चुनौतियां - Latest News on चुनौतियां | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

आर्थिक चुनौतियों के समाधान को एकजुट हों राजनीतिक दल : चिदंबरम

Last Updated: Monday, February 3, 2014, 00:18

वित्त मंत्री ने प्रमुख सुधार विधेयकों को संसद सत्र के दौरान अधिक संख्या में पारित करवाने के लिए सभी राजनीतिक दलों का सहयोग मांगा और कहा कि उन्हें अर्थव्यवस्था के समक्ष आ रही चुनौतियों के मामले में निष्पक्ष रवैया अपनाना चाहिए।

केजरीवाल के सामने 3 वायदों को पूरा करने की तत्काल चुनौती

Last Updated: Monday, December 23, 2013, 23:38

दिल्ली के सबसे युवा मुख्यमंत्री बनने जा रहे अरविन्द केजरीवाल के सामने तीन प्रमुख वायदों को पूरा करने की तत्काल चुनौती सामने आएगी। इन वायदों में दिल्ली जन लोकपाल विधेयक पारित कराना, बिजली की दरों में 50 प्रतिशत की कटौती और नगर में हर घर में 700 लीटर मुफ्त पानी की आपूर्ति शामिल हैं।

सुधारों पर राजनीतिक आम सहमति का अभाव : प्रधानमंत्री

Last Updated: Friday, December 6, 2013, 17:43

नौकरशाही, कर कानून, नियमन और प्रक्रिया जैसे मुद्दों पर उद्योगपतियों की चिंता के संबंध में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज कहा कि सुधारों को लेकर राजनीतिक आम सहमति के अभाव के कारण इन चुनौतियों से निपटने में उन्हें हमेशा मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

शिक्षा के माध्यम से ही नैतिक चुनौतियों का होगा सामना: राष्ट्रपति

Last Updated: Saturday, November 30, 2013, 17:11

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज कहा कि वर्तमान नैतिक चुनौतियों से निपटने के लिए देश के लोगों को अतिरिक्त प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने भारत के लिए शिक्षा पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया।

भूटान के नए प्रधानमंत्री के समक्ष हैं कई चुनौतियां

Last Updated: Tuesday, July 16, 2013, 00:13

भूटान के नये प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे के पदभार ग्रहण के साथ उनके समक्ष कई चुनौतियां भी आएंगी, जिनमें संयुक्त राष्ट्र के पांच स्थायी सदस्य देशों के साथ औपचारिक संबंध नहीं रखने की अपने कूटनीतिक रूख से नहीं भटकने के प्रति भारत को फिर से भरोसा दिलाने और देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का कार्य शामिल है।

मनचाहा इन्फोसिस बनाने में लगेंगे 36 महीने: मूर्ति

Last Updated: Saturday, June 15, 2013, 21:39

इन्फोसिस को बुरे समय से निकालने के पुराने दिनों को याद करते हुये चेयरमैन एन.आर. नारायणमूर्ति ने शनिवार को कहा कि इन्फोसिस को फिर से मनचाही ऊंचाई पर पहुंचाने के लिये कम से कम तीन साल का समय लगेगा और इसके लिये कुछ कड़े फैसले लेने होंगे जो पीड़ादायक हो सकते हैं।

नए रेल मंत्री जोशी के समक्ष हैं कई चुनौतियां

Last Updated: Sunday, May 12, 2013, 21:01

रेलवे में शीर्ष पदों पर नियुक्ति के लिए रिश्वत कांड सामने आने के बाद पांच शीर्ष पदों को पारदर्शी तरीके से भरना नये रेल मंत्री के लिए चुनौतीपूर्ण कार्य होगा।

बोनस की सीमा बढ़ाने से सरकार का इंकार

Last Updated: Friday, February 22, 2013, 19:45

अर्थव्यवस्था के समक्ष आ रही चुनौतियों की ओर ध्यान दिलाते हुए आज सरकार ने बोनस सीमा को बढ़ाने से इंकार कर दिया।

