दिल्‍ली एवं हरियाणा News in hindi, दिल्‍ली एवं हरियाणा Breaking News, Latest News & News Headlines in hindi: zeenews.com/hindi

भाजपा-कांग्रेस ने कहा, हम जनलोकपाल विधेयक के खिलाफ नहीं

Last Updated: Friday, February 14, 2014, 21:45

दिल्ली विधानसभा में जन लोकपाल विधेयक पेश नहीं होने के बाद भाजपा नेता हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी विधेयक के खिलाफ नहीं है और आप सरकार से 100 गुना ज्यादा बार इसका समर्थन करती है। जबकि दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने कहा है कि उनकी पार्टी ने जनलोकपाल विधेयक के खिलाफ नहीं, बल्कि उपराज्यपाल द्वारा दिए गए संदेश के पक्ष में मतदान किया।

केजरीवाल ने CM पद से दिया इस्तीफा, विधानसभा भंग करने और चुनाव कराने की सिफारिश

Last Updated: Saturday, February 15, 2014, 00:28

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने केजरीवाल के इस्तीफे की पुष्टि की है।

पूर्वोत्तर के छात्रों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Last Updated: Friday, February 14, 2014, 19:55

दिवंगत नीडो तानिया को न्याय दिलाने की मांग कर रहे पूर्वोत्तर और जेएनयू के छात्रों पर शुक्रवार को पुलिस ने विजय चौक पर उस समय लाठियां भांजी जब इन छात्रों ने राष्ट्रपति भवन की ओर जाने का प्रयास किया।

गैस मूल्य: प्राथमिकी में यूपीए पर आरआईएल का ‘पक्ष’ लेने का आरोप

Last Updated: Friday, February 14, 2014, 18:31

दिल्ली की एक अदालत में गैस मूल्य निर्धारण मुद्दे पर भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) की दाखिल प्राथमिकी में पेट्रोलियम मंत्री एम वीरप्पा मोइली, मुकेश अंबानी और अन्य को नामजद करते हुए आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस नीत संप्रग सरकार ने 2014 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का ‘पक्ष’ लिया और भाजपा ने चुनाव के लिए उद्योग घरानों के वित्तपोषण की उम्मीद में ‘चुप्पी’ साधे रखी।

थोड़ी देर में इस्तीफा दे सकते हैं केजरीवाल, पार्टी ऑफिस में कार्यकर्ताओं को बुलाया

Last Updated: Friday, February 14, 2014, 18:52

दिल्ली विधानसभा में जनलोकपाल विधेयक के पेश न हो सकने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है। केजरीवाल इस बैठक में बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

संवैधानिक रूप से पारित विधेयक को ही समर्थन : कांग्रेस

Last Updated: Friday, February 14, 2014, 15:20

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी संवैधानिक रूप से पारित किए जाने पर ही जन लोकपाल विधेयक का पूरी तरह समर्थन करेगी।

दिल्ली विधानसभा में पेश नहीं हुआ जनलोकपाल बिल, विपक्ष में पड़े 42 मत

Last Updated: Friday, February 14, 2014, 18:12

दिल्ली विधानसभा में जन लोकपाल विधेयक पेश नहीं हुआ है। विधानसभा के स्पीकर एमएस धीर ने यह घोषणा की।

जन लोकपाल बिल पर कोई समझौता नहीं : सिसौदिया

Last Updated: Friday, February 14, 2014, 12:53

दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार शुक्रवार को विधानसभा में जन लोकपाल विधेयक पेश करेगी और राज्य के शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया का कहना है कि विधेयक पर किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

बारिश से सराबोर हुई दिल्ली, बढ़ गई ठंड

Last Updated: Friday, February 14, 2014, 09:35

दिल्‍ली-एनसीआर सहित उत्‍तर भारत में बारिश की वजह से मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार शाम से हो रही बारिश से तापमान मे गिरावट आई है।

नजीब जंग ने कहा- बिना इजाजत विधानसभा में जन लोकपाल बिल पेश नहीं कर सकते

Last Updated: Friday, February 14, 2014, 13:59

दिल्ली में जनलोकपाल बिल को लेकर नया मोड़ आ गया है। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग और दिल्ली सरकार के बीच तकरार बढ़ गई है।