Orissa - Latest News on Orissa | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

ओड़िशा में भूकंप से 70 लोग घायल

Last Updated: Thursday, May 22, 2014, 16:15

राज्य में कल आए भूकंप के दौरान इमारतों से बाहर निकलने की जल्दबाजी में करीब 70 लोग घायल हो गए। विशेष राहत आयुक्त पीके महापात्र ने आज कहा कि भूकंप से समूचा राज्य हिल गया, लेकिन कहीं से भी किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है ।

ओडिशा में सरकार बनाएगा बीजद: नवीन पटनायक

Last Updated: Tuesday, April 15, 2014, 10:34

बीजद प्रमुख नवीन पटनायक ने दावा किया कि भाजपा और कांग्रेस दोनों को राज्य में चुनाव में मात खानी होगी और बीजद राज्य में सरकार बनाएगी।

ओडिशा में दिग्गज उम्मीदवारों की जायदाद में भारी बढ़ोतरी

Last Updated: Tuesday, April 1, 2014, 16:23

राजनीतिक रूप से संवेदनशील केन्द्रपाड़ा जिले से विधानसभा चुनाव लड़ रहे दिग्गज उम्मीदवारों की जायदाद में भारी इजाफा हुआ है। औल विधानसभा सीट से बीजद के उम्मीदवार और राज्य में मंत्री प्रताप केसरी देव जिले में पांच विधानसभा क्षेत्रों में लिए मैदान में उतरे उम्मीदवारों में सबसे धनी हैं।

राहुल गांधी आज ओडिशा और छत्‍तीसगढ़ में रैली को करेंगे संबोधित

Last Updated: Monday, March 31, 2014, 09:36

लोकसभा चुनावों के नजदीक आते ही कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेताओं ने प्रचार अभियान को काफी तेज कर दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी सोमवार को छत्तसीगढ़ और ओडिशा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

ओडिशा में नक्सली हमला, 2 सैनिक घायल

Last Updated: Friday, March 28, 2014, 15:00

ओडिशा के मलकानगिरि जिले में शुक्रवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए बम की चपेट में आने से अर्धसैनिक बल के दो जवान घायल हो गए।

ओडिशा चुनाव: कांग्रेस ने 118 उम्मीदवारों की प्रथम सूची जारी की

Last Updated: Wednesday, March 19, 2014, 10:38

कांग्रेस ने ओड़िशा में विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 118 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। इस सूची में कई वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है, जिनमें प्रदेश पार्टी प्रमुख जयदेव जेना, लालतेंदु महापात्र, प्रसाद हरिचरण और सरत राउत शामिल हैं।

ओड़िशा मंत्री हमला मामले में चार संदिग्ध गिरफ्तार

Last Updated: Friday, February 28, 2014, 15:21

ओड़िशा के पर्यटन मंत्री महेश्वर मोहंती पर हुए हमले के मामले में ओड़िशा और आंध्र प्रदेश की संयुक्त पुलिस टीम ने अनंतपुर जिले के पुट्टापर्थी शहर में चार संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है।

ओडिशा के मंत्री की हालत स्थिर, हमलावर की पहचान

Last Updated: Sunday, February 23, 2014, 00:20

डाक्टरों ने ओडिशा के मंत्री महेश्वर मोहंती का आपरेशन करके उनके शरीर से गोलियां निकाल दीं और अब उनकी स्थिति ‘‘स्थिर और खतरे से बाहर’’ बताई जा रही है।

ओडिशा के मंत्री महेश्‍वर मोहंती को गोली मारी, हुए घायल

Last Updated: Saturday, February 22, 2014, 00:15

ओडिशा के पर्यटन मंत्री महेश्वर मोहंती पर शुक्रवार रात उनके आवास के समीप दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोली चलाई जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि 59 वर्षीय मोहंती एक समारोह से स्कूटी पर घर जा रहे थे कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने रात करीब 8 बजे आमला क्लब के समीप एक संकरी गली में उन पर गोली चलाई।

तीसरे मोर्चे का एकमात्र काम कांग्रेस को बचाना है: मोदी

Last Updated: Tuesday, February 11, 2014, 18:20

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ओड़िशा में विकास की कमी को मुद्दा बनाकर राज्य की नवीन पटनायक सरकार को निशाने पर लिया और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आकार ले रहे तीसरे मोर्चे की यह कहते हुए खिल्ली उड़ाई कि उसका एकमात्र काम कांग्रेस को ‘बचाना’ है।

ओड़िशा आपदा में 44 लोगों की मौत, राहत जोरों पर

Last Updated: Friday, October 18, 2013, 19:06

ओड़िशा सरकार ने कहा कि चक्रवात और बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य को लेकर केंद्रीय सहायता मांगने के लिए अगले दो दिनों में वह एक ज्ञापन तैयार करेगी।

ओडिशा में चक्रवात,बाढ़ से 36 मरे,1,523 करोड़ की मांगी मदद

Last Updated: Wednesday, October 16, 2013, 23:51

फैलिन चक्रवात और उसके बाद आई बाढ़ की दोहरी आपदा से जूझ रही ओडिशा सरकार ने राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए केन्द्र सरकार से 1,523 करोड़ रूपये तुरंत जारी करने की मांग की।

ओडिशा ने राहत और पुनर्वास कार्य के लिए 1,523 करोड़ मांगे

Last Updated: Wednesday, October 16, 2013, 20:03

फैलिन चक्रवात और उसके बाद आई बाढ़ की दोहरी आपदा से जूझ रही ओडिशा सरकार ने राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए केन्द्र सरकार से 1,523 करोड़ रूपया तुरंत जारी करने की मांग की, हालांकि बाढ़ की स्थिति में आज मामूली राहत रही।

ओडिशा में बाढ़ के हालात गंभीर, बिजली क्षेत्र में 900 करोड़ रु. के नुकसान का अनुमान

Last Updated: Tuesday, October 15, 2013, 22:28

ओडिशा में मंगलवार बाढ की स्थिति गंभीर बनी रही और फैलिन तूफान के बाद हुई बारिश के कारण कई नदियां अभी भी उफान पर हैं जबकि 75 हजार लोग बालेश्वर और जाजपुर जिलों में बाढ से घिर गये हैं।

ओडिशा में चक्रवात की आशंका, 14 जिलों में चेतावनी जारी

Last Updated: Wednesday, October 9, 2013, 11:47

ओडिशा सरकार ने बंगाल की खाड़ी में दबाव बनने के चलते चक्रवात उत्पन्न होने की आशंका को देखते हुए राज्य के 14 जिलों के जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं।