Hockey news - Latest News on Hockey news | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

हॉकी विश्व कप: कोच वाल्श चाहते हैं, `खुद पर भरोसा रखे भारतीय टीम`

Last Updated: Sunday, June 8, 2014, 16:50

भारतीय हॉकी कोच टेरी वाल्श चाहते हैं कि भारतीय टीम कल यहां एफआईएच पुरुष विश्व कप में गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले लीग मुकाबले में खुद को भरोसा रखे।

हॉकी विश्व कप: भारत ने मलेशिया को 3-2 से हराया

Last Updated: Sunday, June 8, 2014, 16:37

आकाशदीप सिंह के तीन मिनट में किये गये दो गोल की बदौलत भारत ने आज यहां पुरूष हाकी विश्व कप के मैच में मलेशिया पर 3-2 से जीत दर्ज की। जसजीत सिंह कुलार ने 13वें मिनट में भारत के लिये पहला गोल किया लेकिन मलेशिया ने 45वें मिनट में मोहम्मद राजी द्वारा पेनल्टी कार्नर से किये गोल से स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

जूनियर हॉकी विश्व कप: जर्मनी के क्रिस्टोफर रूर रहे टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Last Updated: Monday, December 16, 2013, 10:35

फ्रांस को हराकर लगातार दूसरा खिताब जीतने वाली जर्मनी के क्रिस्टोफर रूर ने हीरो जूनियर हाकी विश्व कप में टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता।

जर्मनी ने फ्रांस को हराकर जीता रिकॉर्ड छठा जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप

Last Updated: Monday, December 16, 2013, 10:31

निकलस वेलेन की हैट्रिक के दम पर जर्मनी ने आत्मविश्वास से ओतप्रोत फ्रांस को 5-2 से हराकर रिकॉर्ड छठा और लगातार दूसरा जूनियर हॉकी विश्व कप जीत लिया।

पेनल्टी शूटआउट में पाक से हारा भारत, मिला 10वां स्थान

Last Updated: Sunday, December 15, 2013, 09:31

मेजबान भारत के निराशाजनक अभियान का अंत चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के हाथों पेनल्टी शूटआउट में मिली हार से हुआ और अपनी मेजबानी में हुए जूनियर विश्व कप में टीम 10वें स्थान पर रही।

खेल महासंघों का नेतृत्व बिजनेसमैन के बजाय खिलाड़ियों को करना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट

Last Updated: Friday, December 6, 2013, 00:28

सुप्रीम कोर्ट ने देश में हाकी के गिरते स्तर को लेकर खासी चिंता जताई है और कहा कि इस खेल का स्‍तर दिनोंदिन गिरना चिंता का विषय है। शीर्ष कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि राजनीति के कारण खेल का स्तर काफी नीचे गिरा है। साथ ही कोर्ट ने यह टिप्‍पणी भी की कि खेल महासंघों का नेतृत्व कारोबारियों के बजाय खिलाड़ियों को करना चाहिए।

महिला हॉकी टीम के कोच इंद्रजीत सिंह की सड़क हादसे में मौत

Last Updated: Wednesday, November 20, 2013, 22:08

भारत की सीनियर महिला हॉकी टीम के कोच इंद्रजीत सिंह गिल की पंजाब के संगरूर के समीप सड़क दुर्घटना में आज मौत हो गई। गिल 59 बरस के थे।

हॉकी विश्व कप के लिए भारत ने किया क्वालीफाई

Last Updated: Monday, November 4, 2013, 11:04

भारतीय पुरूष हॉकी टीम रविवार को राबोबैंक हॉकी विश्व कप के लिए आधिकारिक तौर पर क्वालीफाई कर गई।

एशिया कप हॉकी: फाइनल में दक्षिण कोरिया से हारा भारत

Last Updated: Sunday, September 1, 2013, 19:49

नौवें एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में भारत को दक्षिण कोरिया ने 4-3 से हरा दिया। इस हार से भारत का तीसरी बार एशिया कप का खिताब जीतने का सपना पूरा नहीं हो सका।

एशिया कप हॉकी: मंदीप सिंह की हैट्रिक की बदौलत भारत ने ओमान को 8-0 से रौंदा

Last Updated: Saturday, August 24, 2013, 19:11

युवा स्ट्राइकर मंदीप सिंह की हैट्रिक से भारत ने आज यहां सुल्तान अजलन शाह स्टेडियम में नौंवी एशिया कप हॉकी चैम्पियनशिप में कमजोर ओमान को 8-0 से रौंदकर अपने अभियान की शानदार शुरूआत की।

