विशाखापत्तनम में HPCL की रिफाइनरी में लगी आग, 1 की मौत

Last Updated: Friday, August 23, 2013, 22:58

आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम में सार्वजनिक उपक्रम हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की रिफाइनरी में शुक्रवार शाम भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि लगभग 35 लोग झुलसे गए ।

घोषाल और चिनप्पा बने राष्ट्रीय स्क्वाश चैंपियन

Last Updated: Friday, August 23, 2013, 22:16

मौजूदा चैंपियन सौरव घोषाल और जोशना चिनप्पा ने 61वीं राष्ट्रीय स्क्वाश चैंपियनशिप में शुक्रवार को क्रमश: पुरुष और महिला एकल में अपने खिताबों का सफलतापूर्वक बचाव किया। शीर्ष वरीयता प्राप्त घोषाल ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए महेश मगांवकर को 11-2, 11-1, 11-7 से हराकर रिकार्ड नौवीं बार राष्ट्रीय खिताब जीता। उन्हें इस जीत पर एक लाख रुपए का पुरस्कार मिला।

सुशील कुमार का आरोप- कुश्ती में भी होती है फिक्सिंग

Last Updated: Friday, August 23, 2013, 18:43

कुश्ती के क्षेत्र में भारत का नाम दुनिया में करने वाले पहलवान सुशील कुमार ने सनसनीखेज खुलासा किया है। सुशील ने कहा है कि कुश्ती में भी फिक्सिंग की जाती है। सुशील ने फिक्सिंग मामले में 2010 में मास्को की एक घटना का जिक्र किया है।

मध्यप्रदेश में सर्वोच्च खेल पुरस्कारों की घोषणा

Last Updated: Friday, August 23, 2013, 15:17

मध्यप्रदेश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार विक्रम, एकलव्य, विश्वमित्र तथा लाइफ टाइम अचीवमेंट खेल अवार्ड 2013 के लिए चयनित खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के नामों की घोषणा कर दी गई है।

वाडा ने दी जमैका को निष्कासित करने की चेतावनी

Last Updated: Friday, August 23, 2013, 14:58

विश्व डोपिंग निरोधी एजेंसी (वाडा) ने डोपिंग निरोधी उपायों में खामियों को दूर न किए जाने पर जमैका को अगले ओलम्पिक खेलों तथा अन्य प्रमुख खेल आयोजनों से बर्खास्त किए जाने की चेतावनी दी है।

ओमान को हराकर जीत से आगाज करना चाहेगी टीम हॉकी

Last Updated: Friday, August 23, 2013, 13:16

विश्व कप से बाहर होने की कगार पर खड़ी भारत की पुरूष हॉकी टीम शनिवार को यहां नौवें एशिया कप के पहले मैच में ओमान पर शानदार जीत के साथ आगाज करना चाहेगी।

सिंधु, श्रीकांत ने अवध वारियर्स को दिल्ली पर दिलाई बढ़त

Last Updated: Friday, August 23, 2013, 10:14

उदीयमान शटलर पीवी सिंधु और के श्रीकांत ने अपने एकल मैच जीतकर अवध वारियर्स को इंडियन बैडमिंटन लीग (आईबीएल) में यहां कृष दिल्ली स्मैशर्स पर 2-1 से बढ़त दिलाई।

कमीज उतार बेकहम ने किया शरीर सौष्ठव का प्रदर्शन

Last Updated: Friday, August 23, 2013, 09:12

पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम ने एचएंडएम अभियान के लिए अपनी कमीज उतारकर अपने शारीरिक सौष्ठव का प्रदर्शन किया।

साइना ने हैदराबाद को मुंबई पर 3-2 से जीत दिलाई

Last Updated: Thursday, August 22, 2013, 23:44

स्टार भारतीय शटलर साइना नेहवाल की अगुवाई में हैदराबाद हाटशाट्स ने इंडियन बैडमिंटन लीग में यहां मुंबई मास्टर्स पर 3-2 से जीत दर्ज की।

खेल रत्न सोढ़ी को ही दिया जाएगा: खेल मंत्रालय

Last Updated: Thursday, August 22, 2013, 23:33

खेल मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस बात की पुष्टि की है कि राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए पूर्व विश्व बिलियर्ड चैम्पियन माइकल फरेरा की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा दी गई अंतिम सूची में बिना किसी परिवर्तन के गुरुवार को जमा कर दी गई।