Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 18:06
गिरफ्तार आतंकवादी अब्दुल करीम टुंडा ने जांच अधिकारियों को बताया कि उसके मन में लश्कर-ए-तय्यबा के कमांडर जकीउर रहमान लखवी के प्रति नाराजगी है क्योंकि संगठन को अखिल भारतीय स्वरूप प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बावजूद उसने संगठन में शीर्ष स्थान पर पहुंचने की उसकी संभावनाओं को विफल कर दिया। संगठन पहले कश्मीर तक सीमित था।