ठंड का कहर - Latest News on ठंड का कहर | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

फिर शुरू हुआ बारिश का सिलसिला, ठंड बढ़ी

Last Updated: Saturday, February 22, 2014, 19:56

उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में मौसम का रुख एक बार फिर बदल गया है और कल शाम से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला आज भी दिन भर जारी रहा। इससे ठंड में इजाफा महसूस किया गया।

ठंड से यूपी 15 लोगों की मौत, उत्तराखंड में भारी बर्फबारी

Last Updated: Sunday, January 19, 2014, 09:23

कंपकंपाती ठंड से उत्तरप्रदेश में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी। जम्मू कश्मीर में तापमान और गिर गया तो उत्तराखंड में भारी बर्फबारी हुयी।

उत्तर भारत के इलाकों में ठंड और कोहरे का कहर

Last Updated: Sunday, January 12, 2014, 23:40

उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में आज तापमान और गिर गया तथा मैदानों में कई स्थानों पर कोहरे के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। दिल्ली में तड़के कोहरे की परत छाई थी लेकिन दिन निकलते निकलते मौसम साफ हो गया।

उत्तर भारत में ठंड का कहर, यूपी में 9 की मौत

Last Updated: Saturday, January 11, 2014, 23:00

उत्तर प्रदेश में ठंड से नौ लोगों की मौत हो गई वहीं फिर से हुई बर्फबारी के कारण जम्मू-कश्मीर देश के शेष हिस्सों से फिर कट गया है जबकि उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

अमेरिका में ठंड का कहर जारी, कई इलाकों में मंगल ग्रह से भी ज्यादा ठंड

Last Updated: Wednesday, January 8, 2014, 16:14

आर्कटिक क्षेत्र से चलने वाली बर्फीली हवाओं के चलते ठंड इतनी बढ़ गई है कि पृथ्वी की ठंड की तुलना मंगल ग्रह से जाने लगी है। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका में कुछ दिनों में जिस तरह से ठंड में इजाफा हुआ है वह मंगल ग्रह से भी ज्यादा है। अमेरिका में ठंड से 21 लोगों की मौत हो गई है।

बर्फीली हवाओं से जम गया US, हजारों उडानें रद्द, पारा शून्य से 51 डिग्री नीचे!

Last Updated: Tuesday, January 7, 2014, 13:30

बर्फीली हवाओं के कारण अमेरिका में ठंड का कहर रोज व रोज बढ़ता ही जा रहा है। जिसकी वजह से हजारों उडानें रद्द कर दी गई हैं और तमाम स्कूल और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद कर दिए गए हैं। खबर है कि बर्फबारी और सर्दी की वजह से अमेरिका में 20 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका में मंगलवार को पारा शून्य से 51 डिग्री नीचे तक गिरने की संभावना जताई की गई है।

देश की राजधानी समेत उत्तर भारत में छाया घना कोहरा, ट्रेन और हवाई सेवा प्रभावित

Last Updated: Monday, January 6, 2014, 09:12

पूरा उत्तर भारत शीत लहर की चपेट में है। देश की राजधानी दिल्ली भी घने कोहरे की चादर में लिपटी हुई। जिससे दिल्ली-एनसीआर में कई जगह सड़क हादसे भी हुए हैं। ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी नीचे है और कोहरे की वजह से हवाई, रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ है।

दिल्ली में आज कुछ धुंधला धुंधला सा रहा मौसम

Last Updated: Saturday, January 4, 2014, 15:21

दिल्ली के लोग आज सुबह जब अपनी रजाइयों से निकलकर सिमटे सकुचाए से बाहर निकले तो चारों तरफ फैली धुंध की झीनी चादर ने उनका स्वागत किया। न्यूनतम तापमान 6.4 था, जो भरे जाड़े के इस मौसम के हिसाब से एक डिग्री कम था।

पंजाब और हरियाणा में ठंड के कहर से जन जीवन प्रभावित

Last Updated: Saturday, January 4, 2014, 15:06

घने कोहरे ओर पारे मे हो रही लगातार गिरावट के कारण पंजाब, हरियाणा और केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ में ठंड की वजह से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। क्

कश्मीर घाटी में शीतलहर जारी, कई जगह पारा 0 से नीचे

Last Updated: Saturday, January 4, 2014, 15:00

कश्मीर घाटी शीतलहर का प्रकोप जारी है तथा न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में तापमान में और गिरावट आने का अंदेशा है। मौसम विभाग के अधिकारी ने यहां बताया कि जम्मू और कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान कल की तरह ही शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

