Last Updated: Thursday, April 10, 2014, 20:35
राजस्थान की बाडमेर लोकसभा सीट से भाजपा के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय के रूप में चुनावी मैदान में उतरने वाले वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह को पार्टी से निष्कासित करने के बाद भाजपा ने आज उनके पुत्र मानवेंद्र सिंह की पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से निष्कासित कर दिया। उन्हें जल्द ही पार्टी से भी निष्कासित किए जाने के संकेत दिए गए हैं।