ओडिशा में बीजद को चौथी बार मिला स्पष्ट बहुमत

ओडिशा में बीजद को चौथी बार मिला स्पष्ट बहुमतभुवनेश्वर : बीजू जनता दल (बीजद) ने आज रात ओडिशा में लगातार रिकॉर्ड चौथी बार स्पष्ट बहुमत हासिल करके सत्ता हासिल की। बीजद ने 147 सदस्यीय विधानसभा में 74 सीटों का जादुई आंकड़ा पार किया। इस पार्टी के उम्मीदवार 81 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर चुके हैं जबकि 36 अन्य पर वे आगे चल रहे हैं।

बीजद प्रमुख और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गंजाम जिले में अपनी सीट हिंजिली सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार सिबाराम पात्रा को 76586 सीटों से हराया। नवीन नीत बीजद ने वर्ष 2009 विधानसभा चुनावों में 103 सीटें जीती थीं और इस बार उसका आंकड़ा 117 तक पहुंचने की संभावना है।

पिछले चुनाव में 27 सीटें जीतने वाली कांग्रेस ने अब तक 11 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि पांच पर वह आगे चल रही है। कांग्रेस के लिए झटके की खबर यह है कि ओपीसीसी प्रमुख जयदेव जेना को आनंदपुर विधानसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवी सिंहदेव पटनागढ़ सीट पर बीजद की पराकृति देवी पर 74 हजार मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।
First Published: Saturday, May 17, 2014, 00:30
First Published: Saturday, May 17, 2014, 00:30
comments powered by Disqus

ओपिनियन पोल

क्‍या चुनाव में करारी हार के बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना चाहिए?