दिल्‍ली एवं हरियाणा News in hindi, दिल्‍ली एवं हरियाणा Breaking News, Latest News & News Headlines in hindi: zeenews.com/hindi

केजरीवाल के इस्तीफे की धमकी सिर्फ ड्रामा: हर्षवर्धन

Last Updated: Monday, February 10, 2014, 12:23

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर जनलोकपाल बिल दिल्ली विधानसभा में पास नहीं हुआ तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।

इस्तीफे की केजरीवाल की धमकी ‘धूर्त’ नीति : कांग्रेस

Last Updated: Monday, February 10, 2014, 00:11

जनलोकपाल विधेयक को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की धमकी को कांग्रेस ने जिम्मेदारी से भागने के लिए ‘धूर्त’ नीति करार दिया और कहा कि प्रस्तावित विधेयक का वह समर्थन करेगी बशर्ते नियत प्रक्रियाओं का पालन किया जाए।

एसआईटी करेगी मणिपुरी लड़की से दुष्कर्म की जांच

Last Updated: Sunday, February 9, 2014, 23:57

मणिपुर की एक किशोरी के साथ यहां हुई दुष्कर्म की घटना की जांच पुलिस उपायुक्त बी. एस. जायसवाल के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) करेगी। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी।

जन लोकपाल बिल पास नहीं हुआ तो इस्तीफा दे दूंगा : केजरीवाल

Last Updated: Sunday, February 9, 2014, 23:43

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जन लोकपाल विधेयक पास कराने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि अगर यह विधेयक पास नहीं हुआ तो वह इस्तीफा दे देंगे।

विधेयकों के मुद्दे पर केजरीवाल के आग्रह पर विचार कर सकता है गृह मंत्रालय

Last Updated: Sunday, February 9, 2014, 16:24

गृह मंत्रालय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस आग्रह पर विचार कर सकता है जिसमें उन्होंने 12 वर्ष पुराने आदेश को वापस लेने क आग्रह किया है जिसमें किसी भी विधेयक को दिल्ली विधानसभा में पेश किए जाने से पहले केंद्र की मंजूरी प्राप्त करना जरूरी बनाया गया है।

‘AAP की मुफ्त पानी नीति से बर्बाद हो सकता है पानी'

Last Updated: Sunday, February 9, 2014, 12:34

द एनर्जी एण्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट (टीईआरआई) के महानिदेशक आर के पचौरी का कहना है कि पानी और बिजली पर ‘आम आदमी पार्टी’ की नीतियां भले ही बहुत अच्छे इरादे से तैयार की गई हों लेकिन यह अपेक्षित लक्ष्य हासिल करने का तरीका नहीं है क्योंकि 600 लीटर से अधिक पानी की मुफ्त आपूर्ति से बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद हो सकता है।

नेक व्यक्ति हैं नजीब जंग, उनके साथ बेहतर तालमेल: केजरीवाल

Last Updated: Sunday, February 9, 2014, 11:50

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जनलोकपाल विधेयक के मुद्दे पर भले ही उपराज्यपाल नजीब जंग से मतभेद रखते प्रतीत होते हों, लेकिन उनकी प्रशंसा करते समय वह भावुक हो गए और कहा कि आप नेताओं को अपनी नाराजगी के बावजूद अपनी भाषा को लेकर सतर्क रहना चाहिए।

कभी नहीं सोचा था, राजनीति में आउंगा: केजरीवाल

Last Updated: Sunday, February 9, 2014, 11:53

आज वह खुद को ‘राजनीतिक क्रांतिकारी’ कहते हैं लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कभी नहीं सोचा था कि वह राजनीति में आएंगे, पार्टी बनाएंगे और चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, ‘मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं राजनीति में आउंगा।’

आप अडिग, केंद्र की बगैर मंजूरी के पेश होगा जनलोकपाल विधेयक

Last Updated: Saturday, February 8, 2014, 22:29

भाजपा और कांग्रेस पर जनलोकपाल विधेयक की राह में अड़ंगे लगाने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी ने शनिवार को कहा कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार केंद्र की पूर्वानुमति के बगैर विधानसभा के विशेष सत्र में प्रस्तावित विधेयक का पारित होना सुनिश्चित करेगी।

‘घोषणा मुख्यमंत्री’ हैं अरविंद केजरीवाल : भाजपा

Last Updated: Saturday, February 8, 2014, 16:58

भाजपा ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को ‘घोषणा मुख्यमंत्री’ करार देते हुए आरोप लगाया कि वह बड़े वादे कर रहे हैं और उन्हें पूरा नहीं कर रहे हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘केजरीवाल ‘घोषणा मुख्यमंत्री’ हैं।