अन्‍य राज्‍य News in hindi, अन्‍य राज्‍य Breaking News, Latest News & News Headlines in hindi: zeenews.com/hindi

जबरन तुड़वाई गई जगनमोहन रेड्डी की भूख हड़ताल

Last Updated: Saturday, August 31, 2013, 20:25

पिछले सात दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे वाईएसआर कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष जगनमोहन रेड्डी की नसों में जबरन तरल पदार्थ देकर उनकी भूख हड़ताल तुड़वा दी गई। चंचलगुड़ा जेल के अधिकारियों के निर्देश पर निजाम चिकित्सा विज्ञान संस्थान (निम्स) के चिकित्सकों ने जगन की नसों में जबरन तरल पदार्थ डाले, क्योंकि उपवास की वजह से उनकी हालत नाजुक हो गई थी।

‘शून्य भूमिहीन परियोजना’ की शुरूआत करेंगी सोनिया

Last Updated: Saturday, August 31, 2013, 14:26

संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी केरल में वर्ष 2015 तक सभी भूमिहीनों को जमीन मुहैया कराने की राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘शून्य भूमिहीन परियोजना’ का यहां 8 सितंबर को शुभारंभ करेंगी।

LoC पर घुसपैठ का प्रयास विफल, पांच आतंकवादी ढेर

Last Updated: Saturday, August 31, 2013, 13:10

सेना ने आज कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ के एक बड़े प्रयास को विफल करते हुए पांच आतंकवादियों को मार गिराया।

जगन मोहन रेड्डी का अनशन 7वें दिन भी जारी

Last Updated: Saturday, August 31, 2013, 11:56

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष जगनमोहन रेड्डी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल सातवें दिन शनिवार को भी जारी है। उनकी गिरती सेहत को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सीमांध्र के कांग्रेसी नेता हैदाराबाद में करेंगे भूख हड़ताल

Last Updated: Friday, August 30, 2013, 22:43

आंध्र प्रदेश के बंटवारे के विरोध में सीमांध्र के कांग्रेसी नेताओं ने 3 सितंबर से हैदराबाद में विधानसभा परिसर में अनिश्चितकालीन भूखहड़ताल करने की योजना बनाई है।

येदियुरप्पा ने शोभा को बनाया कार्यकारी अध्यक्ष

Last Updated: Friday, August 30, 2013, 21:13

बीएस येदियुरप्पा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में वापसी की अटकलों के बीच शुक्रवार को उन्होंने लाबिस्ट और भाजपा सरकार में मंत्री रह चुकी शोभा करंदलाजे को कर्नाटक जनता पार्टी (केजेपी) का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है।

जगन मोहन की भूख हड़ताल जारी, चिकित्सा सहायता लेने से इनकार

Last Updated: Friday, August 30, 2013, 16:01

अनिश्चितकालीन भूख हड़पाल पर बैठे वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी को जेल में पांच दिन तक भूख हड़ताल के बाद यहां सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां उन्होंने नसों के जरिए तरल पदार्थ लेने से भी इनकार कर दिया है।

जयललिता की याचिका पर कर्नाटक सरकार को नोटिस

Last Updated: Friday, August 30, 2013, 15:19

उच्चतम न्यायालय ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में विशेष लोक अभियोजक हटाने के निर्णय को चुनौती देने वाली अन्नाद्रमुक सुप्रीमो की याचिका पर कर्नाटक सरकार को नोटिस जारी किया।

पुलिस ने जगन की बेमियादी हड़ताल तुड़वाई, अस्पताल में भर्ती

Last Updated: Friday, August 30, 2013, 09:22

पुलिस ने गुरुवार देर रात यहां चंचलगुडा जेल में आंध्र प्रदेश के विभाजन के फैसले के खिलाफ वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख वाई एस जगनमोहन रेड्डी की पांच दिन पुरानी अनिश्चितकालीन हड़ताल को तुड़वा दिया।

किरण रेड्डी ने केंद्र व कांग्रेस को दी खुली चेतावनी

Last Updated: Friday, August 30, 2013, 09:18

आंध्र प्रदेश के बंटवारे के खिलाफ राज्य के मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी ने बीती रात कांग्रेस को यह कहते हुए चेतावनी दी कि जनता की इच्छा पूरी नहीं की गईं तो वह एक पार्टी या सरकार को छुट्टी पर भेज सकते हैं।