यह दिन जिंदगी में आएगा, सोचा नहीं था: बिगन सोय

Last Updated: Sunday, August 11, 2013, 20:17

गांव में ईनाम में बकरी जीतने से लेकर पदक और नकद पुरस्कार जीतने तक जूनियर हॉकी टीम की गोलकीपर बिगन सोय ने अपने करियर में कई उतार चढाव देखे हैं।

FIH विश्व लीग: आयरलैंड पर बड़ी जीत दर्ज करने उतरेगा भारत

Last Updated: Wednesday, June 12, 2013, 19:57

भारतीय हॉकी टीम कल यहां एफआईएच विश्व लीग के तीसरे राउंड की पुरूष स्पर्धा के शुरूआती मैच में कमजोर आयरलैंड के खिलाफ होने वाले पहले मुकाबले में प्रबल दावेदार के रूप में शुरूआत करेगी।

जूनियर पुरुष हॉकी टीम के कोच बने ग्रेग क्लार्क

Last Updated: Sunday, April 7, 2013, 17:27

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ओलंपियन ग्रेग क्लार्क को आज भारतीय जूनियर पुरुष हाकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया। वह इस साल यहां होने वाले जूनियर विश्व कप के लिए टीम को तैयार करेंगे।

अजलन शाह के पहले मैच में आस्ट्रेलिया से हारा भारत

Last Updated: Saturday, March 9, 2013, 19:09

भारत की युवा टीम ने सुल्तान अजलन शाह हाकी टूर्नामेंट के पहले मैच में छह बार के चैम्पियन आस्ट्रेलिया के खिलाफ जुझारूपन की बानगी पेश की हालांकि उसे 3-4 से पराजय का सामना करना पड़ा।

खेल मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद अजलन शाह में भारत की भागीदारी पर ड्रामा समाप्त

Last Updated: Tuesday, February 26, 2013, 23:50

खेल मंत्रालय ने मंगलवार को 22वें सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के लिए भारत की पुरुष टीम को हवाई खर्च न देने सम्बंधी भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के फैसले को बदलते हुए टीम को मलेशिया जाने की अनुमति दे दी है लेकिन साथ ही साथ उसने हॉकी इंडिया (एचआई) को भविष्य में अपने लिए तय बजट को लेकर एहतियात बरतने की हिदायत दी है।

रांची राइनोज ने किया HIL के खिताब पर कब्जा

Last Updated: Monday, February 11, 2013, 14:13

रांची राइनोज ने तीन क्वार्टर तक पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए रविवार को यहां फाइनल में दिल्ली वेवराइडर्स को 2-1 से हराकर पहली हॉकी इंडिया लीग का खिताब जीत लिया।

`पाक खिलाडियों की वापसी से फीकी पड़ेगी HIL की चमक`

Last Updated: Wednesday, January 16, 2013, 18:52

भारत सहित पूरी दुनिया में हाकी के विकास के लिए हाकी इंडिया लीग को बेहतर कदम करार देते हुए उत्तर प्रदेश विजार्ड टीम के मुख्य कोच रोलेंट ऑल्टमैन्स ने आज यहां कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को वापस भेजने से लीग की चमक फीकी हो जाएगी ।

HIL छोड़कर वापस लौटेंगे पाक के सभी नौ खिलाड़ी

Last Updated: Tuesday, January 15, 2013, 19:52

नियंत्रण रेखा पर भारत पाक तनाव का असर आज खेलों में भी देखने को मिला जब हॉकी इंडिया ने हॉकी इंडिया लीग में खेलने आए पाकिस्तान के सभी नौ खिलाड़ियों को वापस भेजने का फैसला किया।

'हॉकी इंडिया लीग ना खेलने दें पाक खिलाड़ियों को'

Last Updated: Monday, January 14, 2013, 18:52

भारतीय हाकी महासंघ ने आज कहा कि पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय जवानों की हत्या के विरोध में हाकी इंडिया लीग से पाकिस्तानी खिलाड़ियों को बाहर कर देना चाहिये।

हॉकी इंडिया लीग का सहायक प्रायोजक बना एयरटेल

Last Updated: Saturday, January 12, 2013, 13:16

हीरो हॉकी इंडिया लीग ने टेलीकाम जगत की शीर्ष कंपनी भारती एयरटेल लिमिटेड को सोमवार से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट से सहायक प्रायोजक के रूप में जोड़ा है।