लखनऊ में पारा शून्य से नीचे लुढ़का, 34 और मरे

Last Updated: Wednesday, January 9, 2013, 14:45

उत्तर प्रदेश में ठंड कहर बरपा रही है और भयंकर सर्दी तथा कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त होने के साथ-साथ रेल, सड़क तथा हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है।

उ. भारत में शीतलहर का कोहराम, यूपी में 114 मरे

Last Updated: Wednesday, January 9, 2013, 00:38

मंगलवार को कश्मीर से लेकर महाराष्ट्र के महाबालेश्वर तक ठंड का असर देखा गया। उत्तर भारत में शीतलहर ने कोहराम मचा रखा है। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 धंटों के दौरान 114 लोगों के मरने की खबर मिली है।

उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, 24 और मरे

Last Updated: Tuesday, January 8, 2013, 11:45

दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है।

ठंड का कहर जारी, 24 घंटे में 24 की मौत

Last Updated: Monday, January 7, 2013, 20:30

हाड़ कंपा देने वाली ठंड के साथ धुंध के घने आवरण के कारण समूचे उत्तर भारत में आज भी लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली और पिछले 24 घंटे में देश के विभिन्न भागों में इसके करण 24 लोगों की मौत हो गई।

यूपी में ठंड का कहर,24 घंटे में 76 मरे

Last Updated: Monday, January 7, 2013, 11:33

उत्तर प्रदेश की राजधानी और सूबे के अन्य शहरों में तापमान में लगातार आ रही गिरावट और शीतलहर के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, अब तक 100 मरे

Last Updated: Sunday, January 6, 2013, 10:35

समूचा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। कड़ाके की ठंड से उत्तर प्रदेश में और 16 लोगों की मौत हो गई। इस प्राकृतिक आपदा के कारण देशभर में अब तक 100 लोगों की मौत हो चुकी है।

श्रीनगर में इस मौसम की सबसे सर्द रात

Last Updated: Saturday, January 5, 2013, 15:59

कश्मीर घाटी में ठंड का कहर बढता जा रहा है। बीती रात श्रीनगर में इस मौसम की सबसे सर्द रात रही जहां पारा शून्य से नीचे 5.4 पर पहुंच गया।

राजस्थान में हाड़ कंपाने वाली सर्दी, माउंट आबू में पारा जमाव बिन्दू से नीचे

Last Updated: Saturday, January 5, 2013, 15:58

राजस्थान में हाड़ कंपाने वाली सर्दी से सामान्य जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित है। राज्य के माउंट आबू में पारा जमाव बिन्दू से एक डिग्री नीचे पहुंच गया, जबकि फतेहपुर में पारा जमाव बिन्दू पर और कई हिस्सों में जमाव बिन्दु के आसपास टिका हुआ है।

पंजाब-हरियाणा में ठंड का कहर, पारा शून्य डिग्री तक गिरा

Last Updated: Saturday, January 5, 2013, 15:56

पंजाब और हरियाणा में लोगों को कंपकंपाती सर्दी से कोई राहत नहीं मिली है और तापमान के सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर जाने के कारण दोनों राज्यों में आम जीवन प्रभावित हुआ है।

उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, 116 मरे

Last Updated: Thursday, January 3, 2013, 21:00

उत्तर भारत में कड़कड़ाती ठंड का कहर भी जारी है ।

यूरोप में ठंड से अबतक 460 मरे

Last Updated: Friday, February 10, 2012, 04:42

यूरोप में ठंड की मार से जलमार्ग के रूप में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली डैन्यूब नदी भी जम गई है।

उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी

Last Updated: Saturday, January 28, 2012, 17:51

उत्तर भारत में शनिवार को भी ठंड का कहर जारी रहा और पूरे क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में करीब पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

कश्मीर घाटी में ठंड का प्रकोप जारी

Last Updated: Sunday, January 22, 2012, 09:37

कश्मीर घाटी में पारा अभी भी शून्य से काफी नीचे चल रहा है। जबर्जस्त ठंड ने लगभग पूरी कश्मीर घाटी अपने चपेट में जकड़ रखा है।

उत्तर भारत में शीतलहरी का प्रकोप बढ़ा

Last Updated: Friday, January 20, 2012, 13:35

उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ गया क्योंकि क्षेत्र में तापमान में और गिरावट दर्ज की गई तथा शीतलहर और कोहरे ने लोगों की मुश्किल को और बढ़ा दिया।