रेल सेवा - Latest News on रेल सेवा | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

कल से मुंबई में भी दौड़ेगी मेट्रो

Last Updated: Saturday, June 7, 2014, 19:35

मुंबई मेट्रो तीन साल की देरी के बाद आखिरकार रविवार से यहां वाणिज्यिक संचालन शुरू कर देगी। मेट्रो सेवा के शुरू होने से भागते जीवन वाले इस महानगर में लोगों को राहत मिलेगी जहां उपनगरीय रेल सेवा हर दिन 70 लाख लोगों के सफर का जरिया बनती है।

EMU ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रेन सेवाएं बाधित

Last Updated: Saturday, February 1, 2014, 12:16

दम दम स्टेशन पर आज ईएमयू लोकल ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए जिससे कुछ समय के लिए इस मार्ग पर यातायात बाधित हो गया।

देश की पहली मोनो रेल सेवा का मुंबई में उद्घाटन आज

Last Updated: Saturday, February 1, 2014, 12:12

देश की पहली मोनोरेल सेवा मुंबई के केंद्रीय-पूर्वी उपनगरीय वाडला-चेंबुर खंड के बीच आज शुरू हो रही है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण आज इस मोनोरेल सेवा का उद्घाटन करेंगे।

वैष्णो देवी मंदिर के लिए कटरा रेल सेवा समयसीमा से पीछे

Last Updated: Monday, January 27, 2014, 23:58

जम्मू कश्मीर में प्रसिद्ध वैष्णो देवी मंदिर के आधार शिविर कटरा तक रेल सेवा एक बार तय समयसीमा पर शुरू नहीं हो सकेगी और अगले हफ्ते प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जम्मू यात्रा के समय तक यह उद्घाटन के लिए तैयार नहीं पाएगी।

दिल्ली में कोहरे का प्रकोप; विमान, रेल सेवा प्रभावित

Last Updated: Monday, January 20, 2014, 12:55

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सोमवार को घने कोहरे में लिपटी रही। शहर में सुबह से ही कोहरे की मोटी परत छाए रहने से विमान एवं रेल सेवाएं बाधित रही। मौसम विभाग ने दिन के समय बादल छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई।

इस महीने के अंत तक कटरा तक रेल सेवा बहाल

Last Updated: Thursday, January 2, 2014, 23:04

वैष्णो देवी मंदिर के आधार शिविर कटरा तक रेल सेवा इस महीने के अंत तक शुरू होने की संभावना है। कटरा तक रेलगाड़ी की सेवा महत्वाकांक्षी कश्मीर रेल लिंक परियोजना का हिस्सा है।

कोहरे से रेल सेवाएं प्रभावित, दर्जनों ट्रेनें लेट

Last Updated: Friday, December 20, 2013, 23:13

उत्तर भारत में कोहरे से ट्रेन सेवा का बुरी तरह से प्रभावित होना जारी है। कोहरे से कई ट्रेनें तय समय से विलंब से चल रही है जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

खेल पुरस्कार पा चुके खिलाड़ियों को रेल यात्रा फ्री

Last Updated: Tuesday, February 26, 2013, 16:33

खेल को शुरू से ही प्रोत्साहित करती आ रही भारतीय रेलवे ने आज निर्णय किया कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और ध्यानचंद पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों को मुफ्त रेल यात्रा की सुविधा मिलेगी जो प्रथम और द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोचों में यात्रा के लिए मान्य होगी।

यूपी में शीतलहर जारी, कोहरे से रेल सेवाएं प्रभावित

Last Updated: Friday, January 25, 2013, 11:02

उत्तर प्रदेश की राजधानी और सूबे के अन्य शहरों में शुक्रवार को घने कोहरे की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक ठंड और शीतलहर का दौर अभी दो-चार दिनों तक जारी रहेगा। इस बीच कोहरे की वजह से रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

यूपी में कोहरे से रेल,हवाई सेवा प्रभावित

Last Updated: Wednesday, January 9, 2013, 11:14

उत्तर प्रदेश की राजधानी में मंगलवार को तापमान ने 49 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

बिहार: शीतलहर से हवाई और रेल सेवा बाधित

Last Updated: Monday, January 7, 2013, 20:34

बिहार में बीते चार दिनों से जारी शीतलहर के कारण आम जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है जबकि रेल और हवाई सेवाएं बाधित हुई हैं।

दिल्ली-जयपुर के बीच डबलडेकर रेल सेवा शुरू

Last Updated: Saturday, August 25, 2012, 00:47

रेलमंत्री मुकुल रॉय ने शुक्रवार को दिल्ली से जयपुर के बीच डबलडेकर रेलसेवा की शुरुआत हरी झंडी दिखा कर की। यह रेलगाड़ी पूरी तरह से वातानुकूलित है। डबलडेकर डिब्बे की क्षमता 120 यात्रियों की है जबकि सामान्य डिब्बे की क्षमता 78 यात्रियों की होती है।

असम में ठप्प पड़ी रेल सेवा दोबारा शुरू

Last Updated: Wednesday, July 25, 2012, 22:20

असम में हिंसा के बाद राज्य में ठप पड़ी रेल सेवा बहाल हो गई है। इस सेवा के बाधित होने से करीब 30 हजार यात्री प्रभावित हुए। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जन सूचना अधिकारी एस हजोंग ने बताया कि अलीपुरद्वार-कोकराझार अनुभाग में गुवाहाटी जाने के लिये रेल यातायात दोपहर 2:45 से शुरु हो गया है।

मुंबई में जल्द सामान्य होंगी रेल सेवाएं

Last Updated: Friday, April 20, 2012, 06:03

मध्य रेलवे ने शुक्रवार शाम तक महत्वपूर्ण उपनगरीय रेल सेवाएं सामान्य हो जाने का आश्वासन दिया।

उत्तर से दक्षिण तक सर्दी ने बढ़ाई मुसीबत

Last Updated: Thursday, January 19, 2012, 06:03

उत्तर भारत के साथ दक्षिण भारत भी ठंड की चेपट में आ गया है। दक्षिण भारत के कई शहरों में ठंड ने रिकार्ड तोड़ दिया है।

दिल्ली: कोहरे ने रोकी विमान और रेल

Last Updated: Wednesday, January 18, 2012, 07:11

बुधवार सुबह जाड़े से ठिठुरती राजधानी ने कोहरे का घना कंबल ओढ़ लिया और इसके कारण दिल्ली की ओर आने और यहां से जाने वाली रेलगाड़ियों और विमानों का समय अस्त-व्यस्त हो गया।

कोहरे के कारण ट्रेनों में देरी

Last Updated: Saturday, January 14, 2012, 18:25

घने कोहरे के कारण रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। कोहरे के कारण 39 ट्रेने कई घंटे देरी से चल रहीं है जिस कारण यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।