मुंह की संवेदनशीलता पर निर्भर है भोजन की पसंद!

Last Updated: Wednesday, October 10, 2012, 09:02

भोजन की पसंद एवं नापसंद हमारे मुंह की संवेदनशीलता से तय होता है। यह जानकारी एक शोध में सामने आई है।

अंतरिक्ष से छलांग नहीं लगा सके फेलिक्स

Last Updated: Wednesday, October 10, 2012, 00:28

आस्ट्रिया के स्काईडिवर फेलिक्स बॉमगार्टनर मंगलवार को अंतरिक्ष की सीमा से छलांग नहीं लगा सके। खराब मौसम की वजह से उन्हें अपना यह रोमांचक अभियान टालना पड़ा।

रोवर को मंगल पर मिला ‘चमकीला पदार्थ’

Last Updated: Tuesday, October 9, 2012, 19:57

नासा के क्यूरोसिटी रोवर को मंगल ग्रह की लाल मिट्टी पर एक चमकीला पदार्थ मिला है। वस्तु का पता तब चला जब क्यूरोसिटी ‘रॉकनेस्ट’ के नाम से मशहूर जगह पर मारतिया मिट्टी उठा रहा था।

भारतीय वैज्ञानिक ने खोजा भीमकाय ब्लैकहोल

Last Updated: Tuesday, October 9, 2012, 13:10

कैंब्रिज विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने एक नया विशालकाय ब्लैक होल खोजा है। एक भारतीय मूल के वैज्ञानिक के नेतृत्व में इस दल ने लगातार बढ़ रहे ब्लैक होल को ढूंढ निकाला।

अब आइसक्रीम का लुत्फ लेंगे अंतरिक्षयात्री

Last Updated: Tuesday, October 9, 2012, 08:44

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पर तैनात अंतरिक्षयात्रियों को जल्द ही आइसक्रीम का स्वाद लेने का मौका मिलेगा। रविवार को जो मानवरहित मालवाहक यान अंतरिक्ष केंद्र के लिए सामान लेकर रवाना हुआ है, वह अपने साथ अंतरिक्षयात्रियों के लिए आइसक्रीम भी लेकर गया है।

गार्डन, यामनाका को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल

Last Updated: Monday, October 8, 2012, 17:21

जापानी अनुसंधानकर्ता शिन्या यामनाका और ब्रिटेन के जॉन गार्डन को सोमवार को संयुक्त रूप से चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।

त्वचा कैंसर के इलाज के लिए क्रीम बनाएंगे वैज्ञानिक

Last Updated: Monday, October 8, 2012, 11:13

ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं ने एक ऐसा रसायन विकसित किया है जो ‘मेलानोमा’ नाम के त्वचा कैंसर को जड़ से खत्म कर देने वाले विषाणु की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है ।

नासा ने ढ़ूंढ़ा आकाशगंगा में नया ‘ब्लैकहोल’

Last Updated: Sunday, October 7, 2012, 17:30

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी (नासा) के स्विफ्ट उपग्रह को हमारी आकाशगंगा में एक अज्ञात ब्लैकहोल की मौजूदगी के साक्ष्य मिले हैं।

खुलेगा गणितज्ञ आर्यभट्ट की वेधशाला का रहस्य

Last Updated: Sunday, October 7, 2012, 13:00

पाटलीपु़त्र के इतिहास के पन्नों में दर्ज महान गणितज्ञ आर्यभट्ट की वेधशाला का रहस्य खोलने के लिए पुरातात्विक विशेषज्ञों और इतिहासविदों ने एक अभियान शुरू कर दिया है। शोध और अनुसंधान की प्रतिष्ठित संस्था काशी प्रसाद जायसवाल शोध संस्थान, पटना के निदेशक डा विजय कुमार चौधरी ने बताया कि आर्यभट्ट की वेधशाला के प्रसिद्ध स्थल बिहटा, खगौल और मसौढी से पुरातात्विक अन्वेषण शुरू किया गया है।

12वीं योजना में इसरो के होंगे 58 अंतरिक्ष मिशन

Last Updated: Sunday, October 7, 2012, 12:55

इसरो ने अगले पांच साल के दौरान 58 अंतरिक्ष मिशनों को अंजाम देने की योजना बनाई है। 12वीं पंचवर्षीय योजना के लिए चंद्रमा और मंगल पर अंतरिक्ष यान भेजना, देश पर 24 घंटे नजर रखने वाले एक उपग्रह का प्रक्षेपण और 500 ट्रांसपोंडर तैनात करना इसरो की नीतियों का हिस्सा हैं।