दिल्‍ली एवं हरियाणा News in hindi, दिल्‍ली एवं हरियाणा Breaking News, Latest News & News Headlines in hindi: zeenews.com/hindi

केजरीवाल सरकार ने जनलोकपाल बिल पर नहीं मांगी थी सलाह : पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल

Last Updated: Saturday, February 8, 2014, 15:43

पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के एन भट्ट ने आज कहा कि उनसे जनलोकपाल विधेयक पर सलाह नहीं ली गई थी, अपितु केवल कुछ नियमों की वैधता के बारे में विचार विमर्श किया गया था। भट्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कल दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही।

दिल्ली में नार्थ ईस्ट की 14 साल की लड़की से बलात्कार

Last Updated: Saturday, February 8, 2014, 13:46

दिल्ली के मुनिरका में आज नार्थ ईस्ट की लड़की से बलात्कार किया गया। सूत्रों ने बताया कि मुनिरका में 14 साल की मणिपुर की लड़की से बलात्कार किया गया। हालांकि पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पूर्व राज्यपाल एसएमएच बर्नी का निधन

Last Updated: Saturday, February 8, 2014, 11:35

पूर्व नौकरशाह एवं विभिन्न राज्यों में राज्यपाल के रूप में काम कर चुके सैयद मुजफ्फर हुसैन बर्नी का निधन हो गया है। वह 90 वर्ष के थे। उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वृद्धावस्था से संबंधित बीमारियों से पीड़ित बर्नी का बीती रात निधन हो गया।

दिल्ली: एएसआई का बेटा बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार

Last Updated: Saturday, February 8, 2014, 09:52

दिल्ली के एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक के बेटे को उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रानी बाग इलाके में 26 साल की कानून की छात्रा के साथ कथित बलात्कार के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।

जन लोकपाल विधेयक के विरोध में उतरी कांग्रेस

Last Updated: Friday, February 7, 2014, 21:39

कांग्रेस ने आज कहा कि वह जन लोकपाल विधेयक को दिल्ली विधानसभा में पेश किये जाने की इजाजत नहीं देंगे बशर्ते कि आम आदमी पार्टी सरकार पहले इसके लिए केन्द्र सरकार से जरूरी, संवैधानिक रूप से अनिवार्य मंजूरी प्राप्त नहीं कर लेती।

हुड्डा ने खाप पंचायत को माना एनजीओ के समकक्ष

Last Updated: Friday, February 7, 2014, 21:10

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने आज खाप पंचायतों को एनजीओ जैसे संगठनों के समान बताते हुए कहा कि ये राज्य की संस्कृति का हिस्सा हैं।

महिलाओं की सुरक्षा को दिल्ली सरकार उठाएगी कदम

Last Updated: Friday, February 7, 2014, 20:37

महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा महिला सुरक्षा दल गठित करने की तैयारी के बीच दिल्ली की महिला और बाल कल्याण मंत्री राखी बिड़लान ने कहा कि महिलाओं को समानता दिलाने के लिए सोच बदलना जरूरी है।

जांच पड़ताल को जनलोकपाल बिल केंद्र को भेजना होगा

Last Updated: Friday, February 7, 2014, 19:13

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि सभी विधेयकों को कानूनी जांच पड़ताल के लिए केंद्र सरकार के पास भेजना होता है चाहे उनका कोई वित्तीय प्रभाव हो या नहीं।

जन लोकपाल बिल पर उप राज्यपाल के कदम पर केजरीवाल ने उठाए सवाल

Last Updated: Friday, February 7, 2014, 20:22

जन लोकपाल विधेयक पर दिल्ली सरकार और उप राज्यपाल के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को उप राज्यपाल नजीब जंग को पत्र लिखा।

अगर बिजली कटी तो दिल्‍ली से भगा देंगे: केजरीवाल

Last Updated: Friday, February 7, 2014, 15:37

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को बिजली कंपनियों पर जमकर बरसे। केजरीवाल ने आज बुराड़ी में हुए ऑटो वालों की महासभा में बिजली कंपनियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर इन्होंने दिल्ली को बिजली नहीं दी तो इन्हें दिल्ली से भगा दिया जाएगा।