राहुल गांधी आज ओडिशा और छत्‍तीसगढ़ में रैली को करेंगे संबोधित

राहुल गांधी आज ओडिशा और छत्‍तीसगढ़ में रैली को करेंगे संबोधित ज़ी मीडिया ब्‍यूरो

भुवनेश्‍वर : लोकसभा चुनावों के नजदीक आते ही कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेताओं ने प्रचार अभियान को काफी तेज कर दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी सोमवार को छत्तसीगढ़ और ओडिशा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

जानकारी के अनुसार, राहुल आज नक्सल प्रभावित बस्तर इलाके के कोंडागांव में रैली करेंगे। यहां 10 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इसके साथ ही राहुल गांधी आज ओडिशा के नबरंगपुर और कोरापुट में भी रैली को संबोधित करेंगे। राहुल की रैलियों के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है। नक्सल प्रभावित कोंडागांव में सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस बल ने जायजा लिया।
First Published: Monday, March 31, 2014, 09:36
First Published: Monday, March 31, 2014, 09:36
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?