सैन्य अभ्यास - Latest News on सैन्य अभ्यास | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

कनाडा ने निलंबित किया रूस के साथ सैन्य अभ्यास

Last Updated: Wednesday, March 5, 2014, 09:40

कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने यूक्रेन के क्रीमिया में रूसी सैनिकों के कथित हस्तक्षेप को लेकर मास्को के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास निलंबित करने का आदेश दिया है।

यूक्रेन संकट: US ने रूस के साथ सैन्य गतिविधियों पर लगाई रोक, यूएनएससी में आपात बैठक

Last Updated: Tuesday, March 4, 2014, 09:27

यूक्रेन संकट में मास्को की भूमिका को लेकर अमेरिका और रूस के संबंध नाजुक हो चले हैं। उक्रेन में रूस की ओर से सेना भेजे जाने से नाराज अमेरिका ने रूस के साथ सैन्य अभ्यास एवं अन्य द्विपक्षीय गतिविधियों पर रोक लगाने की घोषणा कर दी है। इस बीच, उक्रेन के बारे में अपना पक्ष रखने के लिए रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की आपात बैठक बुलाई है।

भारत-श्रीलंका सैन्य अभ्यास पर बिफरीं जया, पीएम को लिखी चिट्ठी

Last Updated: Saturday, December 21, 2013, 14:44

श्रीलंकाई नौसेना के साथ भारतीय तटरक्षक बल के नौसैनिक अभ्यास पर चिंता जताते हुए तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने आज प्रधानमंत्री से सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेने वाले दोनों पोतों और तटरक्षकों को वहां से हटाने को कहा।

भारत और चीन के बीच शुरू हुआ तीसरा सैन्य अभ्यास

Last Updated: Tuesday, November 5, 2013, 20:17

भारत और चीन के बीच सीमा रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के कुछ दिनों बाद मंगलवार को दोनों देशों की सेना ने 10 दिनों का आतंकवाद विरोधी साझा सैन्य अभ्यास आरंभ किया।

अमेरिका ने मिस्र के साथ सैन्य अभ्यास किया रद्द

Last Updated: Friday, August 16, 2013, 10:39

मिस्र संकट को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मिस्र के साथ सैन्य अभ्यास रद्द कर दिया है। अमेरिका ने अपने नागरिकों को मिस्र न जाने के लिए भी आगाह किया है और जो लोग मिस्र में रह रहे हैं, उन्हें बाहर निकलने को कहा है।

मिस्र के साथ अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्‍यास रद्द

Last Updated: Friday, August 16, 2013, 00:09

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मिस्र में सत्ता से बेदखल राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों पर की गई अब तक की सबसे हिंसक कार्रवाई में सैकड़ों लोगों के मारे जाने के विरोध स्वरूप इस अरब देश के साथ होने वाले अमेरिकी सैन्य अभ्‍यास को आज रद्द कर दिया और चेतावनी दी कि मिस्र एक ‘बहुत ही खतरनाक रास्ते’ पर चल पड़ा है।

द. कोरिया-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू, उ. कोरिया ने द. कोरिया से हॉटलाइन संपर्क तोड़ा

Last Updated: Monday, March 11, 2013, 18:46

दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी सेनाओं ने आज संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया। वहीं सैन्य अभ्यास की कटु आलोचना करने वाले और दोनों देशों पर परमाणु हमला करने की धमकी देने वाले उत्तर कोरिया ने सोल के साथ अपना हॉटलाइन संपर्क खत्म कर लिया।

संयुक्त सैन्य अभ्यास करेंगे भारत और चीन

Last Updated: Monday, January 14, 2013, 23:50

भारत और चीन संयुक्त सैन्य अभ्यास को फिर से आरंभ करने पर सहमत हो गए हैं और दोनों ने अपने सहयोग का थलसेना, नौसेना और वायुसेना तक विस्तार कर लिया है।

