किरण रेड्डी - Latest News on किरण रेड्डी | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

किरण रेड्डी ने बनाई ‘जय समैक्य आंध्रा’ पार्टी

Last Updated: Monday, March 10, 2014, 23:27

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलंगाना गठित किए जाने के घोर विरोधी रहे एन किरण कुमार रेड्डी ने सोमवार को अपनी नई पार्टी और इसके पदाधिकारयों की घोषणा की।

आंध्र प्रदेश: किरण रेड्डी का इस्तीफा स्वीकार

Last Updated: Friday, February 21, 2014, 18:48

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन ने राज्य के मुख्यमंत्री एन. किरण रेड्डी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, जिससे रेड्डी सरकार की स्थिति को ले कर भ्रम शुक्रवार को खत्म हो गया। राज्यपाल ने वैकल्पिक व्यवस्था होने तक उनसे अपने पद पर बने रहने को कहा है।

आंध्र प्रदेश के सीएम किरण रेड्डी का इस्तीफा मंजूर

Last Updated: Friday, February 21, 2014, 15:59

आंध्रप्रदेश के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन ने राज्य के मुख्यमंत्री एन. किरण रेड्डी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है जिससे रेड्डी सरकार की स्थिति को ले कर भ्रम आज खत्म हो गया।

किरण रेड्डी का इस्तीफा, आंध्र कैबिनेट के दर्जे पर भ्रम

Last Updated: Thursday, February 20, 2014, 19:31

आंध्र प्रदेश कैबिनेट के दर्जे पर अभी भ्रम की स्थिति है क्योंकि मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी का इस्तीफा मंजूर किये जाने को लेकर आधिकारिक अधिसूचना अभी तक जारी नहीं हुयी है। आंध्रप्रदेश विभाजन के विरोध में मुख्यमंत्री ने कल अपना इस्तीफा राज्य के राज्यपाल ई एस एल नरसिम्हन को सौंपा था।

लोकसभा में पारित हुआ तेलंगाना विधेयक, कहीं जश्‍न तो कहीं विरोध

Last Updated: Tuesday, February 18, 2014, 22:09

भारी शोरशराबे और टेलीविजन पर कार्यवाही का सीधा प्रसारण न होने के दौरान लोकसभा ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश पुनर्गठन विधेयक ध्वनिमत से पारित कर दिया।

तेलंगाना विधेयक पर चर्चा हुई तो किरण रेड्डी देंगे इस्तीफा

Last Updated: Sunday, February 16, 2014, 23:27

आंध प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी संसद में तेलंगाना विधेयक पर चर्चा शुरू होने के साथ ही अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। उनके करीबी मंत्री ने इस आशय का खुलासा रविवार को किया।

कांग्रेस तेलंगाना गठन के मुद्दे पर अडिग: दिग्विजय

Last Updated: Sunday, February 2, 2014, 23:40

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आज कहा कि कांग्रेस तेलंगाना गठन के विषय पर बिल्कुल दृढ है और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी भी इस मुद्दे पर जो सही लगे, वह कदम उठाने के लिए स्वतंत्र हैं।

किरण रेड्डी ने किया तेलंगाना बिल का विरोध

Last Updated: Thursday, January 23, 2014, 11:40

आंध्र प्रदेश के बंटवारे से संबंधित विधेयक का पुरजोर विरोध करते हुए मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी ने बुधवार को कहा कि यह उनका दुर्भाग्य है कि जब वे राज्य के नेता हैं तब राज्य विधानसभा में इस विधेयक पर चर्चा हो रही है।

तेलंगाना पर किरण रेड्डी ने कांग्रेस आलाकमान को दी चुनौती

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 00:43

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी ने कांग्रेस आलाकमान को सीधे सीधे चुनौती देते हुए कहा कि जब आंध प्रदेश पुनर्गठन विधेयक 2013 राज्य विधानसभा में पारित होने के लिए आएगा तो वह यह सुनिश्चित करेंगे कि वह पारित ना हो।

रेड्डी ने बारिश प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, अब तक 53 मौतें

Last Updated: Tuesday, October 29, 2013, 00:03

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी ने सोमवार को राज्य के बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा किया। पिछले सप्ताह हुई मूसलाधार बारिश के कारण मरने वालों की संख्या 53 हो गई है।

आंध्र प्रदेश बाढ़: अब तक 42 लोग मरे, सीएम आज करेंगे हवाई सर्वेक्षण

Last Updated: Monday, October 28, 2013, 10:14

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ के चलते मरने वालों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है जबकि करीब एक लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं, मुख्‍यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी आज प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और बचाव एवं राहत अभियान की समीक्षा करेंगे।

तेलंगाना पर घमासान जारी, चंद्रबाबू नायडू का अनशन तुड़वाएगी सरकार!

