भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी - Latest News on भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

सत्ता में आए तो दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा : भाजपा

Last Updated: Monday, June 10, 2013, 00:23

भाजपा ने अपने राजनैतिक प्रस्ताव में दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का आज समर्थन किया। इसे गोवा में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में स्वीकार किया गया।

नरेंद्र मोदी की चाहत और चुनौतियां

Last Updated: Sunday, June 9, 2013, 19:51

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। यह पद मोदी के लिए देश के प्रधानमंत्री बनने का द्वार खोलता है। मोदी भी चाहते हैं कि एक दिन वह देश का प्रधानमंत्री बनें लेकिन इस चाहत के साथ अनेकानेक चुनौतियां भी हैं जिनका सामना मोदी को करना होगा।

मोदी आज बनाए जा सकते हैं चुनाव कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष

Last Updated: Sunday, June 9, 2013, 12:14

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं के पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से दूर रहने के बावजूद नरेंद्र मोदी आज 2014 लोकसभा चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं।

भाजपा में उपजे दरार पर कांग्रेस ने साधा निशाना

Last Updated: Saturday, June 8, 2013, 23:23

नरेंद्र मोदी की बड़ी भूमिका को लेकर भाजपा में कथित दरार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने आश्चर्य जताया कि क्या आरएसएस ‘नमोनाइटिस’ का इलाज प्रदान कर सकती है।

गोवा मंथन : मिशन-2014 की कमान संभालेंगे नरेंद्र मोदी?

Last Updated: Saturday, June 8, 2013, 23:16

गोवा मंथन में भाजपा 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी की भूमिका पर दुविधा को खत्म करने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है। इस बात की संभावना प्रबल दिख रही है कि रविवार को मोदी को मिशन-2014 की कमान सौंपी जा सकती है।

गोवा मंथन : मोदी को कमान सौंपने को लेकर सस्पेंस बरकरार

Last Updated: Saturday, June 8, 2013, 18:31

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर जारी महाभारत के बीच गोवा में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही है। रविवार को बैठक का अंतिम दिन है, लेकिन अभी तक मोदी को कमान सौंपने को लेकर सस्पेंस बरकरार है।

कोलगेट पर प्रधानमंत्री से राजनाथ ने मांगा इस्तीफा

Last Updated: Saturday, June 8, 2013, 17:00

गोवा में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से आज कोयला घोटाले को लेकर इस्तीफा मांगा।

गोवा: बीजेपी की बैठक में मोदी की भूमिका पर होगा मंथन

Last Updated: Friday, June 7, 2013, 14:49

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार से गोवा में शुरू हो रही है। इस बैठक में शामिल होने गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी गोवा पहुंच चुके हैं।

गोवा बैठक में नरेंद्र मोदी की भूमिका छाए रहने की संभावना

Last Updated: Friday, June 7, 2013, 13:51

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार से गोवा में शुरू हो रही है। इस बैठक में गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्‍य केंद्र में रहेंगे।

मोदी की भूमिका पर केन्द्रित रहेगी गोवा बैठक

Last Updated: Thursday, June 6, 2013, 22:20

गोवा में इस सप्ताहांत होने वाली भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव में गुजरात के मुख्यमंत्री की भूमिका का मुद्दा छाए रहने की संभावना है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मोदी का बजा डंका, चुनावी तेवर में आई BJP

Last Updated: Saturday, March 2, 2013, 23:55

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी दूसरे दिन भी छाए रहे। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज फिर मोदी की तारीफों के पुल बांधे और उन्हें सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री करार दिया।

सूरजकुंड में दूर-दूर तक नहीं दिखे येदियुरप्पा

Last Updated: Wednesday, September 26, 2012, 18:34

भाजपा की बुधवार को शुरू हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दूर-दूर तक कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और बिहार से पार्टी के एक सांसद नहीं दिखे। कहा जा रहा है कि इन दोनों ने बैठक का बहिष्कार किया है।

मुम्बई बैठक: मोदी की हां, येदियुरप्पा की ना!

Last Updated: Sunday, May 20, 2012, 05:14

मुम्बई में 24 और 25 मई को होने वाली भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में जहां एक ओर नरेन्द्र मोदी का भाग लेना तय माना जा रहा है, वहीं कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने मुंबई आने से मना कर दिया है।