का यौन उत्पीड़न करने के मामले में दोषी करार दिए गए न्यायाधीश (सेवानिवृत) एके गांगुली पर दबाव बढ़ाते हुए तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को गांगुली को नैतिक आधार पर पश्चिम बंगाल मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पद से हटने के लिए कहा।

पंजाब और हरियाणा में कोहरे से सामान्य जनजीवन प्रभावित

Last Updated: Tuesday, December 24, 2013, 13:32

पूरे पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, चंडीगढ़, अंबाला, करनाल, हिसार, भठिंडा, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर सहित अन्य स्थानों पर कोहरे के कारण दृश्यता का स्तर कम रहा।

पूर्व गृह सचिव वी के दुग्गल बने मणिपुर के राज्यपाल

Last Updated: Monday, December 23, 2013, 22:10

पूर्व केंद्रीय गृह सचिव विनोद कुमार दुग्गल को आज मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया जिसकी जिम्मेदारी अभी नगालैंड के राज्यपाल अश्विनी कुमार संभाल रहे थे।

जम्‍मू : 7वीं कक्षा की छात्रा से दो युवकों ने किया रेप

Last Updated: Monday, December 23, 2013, 18:38

जम्मू में स्कूल जा रही सातवीं कक्षा की एक छात्रा का दो भाइयों ने कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी जोगिन्दर कुमार (25) और सुदेश कुमार (28) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

येदियुरप्पा की वापसी के लिए भाजपा ने हरी झंडी दिखाई

Last Updated: Monday, December 23, 2013, 00:14

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा की संगठन में वापसी को हरी झंडी दे दी है। यह जानकारी राज्य पार्टी के वरिष्ठ नेता के. एस. ईश्वरप्पा ने दी। ईश्वरप्पा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘केंद्रीय नेतृत्व ने हरी झंडी दे दी है.. वह (येदियुरप्पा) जल्द ही (भाजपा में) लौटेंगे।’’

दोस्तों के बीच जबरन करवाया सेक्स, वीडियो बनाकर कर रहा अब ब्लैकमेल

Last Updated: Sunday, December 22, 2013, 12:09

आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने दो दोस्तों (मेडिकल छात्रा और उसका ब्वॉयफ्रेंड) पर पहले तो आपस में सेक्स करने के लिए दबाव बनाया और फिर उसका वीडियो क्लिप बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।