Last Updated: Thursday, October 10, 2013, 11:48

तेलंगाना राज्‍य के गठन को लेकर आंध्र प्रदेश में जारी हड़ताल और सीमांध्र में गहराए बिजली संकट के बीच हालात और मुश्किल हो गए हैं। आंध्र प्रदेश का बंटवारा करने के केन्द्रीय मंत्रिमंडल के फैसले को वापस लिए जाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख वाईएस जगनमोहन रेड्डी को पुलिस ने वहां से हटा दिया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तेलंगाना प्रकरण: जगन अस्‍पताल में भर्ती, नायडू का अनशन चौथे दिन भी जारी

Last Updated: Thursday, October 10, 2013, 10:00

तेलंगाना राज्‍य के गठन को लेकर आंध्र प्रदेश में जारी हड़ताल और सीमांध्र में गहराए बिजली संकट के बीच हालात और मुश्किल हो गए हैं। आंध्र प्रदेश का बंटवारा करने के केन्द्रीय मंत्रिमंडल के फैसले को वापस लिए जाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख वाईएस जगनमोहन रेड्डी को पुलिस ने वहां से हटा दिया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जगन का स्‍वास्‍थ्‍य बिगड़ा, तेलंगाना पर GOM की पहली बैठक शुक्रवार को

Last Updated: Wednesday, October 9, 2013, 18:32

तेलंगाना पर मंत्रिसमूह (जीओएम) की पहली बैठक शुक्रवार को होगी और इसकी अध्यक्षता गृह मंत्री सुशील कुमार शिन्दे करेंगे। इस आशय की आधिकारिक जानकारी बुधवार को सरकार की ओर से दी गई। जिक्र योग्‍य है कि आंध्र प्रदेश में विरोध प्रदर्शनों से अप्रभावित सरकार ने आंध्र के विभाजन पर पुनर्विचार को सिरे खारिज कर दिया। साथ ही, सूबे में राष्‍ट्रपति शासन की संभावना से भी इनकार किया है।

आंध्र और बिजली कर्मचारियों की वार्ता विफल, हड़ताल जारी

Last Updated: Wednesday, October 9, 2013, 00:40

आंध्र प्रदेश में विद्युत कर्मचारियों की संयुक्त कार्य समिति (जेएसी) और राज्य सरकार के बीच बातचीत विफल रहने के कारण कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी।

`तेलंगाना राज्य का गठन नहीं होने देना चाहते किरण रेड्डी`

Last Updated: Tuesday, October 8, 2013, 20:13

आंध्र प्रदेश के पूर्व पुलिस प्रमुख वी. दिनेश रेड्डी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। पूर्व अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री तेलंगाना राज्य का गठन नहीं होने देना चाहते हैं।

तेलंगाना पर पीछे हटने का सवाल नहीं : दिग्विजय

Last Updated: Saturday, September 28, 2013, 18:40

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा कि पृथक तेलंगाना राज्य के गठन के मुद्दे पर पीछे हटने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता।

तेलंगाना: प्रधानमंत्री, गृहमंत्री से मिले किरण रेड्डी

Last Updated: Tuesday, February 5, 2013, 15:22

अलग तेलंगाना राज्य के लिये विचार विमर्श हेतु यहां आये आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे से इस संवेदनशील मुद्दे पर विचार विमर्श किया ।

तेलंगाना पर जल्द निर्णय ले केंद्र: किरण रेड्डी

Last Updated: Wednesday, August 22, 2012, 20:25

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी ने कहा कि केंद्र सरकार को तेलंगाना क्षेत्र को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर जल्द से जल्द निर्णय लेना चाहिए। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति को देखते हुए चिंता जताई।

आंध्र विधानसभा में सीएम-विपक्ष में तकरार

Last Updated: Monday, December 5, 2011, 05:07

आंध्रप्रदेश विधानसभा में सोमवारको अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी और विपक्ष के नेता एन चंद्रबाबू नायडू के बीच उस समय तीखी बहस हो गई जब तेदेपा प्रमुख ने कहा कि जनता में सरकार एक बड़ा मजाक बन गई है।

केंद्रीय नेतृत्व से वार्ता करने रेड्डी दिल्ली पहुंचे

Last Updated: Saturday, October 8, 2011, 04:02

तेलंगाना मुद्दे पर बातचीत के लिए आंध्र प्रदेश के सीएम किरण कुमार रेड्डी दिल्ली पहुंच गए हैं.