आप कार्यकर्ता - Latest News on आप कार्यकर्ता | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध करने की बजाय घर-घर जाएगी AAP

Last Updated: Thursday, May 22, 2014, 14:52

आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को फैसला किया कि वह अपने नेता अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध करने की बजाय घर-घर जाकर लोगों को बताएगी कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने आपराधिक मानहानि के मामले में क्यों मुचलका भरने की बजाय जेल जाना पसंद किया।

गुना सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्‍याशी के खिलाफ गैंगरेप का मामला

Last Updated: Thursday, March 27, 2014, 11:30

लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच आम आदमी पार्टी के लिए उलझन और मुश्किल भरी स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई है। 30 वर्षीय एक महिला ने बुधवार को दावा किया कि गुना सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्‍याशी शैलेन्‍द्र सिंह कुशवाहा समेत तीन अन्‍य आप कार्यकर्ताओं ने उसके साथ ग्‍वालियर में गैंगरेप (सामूहिक बलात्‍कार) किया।

पटना में आप कार्यकर्ता आपस में भिड़े

Last Updated: Monday, March 24, 2014, 15:26

लोकसभा चुनाव में पहली बार हाथ आजमा रही आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता पटना में सोमवार को उस समय एक-दूसरे से भिड़ गए, जब पटना साहिब सीट से उम्मीदवार परवीन अमानुल्लाह आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मनीष सिसोदिया के साथ पर्चा दाखिल करने जा रही थीं।

आम आदमी पार्टी के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है चुनाव आयोग

Last Updated: Monday, March 10, 2014, 09:46

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दफ्तर पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए संघर्ष मामले में आप मुश्किल में घिरती नजर आ रही है।

दंगाई गतिविधियों में संलिप्त थे आप कार्यकर्ता: दिल्‍ली पुलिस

Last Updated: Friday, March 7, 2014, 19:07

दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदर्शनकारियों पर अपने कर्तव्य निर्वहन से उसे रोकने के लिये ‘दंगाई गतिविधि और आपराधिक ताकत’ के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। आप कार्यकर्ताओं ने यहां भाजपा मुख्यालय में बुधवार को प्रदर्शन किया था जिसने हिंसक रूप ले लिया था।

संघर्ष मामले में 14 आप कार्यकर्ताओं को जमानत

Last Updated: Thursday, March 6, 2014, 19:36

भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय के बाहर पार्टी समर्थकों के साथ संघर्ष में मामले में गिरफ्तार किए गए आम आदमी पार्टी के 14 कार्यकर्ताओं को दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को जमानत दे दी।

बीजेपी के साथ संघर्ष को लेकर आशुतोष और शाजिया से पूछताछ, चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी को भेजा नोटिस

Last Updated: Friday, March 7, 2014, 00:48

बीजेपी के साथ संघर्ष को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता आशुतोष और शाजिया इल्मी को एक प्राथमिकी में नामजद किए जाने के बाद गुरुवार को पुलिस ने उनसे पूछताछ की।

दिल्‍ली, लखनऊ में सड़कों पर भिड़े आप और बीजेपी के कार्यकर्ता; केजरीवाल ने मांगी माफी

Last Updated: Wednesday, March 5, 2014, 23:38

गुजरात में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हिरासत में लिए जाने के बाद भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं के बीच दिल्ली एवं लखनऊ में भिड़ंत हुई। दिल्ली और लखनऊ में आप के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया तो गुजरात में केजरीवाल की कार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर घमासान: दिल्‍ली, लखनऊ में भिड़े आप और बीजेपी कार्यकर्ता; कई घायल

Last Updated: Wednesday, March 5, 2014, 20:55

गुजरात में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में नई दिल्‍ली में बीजेपी मुख्यालय के समक्ष आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच घमासान हुआ।

सेक्स एवं ड्रग गिरोहों के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

Last Updated: Wednesday, February 5, 2014, 15:22

आम आदमी पार्टी (आप) के लगभग 500 सदस्यों ने युगांडा की महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर कथित रूप से देह व्यापार और मादक पदार्थो की तस्करी में झोंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर यहां प्रदर्शन किया।

‘रोगात्मक झूठों’ की पार्टी है आम आदमी पार्टी: अरुण जेटली

Last Updated: Tuesday, February 4, 2014, 21:56

आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार से `पोल खोल अभियान` की शुरुआत की। इस अभियान के तहत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज बीजेपी नेता अरुण जेटली के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन और हंगामा किया। वहीं, भाजपा कार्यकर्ता भी काफी संख्या में वहां आकर डट गए।

अफ्रीकी महिला दुर्व्‍यवहार प्रकरण: सोमनाथ भारती के खिलाफ कार्रवाई के लिए बढ़ा दबाव

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 14:22

दक्षिणी दिल्ली में आधी रात को घर में घुसकर अफ्रीकी महिलाओं से दुर्व्‍यवहार मामले में दिल्ली सरकार पर कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। अफ्रीकी महिला ने आरोप लगाया है कि भारती की अगुवाई में भीड़ उनके घर में घुस गई और उन पर हमला किया गया।

आम आदमी पार्टी का धरना: दिल्ली पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किया केस

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 12:50

दिल्ली पुलिस ने यहां रेल भवन के बाहर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के धरने के सिलसिले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। रेल भवन उच्च सुरक्षा वाले इलाके में आता है और यहां निषेधाज्ञा लागू थी।

दिल्‍ली के मंत्री सोमनाथ भारती की मुश्किलें बढ़ी, युगांडा की महिलाओं के बयान दर्ज

Last Updated: Wednesday, January 22, 2014, 11:15

युगांडा की महिलाओं के साथ बीते दिनों कथित प्रताड़ना के मामले में दिल्‍ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोमनाथ भारती और उनके पार्टी समर्थकों द्वारा कथित रूप से प्रताड़ित की गई युगांडा की चार महिलाओं के बयान मंगलवार को मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार: अरविंद केजरीवाल

Last Updated: Wednesday, December 11, 2013, 23:57

राष्‍ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनावों में प्रभावशाली शुरुआत करने के बाद आज आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि वह लोकसभा चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही पार्टी ने ये संकेत भी दिए हैं कि उसके नेताओं में से एक कुमार विश्वास राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

`आप` कार्यकर्ता पर पुलिस हमले की जांच का निर्देश

Last Updated: Tuesday, November 19, 2013, 14:36

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) की महिला कार्यकर्ता को थप्पड़ मारे जाने की घटना की जांच राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) से करने को कहा है।