भाजपा के ‘नाथ’ अब राजनाथ

Last Updated: Monday, January 28, 2013, 16:00

यह सत्य है कि तय मानी जा रही किसी बात का सिरे से खारिज हो जाना और दूर-दूर तक संभावना के न होते हुए भी कमान हाथ में आ जाना राजनीति में ही संभव है। भाजपा के अध्यक्ष पद के चुनाव में कुछ इसी तरह की कहानी दोहराई गई है।

`बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने की चुनौतियां कठिन`

Last Updated: Thursday, November 15, 2012, 08:23

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने की चुनौतियां कठिन हैं।

खुर्शीद ने कहा, `चुनौतियों के लिए हम तैयार`

Last Updated: Sunday, October 28, 2012, 22:30

कार्यभार संभालने के बाद खुर्शीद ने कहा, `प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मेरे कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। यह मेरा सौभाग्य होगा कि मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतर सकूं।`

गुटनिरपेक्ष आंदोलन को आर्थिक चुनौतियों से निपटना चाहिए : मनमोहन

Last Updated: Tuesday, August 28, 2012, 17:38

गुटनिरपेक्ष आंदोलन के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज कहा कि इसे मुख्य राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियों से निपटना चाहिए जिसमें सीरिया की खराब होती स्थिति और वर्तमान आर्थिक संकट भी शामिल है ।

विलासराव देशमुख: पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा

Last Updated: Wednesday, August 15, 2012, 02:01

विलासराव देशमुख एक ऐसे विलक्षण राजनेता थे, जिन्होंने अपने जीवन के तमाम क्षेत्रों में चुनौतियों को अवसर में तब्दील किया। वह कभी चुनौतियों से घबराए नहीं और हमेशा उसका डटकर मुकाबला किया।

तेलंगाना की भेंट चढ़ा प्रश्नकाल

Last Updated: Tuesday, April 24, 2012, 04:15

बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन लोकसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही पृथक तेलंगाना राज्य की मांग की भेंट चढ़ गई। पहले 12 बजे तक और फिर 2 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

एशिया में ‘नया शीत युद्ध’ नहीं : हिलेरी

Last Updated: Wednesday, April 11, 2012, 09:39

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि उभरते चीन के साथ अमेरिका किसी प्रकार का संघर्ष नहीं कर रहा है तथा उनका देश एशिया में नई सुरक्षा चुनौतियों के लिए तैयारी कर रहा है।

उम्मीदों का बजट प्रणब की अग्निपरीक्षा

Last Updated: Tuesday, March 13, 2012, 10:09

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के लिए राजनीतिक और आर्थिक मोर्चे पर लगातार बढ़ती चुनौतियां के बीच वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी के लिए इस बार बजट पेश करना अग्निपरीक्षा होगी।

संसद का बजट सत्र शुरू हुआ

Last Updated: Monday, March 12, 2012, 02:44

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के अभिभाषण से संसद का बजट सत्र शुरू हो गया है।

‘एशिया, अफ्रीका के समक्ष खतरनाक चुनौतियां’

Last Updated: Monday, March 5, 2012, 08:07

एशिया और अफ्रीका में दुनिया के गरीबों की तीन-चौथाई आबादी होने की बात कहते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को कहा कि सतत विकास की बुनियादी जरूरत ग्रामीण पुनर्निमाण व गरीबी उन्मूलन है।

चुनौतियों से भरे भारत-यूएस संबंध: विलार्ड

Last Updated: Friday, March 2, 2012, 07:43

यूएस पैसिफिक कमान, पीएसीओएम के एडमिरल रॉबर्ट विलार्ड ने कांग्रेस की एक बहस में कहा ‘भारत के साथ संबंध उत्तरोत्तर मजबूत हो रहे हैं लेकिन इनमें चुनौतियां भी कम नहीं हैं।

प्रणब दा बोले, बढ़ गईं हैं सरकार की मांगें

Last Updated: Thursday, February 2, 2012, 10:58

वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने सीमा शुल्क विभाग से राजस्व वसूली बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि हालांकि, पिछले 50 वर्षों में शुल्क वसूली बढ़ी हैं लेकिन सरकार की जरूरतें उससे कहीं ज्यादा बढ़ी हैं।