चीन ने तिब्बत में तेज किया सैन्य अभ्यास

Last Updated: Sunday, September 16, 2012, 19:19

पूर्वी चीनी सागर के द्वीपों को लेकर जापान से तीखे विवाद के बीच चीन ने तिब्बत में सैन्य अभ्यास बढ़ा दिया है। इनमें चीनी वायुसेना का हवाई और विशेष बलों का अभ्यास भी शामिल है।

सैन्य अभ्यास बहाल करेंगे भारत-चीन

Last Updated: Tuesday, September 4, 2012, 17:16

भारत और चीन के रक्षा मंत्रियों ने मंगलवार को प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता आरंभ की। इस दौरान दोनों पक्षों ने 2010 से स्थगित सैन्य अभ्यास को बहाल करने का फैसला किया।

भारत, चीन अगले साल से शुरू करेंगे सैन्य अभ्यास

Last Updated: Sunday, September 2, 2012, 11:00

भारत और चीन के अगले साल से सैन्य अभ्यास शुरू किए जाने की उम्मीद है और चीनी रक्षा मंत्री जनरल लियांग गुआंगली की पांच दिवसीय यात्रा के दौरान इस संबंध में निर्णय लिए जाने की संभावना है।

द.कोरिया-अमेरिका ने शुरू की सालाना सैन्य अभ्यास

Last Updated: Monday, August 20, 2012, 16:47

दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी थलसेना ने सोमवार को सालाना संयुक्त अभ्यास की शुरुआत की। उत्तर कोरिया के खिलाफ अपनी तैयारियों को दुरुस्त करने और परखने की कवायद के तहत यह संयुक्त अभ्यास शुरू किया गया है।

भारत-रूस सैन्य अभ्यास `इंद्रा -2012`आज से

Last Updated: Sunday, August 5, 2012, 10:50

भारत और रूस की सेनाएं साइबेरियाई गणराज्य बुर्यातिया में रविवार से आतंकवाद निरोधी सैन्य अभ्यास `इंद्रा -2012` की शुरुआत करेंगी। इसकी जानकारी रूसी सेना के एक अधिकारी ने दी।

भारत संग और सैन्य अभ्यास चाहता है चीन

Last Updated: Monday, June 25, 2012, 23:27

चीन, भारत के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास के तीसरे चरण के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। यह जानकारी एक वरिष्ठ चीनी अधिकारी ने दी।

संयुक्त नौसैन्य अभ्यास करेंगे चीन-रूस

Last Updated: Wednesday, April 18, 2012, 07:38

चीन और रूस इस सप्ताहांत में जापानी जल क्षेत्र के पास संयुक्त नौसेना अभ्यास को अंजाम देने जा रहे हैं जिसका मकसद दोनों देशों के बीच सामरिक भागीदारी को मजबूत करना है।

भारत-अमेरिका नौसेनाओं का सैन्य अभ्‍यास 7 से

Last Updated: Thursday, April 5, 2012, 11:19

भारत और अमेरिका की नौसेनाओं के बीच बंगाल की खाड़ी में होने वाले वाषिर्क सैन्य अभ्‍यास मालाबार का 15वां संस्करण सात अप्रैल को शुरू होगा।

भारत-अमेरिका ने शुरू किया युद्धाभ्‍यास

Last Updated: Monday, March 5, 2012, 14:13

पश्चिमी राजस्थान में किसी एक स्थान पर सोमवार से भारतीय और अमरीकी सैनिकों ने युद्धाभ्‍यास शुरू किया।

भारत व रूस सैन्य अभ्यास के लिए तैयार

Last Updated: Tuesday, February 7, 2012, 08:07

रूस व भारत ने सोमवार को संयुक्त आईएनडीआरए-2012 सैन्य अभ्यास के लिए तैयारियां शुरू कर दीं। इस साल गर्मियों में रूस में यह सैन्य अभ्यास होना है।

भारत-चीन सैन्य वार्ता 9 दिसंबर को

Last Updated: Sunday, November 20, 2011, 11:30

रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया, ‘दिल्ली में आयोजित होने वाली एडीडी में दोनों पक्ष सैन्य अभ्यास फिर शुरू करने पर अंतिम फैसला लेंगे।