बिहार एवं झारखंड News in hindi, बिहार एवं झारखंड Breaking News, Latest News & News Headlines in hindi: zeenews.com/hindi

सोशल साइट से अब बतियाएंगे लालू, ट्विटर पर खोला एकाउंट

Last Updated: Wednesday, January 15, 2014, 19:47

नरेंद्र मोदी सहित अन्य नेताओं के सोशल मीडिया के इस्तेमाल की महत्ता को समझते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने भी ट्विटर पर अपना एकाउंट खोलते हुए अपने पहले संदेश में बदलाव को निरंतर प्रक्रिया बताते हुए इस बदलाव के तहत अंतिम रूप से स्वयं में भी बदलाव की बात कही है।

रांची में 10वीं की छात्रा से 8 युवकों ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Last Updated: Wednesday, January 15, 2014, 00:23

रांची शहर में कक्षा दस की एक छात्रा से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

झारखंड में एक नक्सली ढेर, दूसरा गिरफ्तार

Last Updated: Tuesday, January 14, 2014, 19:54

झारखंड के खूंटी जिले के लेबेद गांव में मंगलवार सुबह नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया और दूसरे को गिरफ्तार कर लिया।

रांची में दसवीं की छात्रा के साथ गैंगरेप, बनाया एमएमएस

Last Updated: Tuesday, January 14, 2014, 12:43

रांची शहर में कक्षा दस की एक छात्रा से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने बताया कि कल दर्ज करायी गयी शिकायत के मुताबिक कोचिंग कक्षा जाने के लिए घर से निकली 16 वर्षीय छात्रा एक व्यक्ति के साथ रातू रोड में स्थित एक मंदिर गयी।

जनता दरबार बंद हुआ तो खुद को माफ नहीं करूंगा: नीतीश

Last Updated: Tuesday, January 14, 2014, 09:46

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि उनका `जनता के दरबार में मुख्यमंत्री` कार्यक्रम कोई नई बात नहीं है। यह आयोजन जारी है और रहेगा। जिस दिन बंद करेंगे, उस दिन वह खुद को माफ नहीं कर पाएंगे।

बिहार में गठबंधन के बारे में कांग्रेस ने अभी नहीं किया फैसला

Last Updated: Sunday, January 12, 2014, 15:28

बिहार में गठबंधन के मुद्दे पर कांग्रेस असमंजस की स्थिति में है। हालांकि पार्टी के शीर्ष नेता पिछले सप्ताहों में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और लोजपा प्रमुख राम विलास पासवान के साथ बैठक कर चुके हैं।

बिहार: 2013 में महिलाओं के साथ रिकॉर्ड 1052 बलात्कार की घटनाएं

Last Updated: Sunday, January 12, 2014, 13:19

बिहार के सभी जिलों में महिला थाना खोले जाने तथा पुलिस के विभिन्न पदों पर बहाली में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने के बावजूद यहां महिला अपराध के मामले बढे हैं और पिछले वर्ष यह संख्या बढकर 10898 पहुंच गयी।

भाजपा संसदीय चुनाव समिति से शत्रुघ्न का पत्ता कटा

Last Updated: Saturday, January 11, 2014, 21:17

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंडल पांडेय द्वारा जारी 31 सदस्यीय बिहार भाजपा संसदीय चुनाव समिति में सिने अभिनेता और पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का नाम शामिल नहीं है।

बिहार में विस्फोटों के आरोपी तहसीन का घर कुर्क

Last Updated: Saturday, January 11, 2014, 17:28

बिहार के बोधगया और पटना में हुए सिलसिलेवार विस्फोटों की घटना का मुख्य षड्यंत्रकारी तहसीन अख्तर उर्फ मोनू के समस्तीपुर जिले में स्थित घर को शनिवार को कुर्क किया गया।

सिर्फ 10 रुपये के लिए कर दिया कत्ल!

Last Updated: Wednesday, January 8, 2014, 17:20

यह बात सुनकर हैरानी होती है कि क्या सच में किसी का कत्ल सिर्फ 10 रुपये के लिए हो सकता है। आप यकीन करे ना करे लेकिन बिहार के कटिहार में ऐसा हुआ है।