दिल्‍ली एवं हरियाणा News in hindi, दिल्‍ली एवं हरियाणा Breaking News, Latest News & News Headlines in hindi: zeenews.com/hindi

केजरीवाल ने संभाला मोर्चा, पहले ही दिन 9 अफसरों पर गिराई गाज

Last Updated: Sunday, December 29, 2013, 16:11

दिल्ली की कांग्रेस मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराकर दिल्ली के 7वें मुख्यमंत्री बनने वाले आम आदमी पार्टी ने संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शपथ लेने के तुरंत बाद ही काम काज संभालते हुए नौ अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। उन्होंने पहले दिन 6 घंटे काम किया।

...जब दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल बन गए गायक

Last Updated: Sunday, December 29, 2013, 11:54

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज शपथ-ग्रहण समारोह के दौरान कुछ देर के लिए गायक नजर आए। केजरीवाल ने 1959 में रिलीज हुई फिल्म ‘पैगाम’ के एक गाने की दो पंक्तियां रामलीला मैदान में आए लोगों को गाकर सुनायीं। गाने के शुरुआती बोल थे, ‘‘इंसान का इंसान से हो भाईचारा...’’।

केजरीवाल को 2 जनवरी को करना होगा विश्वास मत हासिल

Last Updated: Sunday, December 29, 2013, 11:38

अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को दिल्ली विधानसभा में 2 जनवरी को विश्वास मत हासिल करना होगा।

केजरीवाल बने दिल्ली के CM, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का वादा

Last Updated: Sunday, December 29, 2013, 11:30

दिल्ली और आने वाले दिनों में शायद कहीं और की भी राजनीति में नयी इबारत लिखते हुए अरविंद केजरीवाल ने आज भ्रष्टाचार मुक्त सरकार और सत्ता के अहंकार से रहित एक नए अंदाज वाले प्रशासन का वादा करते हुए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

गडकरी का केजरीवाल पर गंभीर आरोप, कांग्रेस-`AAP` में हुआ डील, केजरीवाल ने कहा, आरोप बिल्कुल गलत है

Last Updated: Sunday, December 29, 2013, 11:14

रील नहीं रियल नायक अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ ही घंटे बाद भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने आम आदमी पार्टी पर गंभार आरोप लगाए हैं। उन्होंने ने आरोप लगाया कि दिल्ली में भाजपा को किसी भी कीमत पर सत्ता में आने से रोकने के लिए एक प्रतिष्ठित उद्योगपति ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सौदा कराया। हालांकि इन आरोपों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खारिज कर दिया।

दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ सहित कई अफसरों का तबादला

Last Updated: Saturday, December 28, 2013, 23:54

दिल्ली में कामकाज संभालने के पहले ही दिन आम आदमी पार्टी की सरकार ने वित्त सचिव, उर्जा सचिव एवं दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद पर तैनात अधिकारियों का तबादला कर दिया।

अरविंद केजरीवाल के सचिव बनाए गए राजेंद्र कुमार

Last Updated: Saturday, December 28, 2013, 23:34

राजेंद्र कुमार को आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सचिव नियुक्त किया गया। वर्ष 1989 बैच के आईएएस अधिकारी कुमार उच्च शिक्षा सचिव थे और वह बिजली एवं परिवहन समेत कई विभागों का कामकाज संभाल चुके हैं।

बिजली और पानी पर फैसला अगले सप्ताह : केजरीवाल

Last Updated: Saturday, December 28, 2013, 23:31

दिल्ली की नयी सरकार प्रत्येक परिवार को 700 लीटर मुफ्त पानी देने और बिजली की दरों में कटौती करने के अपने वायदे पर अगले सप्ताह निर्णय करेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों के साथ आज बैठक के बाद यह बात कही।

केजरीवाल ने बांटे विभाग, बिजली, वित्त अपने पास रखे

Last Updated: Saturday, December 28, 2013, 23:27

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज अपने मंत्रिमंडल के छह सहयोगियों में विभागों का बंटवारा कर दिया और गृह, वित्त, बिजली और गुप्तचर जैसे प्रमुख विभाग अपने पास रखे।

केजरीवाल बने दिल्ली के सीएम, वैकल्पिक राजनीति का वादा

Last Updated: Saturday, December 28, 2013, 21:19

भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ने वाले आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल (45) ने शनिवार को रामलीला मैदान में दिल्ली के सातवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए हजारों की तादाद में लोग रामलीला मैदान पहुंचे।