गोपाल कांडा ने हुड्डा सरकार से समर्थन वापस लिया

Last Updated: Wednesday, April 30, 2014, 20:59

हरियाणा के पूर्व मंत्री और सिरसा सिटी से निर्दलीय विधायक गोपाल कांडा ने आज राज्य की भूपेन्द्र सिंह हुड्डा सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया।

झारखंड में एक दर्जन नेता छह वर्ष के लिए कांग्रेस से निष्कासित

Last Updated: Wednesday, April 30, 2014, 19:26

पूर्व उपमुख्यमंत्री स्टीफन मरांडी, बर्खास्त मंत्री चंद्रशेखर दूबे उर्फ ददई दूबे और वरिष्ठ नेता निएल तिर्की समेत 12 वरिष्ठ नेताओं को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

कांग्रेस ने खो दिया है सत्ता में लौटने का अधिकार : मुलायम

Last Updated: Wednesday, April 30, 2014, 19:16

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने आज कहा कि मुल्क को महंगाई के शिकंजे में जकड़ने वाली कांग्रेस ने अब सत्ता में लौटने का अधिकार खो दिया है।

तीसरे मोर्चे के पक्ष में लहर, सपा निभाएगी बड़ी भूमिका : अखिलेश यादव

Last Updated: Wednesday, April 30, 2014, 17:35

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज दावा किया देश में गैर कांग्रेस और गैर भाजपा दलों के पक्ष में लहर है और इसमें समाजवादी पार्टी एक बड़ी भूमिका निभाएगी।

कांग्रेस से तंग लोग मोदी को चाहते हैं : नायडू

Last Updated: Wednesday, April 30, 2014, 17:29

कांग्रेस, उसके नेतृत्व तथा भ्रष्टाचार से जनता के तंग आ चुकने का दावा करते हुए तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने आज कहा कि जनता नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है।

लोगों को मोदी में आशा की किरण दिखाई दे रही : अमित शाह

Last Updated: Wednesday, April 30, 2014, 16:32

नरेन्द्र मोदी के महत्वपूर्ण सहयोगी अमित शाह ने कहा कि लोगों को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार में उम्मीद की किरण नजर आ रही है ।

इंदौर में रामदेव के खिलाफ दलितों का प्रदर्शन

Last Updated: Wednesday, April 30, 2014, 15:21

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर बाबा रामदेव की हनीमून संबंधी टिप्पणी के विरोध में दलितों के एक संगठन ने आज यहां हरिजन कल्याण थाने के बाहर प्रदर्शन कर योग गुरु के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।

यूपी: राजनाथ व कलराज मिश्र ने किया मतदान

Last Updated: Wednesday, April 30, 2014, 12:47

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र ने बुधवार को अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस दौरान उन्होंने जनता से मतदान करने की अपील की। मतदान करने के बाद राजनाथ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि देश में इस बार परिवर्तन की लहर है।

PMCH के डॉक्टर छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार

Last Updated: Wednesday, April 30, 2014, 10:39

बिहार में राजधानी पटना स्थित पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के प्राचार्य और राजधानी के प्रतिष्ठित चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ़ अमरकांत झा अमर को मंगलवार देर रात छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आंध्र प्रदेश में राज्यपाल, पुलिस प्रमुख ने डाला वोट

Last Updated: Wednesday, April 30, 2014, 10:31

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ई.एस.एल.नरसिह्मन, मुख्य निर्वाचन अधिकारी भंवरलाल और पुलिस महानिदेशक बी.प्रसाद राव ने बुधवार को मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्यपाल और उनकी पत्नी विमला नरसिम्ह्न ने राजभवन के नजदीकी मतदान केंद्र पर वोट डाला।