अमरिंदर सिंह - Latest News on अमरिंदर सिंह | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

जेटली का पलटवार, क्लब-75 का हिस्सा नहीं होंगे अमरिंदर

Last Updated: Friday, March 28, 2014, 21:30

कैप्टन अमरिन्दर सिंह की ‘160 सदस्यीय क्लब’ वाली चुटकी के बाद भाजपा नेता अरूण जेटली ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस संभवत: सिमट कर क्लब-75 में आ जाएगी और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ‘निश्चित तौर पर’ उसका हिस्सा नहीं होंगे।

कांग्रेस नेता से जेटली का सवाल-किस प्रदेश से आती हैं सोनिया गांधी

Last Updated: Sunday, March 23, 2014, 18:11

भाजपा नेता अरुण जेटली ने उन्हें अमृतसर में ‘बाहरी’ बताने के लिए अपने प्रतिद्वंद्वी अमरिन्दर सिंह पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता से सवाल किया कि उनकी पार्टी की प्रमुख सोनिया गांधी किस प्रदेश से आती हैं।

लोकसभा चुनाव : अमृतसर में मुकाबला अमरिंदर और जेटली के बीच

Last Updated: Friday, March 21, 2014, 23:00

अमृतसर लोकसभा सीट पर इस बार दो दिग्गज नेताओं के बीच मुकाबला होगा क्योंकि कांग्रेस ने यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता अरूण जेटली के खिलाफ अमरिंदर सिंह को अपने उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतारने की आज घोषणा की।

अमृतसर में अरुण जेटली के खिलाफ अमरिंदर!

Last Updated: Wednesday, March 19, 2014, 19:59

कांग्रेस अमृतसर में भाजपा के वरिष्ठ नेता अरूण जेटली के खिलाफ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को चुनाव मैदान में उतार सकती है।

1984 के दंगे गहरी साजिश के परिणाम थे : बादल

Last Updated: Saturday, February 8, 2014, 17:42

ऑपरेशन ब्लू स्टार मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि 1984 के दंगे ‘एक गहरी साजिश का परिणाम’ थे और यह साजिश तत्कालीन केंद्र सरकार और कांग्रेस ने मिलकर रची थी।

बाजवा बने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष

Last Updated: Tuesday, March 5, 2013, 23:50

कांग्रेस ने मंगलवार को पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद से अमरिंदर सिंह को हटा दिया और उनके स्थान पर सांसद प्रताप सिंह बाजवा को नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया।

पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू करने के हालात : अमरिंदर

Last Updated: Wednesday, December 12, 2012, 08:51

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज यहां कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था बिगड़ गयी है और राज्य, आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़ रहा है। इसे देखते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लासगू करने की पूरी स्थिति है।

अमरिंदर ने डेरा सच्चा सौदा से समर्थन मांगा

Last Updated: Friday, January 27, 2012, 11:17

कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह शुक्रवार को हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा जाकर डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह से पार्टी के लिए समर्थन मांगा।

अमरिंदर ने पटियाला से भरा पर्चा

Last Updated: Tuesday, January 10, 2012, 14:37

पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को पटियाला विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

अमरिंदर के भाई अकाली दल में शामिल

Last Updated: Saturday, January 7, 2012, 14:38

पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह को जोर का झटका देते हुए उनके भाई मालविंदर सिंह ने शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया है।