मध्यप्रदेश विधानसभा - Latest News on मध्यप्रदेश विधानसभा | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

विधानसभा चुनाव: चार राज्यों में शिवराज सिंह चौहान सबसे धनी मुख्यमंत्री

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 23:49

6.27 करोड़ रूपए से अधिक की संपत्ति के साथ ही मध्यप्रदेश के शिवराज सिंह चौहान चार राज्यों में बनने जा रहे मुख्यमंत्रियों में सबसे धनी होंगे। चौहान का बतौर मुख्यमंत्री यह निरंतर तीसरा कार्यकाल है जबकि उनके पार्टी सहयोगी और दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हषर्वर्धन उन चार राज्यों के संभावित प्रमुखों में सबसे कम संपत्ति वाले हैं जहां विधानसभा चुनाव नतीजे की आज घोषणा हुई।

मध्यप्रदेश में दस मंत्रियों को करना पड़ा हार का सामना

Last Updated: Monday, December 9, 2013, 00:04

भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की आंधी के चलते जहां 165 स्थानों पर विजय प्राप्त की वहीं दूसरी ओर शिवराज मंत्रिमंडल के दस कद्दावर मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: मतदान सोमवार को, 35 जिलों की सीमाएं सील

Last Updated: Sunday, November 24, 2013, 22:58

मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर सोमवार को एक चरण में चुनाव कराए जाएंगे, जिसमें 2,586 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं और सीमावर्ती 35 जिलों की सीमाओं को सील कर दिया गया है।

मध्यप्रदेश के इतिहास में हुआ शिक्षा का महाघोटाला: अजय सिंह

Last Updated: Saturday, November 23, 2013, 21:00

मध्यप्रदेश में विभिन्न परीक्षाओं में युवाओं के साथ महाघोटाला होने ओर इनके तार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जुड़े होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने आज व्यावसायिक परीक्षा मंडल के जरिये आयोजित परीक्षाओं की सीबीआई से जांच कराये जाने की मांग की है।

मध्यप्रदेश में चरम पर पहुंचकर चुनाव प्रचार समाप्त

Last Updated: Saturday, November 23, 2013, 18:49

मध्यप्रदेश में आगामी 25 नवंबर को एक साथ सभी 230 सीटों के लिये होने जा रहे मतदान के लिये आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार अपने चरम पर पहुंचकर समाप्त हो गया। चुनाव प्रचार समाप्त होने के साथ ही अब राजनीतिक दल और उम्मीदवार घर घर जाकर चुनावी सेंध लगाने और रणनीति बनाने में जुट गये हैं। प्रदेश में इस बार सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।

देश के पिछड़ेपन के लिए मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Last Updated: Saturday, November 23, 2013, 18:39

देश के पिछडेपन के लिये कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार एवं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती कि देश के लोग शिक्षित हों क्योंकि वह जानती है कि यदि लोग शिक्षित हो गये तो उसकी कुसी नहीं बचेगी।

वीर नहीं, घोषणावीर हैं शिवराज : ज्योतिरादित्य सिंधिया

Last Updated: Sunday, November 17, 2013, 14:36

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ‘घोषणावीर’ करार देते हुए केंद्रीय उर्जा राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सूबे की भाजपा सरकार के विकास के दावों पर सवाल खड़े किये और कहा कि सच्चे वीर कभी कोरी घोषणाएं नहीं करते।

मध्यप्रदेश में भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र जारी

Last Updated: Saturday, November 16, 2013, 14:42

मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना घोषणापत्र जनसंकल्प 2013 जारी कर हर वर्ग को लुभाने की कोशिश की है।

मप्र. विधानसभा चुनाव : महिलाओं को टिकट देने में कंजूसी

Last Updated: Sunday, November 10, 2013, 12:06

महिलाओं को राजनीति में आगे लाने के लिए बड़ी-बड़ी बातें करने वाली दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियां भाजपा और कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में 14वीं विधानसभा के गठन के लिए 25 नवंबर को होने वाले चुनाव में उन्हें टिकट देने में खासी कंजूसी बरती है।

शिवराज सिंह चौहान बुदनी के साथ विदिशा से भी लड़ेंगे चुनाव

Last Updated: Friday, November 8, 2013, 12:25

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दो विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने फैसला लिया है कि चौहान बुदनी के साथ विदिशा विधानसभा क्षेत्र से भी चुनाव लड़ेंगे।

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में भाजपा को फिर से सत्ता में आना आसान नहीं: ज़ी मीडिया सर्वे

Last Updated: Friday, November 8, 2013, 11:43

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले कराए गए ज़ी मीडिया-सी के सर्वे के अनुसार मध्य प्रदेश और छत्तीगढ़ में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी दल कांग्रेस में कांटे की टक्कर होगी।

गहनों की शौकीन यशोधरा का ‘डिनर सैट’ ही डेढ़ करोड़ का

Last Updated: Wednesday, November 6, 2013, 23:44

ग्वालियर से भाजपा सांसद यशोधरा राजे सिंधिया के हाथ में नकद राशि भले ही 15400 रुपए हों। लेकिन उनका ‘डिनर सैट’ ही एक करोड़ 54 लाख 19 हजार 928 रुपए का है।

मध्यप्रदेश चुनाव: भाजपा और कांग्रेस में टिकट वितरण पर असंतोष फूटा

Last Updated: Wednesday, November 6, 2013, 21:51

मध्यप्रदेश में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिये टिकट न मिलने पर सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के नेताओं की ओर से आज यहां अपने-अपने दलों के प्रति भारी असंतोष का इजहार किया गया।

मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी का निधन

Last Updated: Tuesday, November 5, 2013, 16:57

मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 67 वर्ष के थे। रोहाणी के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, आज सुबह रोहाणी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श कर रणनीति तैयार कर रहे थे।

1985 से MP, MLA का चु्नाव लड़ रहे चौधरी को उम्मीद कभी न कभी जीतेंगे

Last Updated: Tuesday, November 5, 2013, 16:39

पिछले 28 वर्षों से लगातार चुनाव लड़ रहे जिले के एक व्यक्ति को आशा है कि उसे कभी न कभी सफलता तो मिलेगी और वो सुबह अवश्य आयेगी। जिले के ब्यावरा नगर के बलवीर सिंह चौधरी वर्ष 1985 से विधानसभा तथा राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।

मप्र में जीत का अंतर रह सकता है दो से पांच प्रतिशत

Last Updated: Sunday, October 20, 2013, 12:57

मध्यप्रदेश में चुनावी रिकार्ड के आंकड़े बताते हैं कि सरकार किसी की भी बनी हो लेकिन कांग्रेस एवं भाजपा के बीच हमेशा कांटे की टक्कर रही है। हालांकि कुछ अन्य दलों ने वोटों में सेंधमारी कर चुनावी गणित को गड़बड़ किया है।

राहुल गांधी 24 अक्टूबर को राहतगढ़ की रैली में लेंगे भाग

Last Updated: Monday, October 7, 2013, 14:49

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं स्टार प्रचारक राहुल गांधी आगामी 24 अक्टूबर को सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राहतगढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

एमपी में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी भाजपा: उमा भारती

Last Updated: Sunday, May 5, 2013, 13:07

भाजपा उपाध्यक्ष उमा भारती को पूरा भरोसा है कि इस साल के अंत में होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनाव में उनकी पार्टी लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर फिर सरकार बनाएगी।

`कांग्रेस में गणेश परिक्रमा के बूते टिकट बंटवारा बंद हो`

Last Updated: Sunday, April 21, 2013, 14:33

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जनसिंह वर्मा मानते हैं कि मध्यप्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी भाजपा को जीत की हैट्रिक बनाने से रोकने का पूरा दम-खम रखती है। लेकिन सत्ता परिवर्तन की मौजूदा संभावनाओं को भुनाने के लिये कांग्रेस आलाकमान को ‘गणेश परिक्रमा’ और ‘कोटा-परमिट’ के आधार पर चुनावी टिकट बांटने की नीति बंद करनी होगी।

भागवत रूढ़िवादी मानसिकता के प्रवक्ता: अजय

Last Updated: Tuesday, January 8, 2013, 16:09

मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखिया मोहन भागवत को रूढ़िवादी मानसिकता का प्रवक्ता बताया है।